तीन बच्चों के पिता ने 16 साल की लड़की से की हैवानियत :
पूर्णिया में 16 साल की लड़की से तीन बच्चों के पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग ने दुष्कर्म का यह आरोप मुंहबोले फुफेरे भाई पर लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पिस्टल का भय दिखाकर अपने स्कॉर्पियो में बिठाया और फिर लाइन बाजार स्थित एक कमरे में पूरी रात अपनी हवस मिटाता रहा। मामला जब स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा, तो पंचायत के दबाव में आरोपी भाई ने किशोरी के अस्मत की बोली लगाई और 3 लाख रुपए लेकर मामले को रफा दफा करने को कहा। तीन दिन गुजरने के बाद भी नाबालिग को पंच में इंसाफ नहीं मिला मिला। घटना शहर के कसबा थाना क्षेत्र की 20 जनवरी की है। जिसको लेकर पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर कार्तिकेय शर्मा से शिकायत की है। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने महिला थाने में प्राथमिक दर्ज करने का निर्देश दिया है।नाबालिग ने बताया कि बीते 20 जनवरी की देर शाम आरोपी व्यक्ति ने उसे फोन कर घर से थोड़ी दूर नहर पर बुलाया। जहां पहुंचने पर उसने हथियार का भय दिखा उसे स्कॉर्पियो गाड़ी पर बैठा लिया। इसके बाद वह उसे पूर्णिया लाइन के होटल के कमरे में ले गया। कमरे में उसने उसके साथ रात भर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते रहा। सुबह होने के बाद आरोपी ने उसे लाइन बाजार चौक के पास छोड़कर भाग गया। सूचना के बाद उसके माता-पिता लाइन बाजार पहुंचे और उसे घर लेकर गए। सारी बातों से अवगत होने के बाद उसके माता-पिता द्वारा आरोपी व्यक्ति से घटना के बारे में पूछताछ की तो उसने इंकार कर दिया। नाबालिक की मां ने घटना की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि को दिया। जनप्रतिनिधि के द्वारा एक पंचायत बुलाई गई पंचायत में आरोपी ने घटना स्वीकार करते हुए नाबालिक के अस्मत की बोली लगाई और 3 लाख रुपए लेकर मामले को रफा दफा करने को कहा। वही किशोरी पैसा लेने से इंकार कर दिया। तीन दिन गुजरने के बाद भी नाबालिग को स्थानीय जनप्रतिनिधि से कोई इंसाफ नहीं मिला मिला। वहीं आरोपी भाई अब अपने पिता के वार्ड सदस्य होने का रसूख दिखाकर मुंह खोलने पर पीड़िता और उसकी मां को जान से मारकर नदी में फेंक देने की धमकी दे रहा है। किसी तरह डरे सहमे नाबालिक सहित उसकी पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी कार्तिकेय शर्मा को अपनी आपबीती सुनाई। साथ ही एक लिखित आवेदन दिया। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने नाबालिक के आवेदन पर महिला थाना को प्राथमिक दर्ज करने का निर्देश दिया है।
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm