Crime


बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित ब्रह्मपुरा इलाके के प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में देर रात अचानक भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक घटना में 20 से अधिक मरीज गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि कई मरीजों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफर

News Pratyaksh | Updated : Thu 04th Jun 2026, 12:37 pm
बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित ब्रह्मपुरा इलाके के प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में देर रात अचानक भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक घटना में 20 से अधिक मरीज गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि कई मरीजों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया.घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. आग पर काबू पाने में काफी समय लगा, जिस दौरान पूरे परिसर में तनावपूर्ण माहौल रहा.

बिहार के किशनगंज में छापेमारी में 62 सिलेंडर बरामद हुआ. इस मामले में जन सुराज नेता सह ठाकुरगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी इकरामुल हक पर मुकदमा दर्ज किया गया है. जिला प्रशासन के आदेश पर मंगलवार की शाम यह कार्रवाई की गयी. एक साथ इतने मात्रा में सिलेंडर मिल

News Pratyaksh | Updated : Wed 13th May 2026, 12:01 pm
बिहार के किशनगंज में छापेमारी में 62 सिलेंडर बरामद हुआ. इस मामले में जन सुराज नेता सह ठाकुरगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी इकरामुल हक पर मुकदमा दर्ज किया गया है. जिला प्रशासन के आदेश पर मंगलवार की शाम यह कार्रवाई की गयी. एक साथ इतने मात्रा में सिलेंडर मिलने से लोगों में चर्चा शुरू हो गयी है. इस कार्रवाई के बारे में अनुमंडल पदाअधिकारी अनिकेत कुमार ने बताया जिला अधिकारी को सूचना मिली थी कि घरेलू सिलेंडर का अवैध इस्तेमाल किया जा रहा है. डीएम के निर्देश पर टीम गठित की गयी. इसके बाद छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान जियापोखर थाना अंतर्गत बंदरझुला पंचायत के निहार ईंट-भट्टा में 62 सिलेंडर बरामद किया गया. इसमें 52 बड़ा सिलेंडर और 8 छोटा सिलेंडर शामिल हैं, जिसमें कुछ में गैस भरी थी.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बिहार में NEET 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है. यह फैसला केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद लिया गया है. NTA ने आश्वासन दिया है कि परीक्षा की नई तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी. हाल ही में बिहार में NEET परीक्षा में एक संगठित सॉल

News Pratyaksh | Updated : Wed 13th May 2026, 11:55 am
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बिहार में NEET 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है. यह फैसला केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद लिया गया है. NTA ने आश्वासन दिया है कि परीक्षा की नई तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी. हाल ही में बिहार में NEET परीक्षा में एक संगठित सॉल्वर गैंग की सक्रियता का खुलासा हुआ है, जिसमें 60 लाख रुपए में एक सीट की डील की गई थी. नालंदा पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से मुख्य आरोपी एक MBBS छात्र है

बिहार के सारण में नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है. तीन युवकों ने पहले उसे अगवा किया और फिर चाकू दिखाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. हालांकि शिकायत के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला एकमा थाना क्षेत्र का है. दाउदपुर

News Pratyaksh | Updated : Mon 11th May 2026, 01:22 pm
बिहार के सारण में नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है. तीन युवकों ने पहले उसे अगवा किया और फिर चाकू दिखाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. हालांकि शिकायत के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला एकमा थाना क्षेत्र का है. दाउदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा रविवार को एकमा बाजार स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ने आई थी. वह अपने दोस्त के साथ थी. इसी दौरान तीन युवकों ने उन दोनों का अपहरण कर लिया और चाकू दिखाकर धमकाया. बदमाश उन्हें पास के गांव से सटे झाड़ियों में ले गए. जहां सभी ने नाबालिग के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया.घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने एकमा थाने में लिखित शिकायत दी. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया. वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने रविवार रात ही घटनास्थल का निरीक्षण किया. उनके निर्देश पर सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया है

जिले के न्यू एगर नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता और बेटे के बीच हुए खूनी संघर्ष ने सबको हैरान कर दिया. यहां एक पिता ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी अपनी जान ले ली. सोमवार को पुलिस ने दोनों के शवों को

News Pratyaksh | Updated : Mon 11th May 2026, 01:20 pm
जिले के न्यू एगर नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता और बेटे के बीच हुए खूनी संघर्ष ने सबको हैरान कर दिया. यहां एक पिता ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी अपनी जान ले ली. सोमवार को पुलिस ने दोनों के शवों को लुधियाना के सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया. जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड फौजी सुरिंदर सिंह ने रविवार, 10 मई की देर रात अपने बेटे को मौत के घाट उतारा और फिर खुदकुशी कर ली. परिवार के सदस्यों के अनुसार, देर रात सुरिंदर सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले अपने बेटे गुरशरण सिंह (गिन्नी) को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली. परिवार ने अभी तक इस घटना के पीछे के कारणों के बारे में कोई बात नहीं की है. मृतक पूर्व सैनिक की उम्र लगभग 70 वर्ष और उनके बेटे गुरशरण की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है. परिवार के सदस्यों ने बताया कि 'मृतक की पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी. दो बेटियां और एक बेटा है. दोनों बेटियां विदेश में रहती हैं.एक परिजन ने बताया कि करीब 20 साल पहले वे शहर आ गए थे और यहीं रहने लगे थे. बाकी दो भाई गांव में ही रहते हैं. कल रात किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच बहस हुई, जिसके बाद पिता ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटे गिन्नी पर गोलियां चला दीं. इस दौरान वह घायल हो गया. रिश्तेदार के मुताबिक, जब घायल बेटा अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर भागा, तो आरोपी पिता ने उसका पीछा किया और दोबारा गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.