रांची बन्द को लेकर उतरे समर्थक : सिरम टोली फ्लाईओवर को लेकर सरना समिति के द्वारा बुलाई गई रांची बन्द को लेकर रांची प्रशासन अलर्ट मोड पर है. सुबह से ही जगह जगह आगजनी और जाम लगा हुआ है.सरना समिति के समर्थकों नें सड़कों पर टायर जला कर कुछ जगहों पर अवरुद्ध कर दिया है.रांची के लोवाडीह में भी सड़क जाम किया गया है. मौके पर मौजूद पुलिस जाम को हटाने के प्रयास में लगी हुई है. आपको बता दें कि 22 मार्च यानी आज सरना समिति के द्वारा रांची बन्द का ऐलान किया गया है.बंद को लेकर रांची पुलिस प्रशासन के द्वारा सतर्कता तो बरती ही जा रही है, साथ ही साथ बंद के समर्थको को चेतावनी भी दी गई है कि अगर उन्होंने बंद के दौरान कोई भी गैर कानूनी कार्य किया तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हालांकि पूरे शहर में बंद से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गई है. बन्द समर्थक जहां-जहां से गुजर रहे हैं उनकी वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है.आपको बतादें कि सिरम टोली में सरना स्थल के पास सिरम टोली- मेकॉन फ्लाईओवर का रैंप हटाने की मांग कर रहा थे. सरना प्रार्थना सभा ने एक मामले में पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को सीधे शब्दों में कह दिया था कि रैंप होने की वजह से सरना स्थल के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है. इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm