मायके वाले बोले- ससुराल वालों ने गला दबाकर मार डाला :
पूर्णिया दहेज में 25 लाख की मांग पूरी नहीं करने पर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आत्महत्या के रूप देने के लिए ससुराल वालों ने शव को फंदे से लटका दिया। घटना के बाद विवाहिता के परिजनों ने जब विरोध किया तो ससुराल वालों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे विवाहिता के पिता सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामला को शांत कराया, साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के लालगंज मिल्की की है। मृतका की पहचान फलका थाना क्षेत्र के सालेपुर निवासी आजाद आलम की पुत्री साबिया खातून (21 वर्ष) के रूप में हुई हैं।घटना के संबंध में मृतका की भाभी शबाना खातून ने बताया कि मेरी ननद साबिया खातून और लालगंज मिल्की निवासी मोहम्मद हसन के पुत्र मोहम्मद सैफ से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर आठ माह पूर्व दोनों भाग कर शादी कर ली। शादी के एक माह तक सब कुछ ठीक रहा। साबिया के पिता आजाद आलम का ईंट का भट्ठा है। इसी लोभ के कारण एक माह बाद से ही 25 लाख रुपये दहेज की डिमांड करने लगे। जिसको लेकर परिजनों के द्वारा 2.50 लाख का सामान भी दिया गया। उसके बाद भी ससुराल पक्ष लोभ में आकर साबिया के साथ मारपीट करते रहते थे और घर से पैसा मनाने का दबाव डालते रहता था। मारपीट से तंग आकर तीन-चार दिन से साबिया खाना नहीं खा रही थी। बुधवार को सास, ससुर और लड़के ने पहले साबिया के साथ मारपीट की, उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। फिर बेहोशी हालत में पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया।
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm