कपड़ा व्यवसायी समेत दो को मारी गोली :
दरभंगा के एपीएम थाना क्षेत्र के बलहा गांव में बीती रात दो बजे अपराधियों का तांडव सामने है। एक कपड़ा व्यवसायी अमित कुमार और उनके चालक को अपराधियों ने गोली मार दी है। गोली कपड़ा व्यवसायी के सीने में लगने की बात बताई जा रही है। वह चालक के पैर में गोली लगी है। जख्मी कपड़ा व्यवसायी को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची एपीएम थाना की पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है।बताया जाता है कि बीती रात करीब कपड़ा व्यवसायी मनोज महथा के पुत्र अमित कुमार सहित उनके चालक अशोक कुमार को दुकान में घुसकर गोली मार दी है। करीब 10 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने पहले बमबाजी की फिर दुकान शटर खोलकर गोलीबारी की। उसके बाद दुकान का शटर उठाते हुए अपराधी ने अमित पर गोली चला दी। यह गोली उसके सीने में लगी। वहीं दूसरे अपराधी द्वारा चलाई गई गोली उसके चालक को लगी। जिससे वह गंभीर रुप से ज़ख्मी हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग बाहर निकल आये। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची एपीएम थाना की पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। जबकि शटर में कई गोलियों के निशान मिले है।घायल व्यवसायी के पिता मनोज महथा में बताया कि बीती रात दो बजे करीब 10 की संख्या में आये अपराधियों ने मेरे दुकान पर बमबाजी की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद मेरे दुकान के शटर को जबरदस्ती उठाकर मेरे बेटे अमित कुमार और चालक को गोली मार दी है। ग्रामीणों की जुटती भीड़ को देखते हुए सभी अपराधी फरार हो गए। मेरे बेटे और चालक का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। एपीएम थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते घटना स्थल से घायल व्यवसायी अमित कुमार को परिजनों के कहने पर निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल मौके से एक खोखा बरामद किया गया है। दुकान के शटर में भी गोलियों के निशान मिले है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm