Crime


सिक्किम NHPC टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 19, 15 लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Jul 2026, 09:37 am
सिक्किम NHPC टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 19, 15 लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका नामची (सिक्किम): सिक्किम के नामची जिले में NHPC की टनल ढहने के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है, जबकि 13 से 15 लोगों के अब भी टनल में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। बचाव दल युद्धस्तर पर अभियान चला रहे हैं। नामची जिले की पुलिस अधीक्षक सोनम डोलमा ने बताया कि अब तक 19 शव बरामद किए जा चुके हैं। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है। राहत एवं बचाव कार्य में NDRF, SDRF, सिक्किम पुलिस, कोल माइनिंग एक्सपर्ट्स, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज समेत कई एजेंसियां संयुक्त रूप से जुटी हुई हैं। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच टीमें लगातार मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। इससे पहले मंगलवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने तीस्ता स्टेज-VI हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट टनल हादसे के पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हादसे की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराई जाएगी। यदि निर्माण कार्य में लगी कंपनी की ओर से किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया है, जबकि पूरे इलाके में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।#Sikkim #Namchi #NHPC #TunnelCollapse #BreakingNews #NDRF #SDRF #RescueOperation #TeestaProject #SikkimNews #IndiaNews #LatestNews #HydroelectricProject #DisasterNews #PratyakshNews #newspratyaksh

अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग: 10 लोगों की मौत, सील यूनिट को चोरी-छिपे फिर से चलाया जा रहा था

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Jul 2026, 09:35 am
अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग: 10 लोगों की मौत, सील यूनिट को चोरी-छिपे फिर से चलाया जा रहा था अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद के रामोल इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री का लाइसेंस समाप्त होने के बाद प्रशासन ने उसे पहले ही सील कर दिया था, लेकिन उसे कथित तौर पर चोरी-छिपे दोबारा संचालित किया जा रहा था। डीसीपी मयूर पाटिल ने बताया कि फैक्ट्री का लाइसेंस 31 मार्च 2026 को समाप्त हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यूनिट को बंद कर सील कर दिया था। हालांकि, रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के व्यस्त होने का फायदा उठाकर फैक्ट्री को कथित तौर पर दोबारा शुरू कर दिया गया, जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, आग लगने से फैक्ट्री में मौजूद 10 लोगों की जान चली गई। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीसीपी मयूर पाटिल ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। उन्होंने जमीन मालिकों से अपील की है कि जिन परिसरों में लाइसेंस समाप्त होने के बावजूद अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें। पुलिस और अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) संयुक्त रूप से बिना अनुमति संचालित फैक्ट्रियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि फैक्ट्री दोबारा कैसे संचालित होने लगी।#Ahmedabad #Gujarat #FireAccident #FireNews #CrackerFactory #IllegalFactory #BreakingNews #AhmedabadNews #GujaratNews #Police #AMC #LatestNews #IndiaNews #Safety #PratyakshNews #newspratyaksh

दो IAS अधिकारियों के घरों पर SVU की रेड : बिहार के चर्चित रिशु श्री टेंडर घोटाला मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित आईएएस अधिकारियों अभिलाष

News Pratyaksh | Updated : Fri 19th Jun 2026, 01:14 pm
दो IAS अधिकारियों के घरों पर SVU की रेड : बिहार के चर्चित रिशु श्री टेंडर घोटाला मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित आईएएस अधिकारियों अभिलाषा शर्मा और योगेश सागर समेत तीन लोगों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की.पटना के विभिन्न इलाकों में चल रही इस कार्रवाई के दौरान सरकारी टेंडरों, वित्तीय लेन-देन और कथित कमीशनखोरी से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार, स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम सुबह-सुबह ही गर्दनीबाग स्थित योगेश सागर के सरकारी आवास पहुंची.गर्दनीबाग कॉलोनी के मकान संख्या E-2/10 में जांच अधिकारियों ने तलाशी अभियान शुरू किया और वहां मौजूद दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की. अधिकारियों की टीम कई महत्वपूर्ण कागजात अपने कब्जे में लेकर उनकी पड़ताल कर रही है.वहीं दूसरी ओर निलंबित आईएएस अधिकारी अभिलाषा शर्मा के नेहरू पथ स्थित आवास पर भी छापेमारी की गई. सूत्रों के मुताबिक, जब जांच एजेंसी की टीम वहां पहुंची तो आवास पर ताला लगा हुआ था. इसके बाद टीम ने स्टाफ रूम के रास्ते परिसर में प्रवेश कर तलाशी अभियान शुरू किया.

साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या

News Pratyaksh | Updated : Fri 12th Jun 2026, 01:35 pm
साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या में मोबाइल लेकर बरहड़वा की तरफ आ रहे हैं, जिसके बाद आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गुमानी से बरहड़वा तक विशेष जांच अभियान चलाया.जांच के क्रम में ट्रेन के जेनरल कोच ईआर 104464 से मालदा के कालियाचक निवासी मोहम्मद नासरुद्दीन एवं मोहम्मद रहमत शेख को पकड़ा है. तलाशी में उनके बैग से 174 पुराने एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 58 लाख 95 हजार 878 रुपये आंकी गई है.

जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध

News Pratyaksh | Updated : Fri 12th Jun 2026, 01:34 pm
जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है. इस सूचना के आलोक में पलामू एसपी कपिल चौधरी ने एक टीम गठित की थी.पुलिस की टीम ने छापेमारी कर अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू को गिरफ्तार कर लिया. युवक के पास से दो देसी कट्टा बरामद किया गया है. पुलिस की पूछताछ में अभय ने हथियार के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है. जिसके बाद पुलिस विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है. इस संबंध में छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवक हथियार के तस्करों से जुड़ा था. सोशल मीडिया के माध्यम से ही तस्करों के द्वारा हथियारों की बिक्री की जाती थी.

ट्यूशन के लिए निकली 14 वर्षीय छात्रा लापता रांची। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी टोला स्थित नासिरुद्दीन लेन से 13 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। मामले को लेकर पिता इमरोज और उसके परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अपहरण की आश

News Pratyaksh | Updated : Thu 11th Jun 2026, 01:21 pm
ट्यूशन के लिए निकली 14 वर्षीय छात्रा लापता रांची। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी टोला स्थित नासिरुद्दीन लेन से 13 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। मामले को लेकर पिता इमरोज और उसके परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अपहरण की आशंका जताई है। शिकायत के अनुसार, कक्षा 8 की छात्रा अलीना 9 जून की शाम करीब 5 बजे ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू तो कर दी है।लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।