बिहार के कैमूर जिले में रविवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मोहनिया थाना क्षेत्र में एनएच- 2 पर देवकली गांव के पास सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि पहले एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सामने से आ रहे एक बाइक को ठोकर मार दी। इस दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरे लेन में चली गई। इसी दौरान दूसरे लेन में तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने इन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया और लोगों को कुचल दिया। मोहनिया के थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि इस हादसे में नौ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचीई। हसदसे के बाद इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm