बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह पुलिस हिरासत से फरार हुआ जिले के टॉप 10 वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल विवेक ठाकुर शाम को पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने इशा छपरा गांव के रहने वाले विवेक और उसके साथी विक्की कुमार को गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से हथियार भी बरामद किए गए थे। इसी बीच, बुधवार की सुबह दोनों पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। बुधवार की शाम को उनके रामपुर भिखनपुरा चौक में छिपे होने की पुलिस को सूचना मिली। इसी आधार पर पुलिस छापेमारी के लिए पहुंची तो अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कारवाई की, जिसमे विवेक ठाकुर घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सरैया के अनुमंडल पुलिस अधिकारी कुमार चंदन ने बताया कि अपराधी के पैर में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पर हत्या, लूट सहित कई मामलों में तलाश थी। इसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm