पटना का कुख्यात अपराधी कृष्णा राय गिरफ्तार :
राजधानी पटना की फुलवारीशरीफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भुसौला दानापुर इलाके से कुख्यात अपराधी कृष्णा राय को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो देसी कारबाइन और एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।गिरफ्तार अपराधी कृष्णा राय पटना जिले का कुख्यात अपराधी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ दानापुर, मनेर, बिहटा, नौबतपुर समेत कई थानों में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट सहित संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, कृष्णा राय इलाके में लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था और उस पर कई वारदातों को अंजाम देने के आरोप हैं।गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब कृष्णा राय के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके खिलाफ और कितने मामले दर्ज हैं और किन-किन वारदातों में उसकी संलिप्तता रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं और उसके गैंग के अन्य सदस्य कौन हैं।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm