बिहार के बेगूसराय में मंगलवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर मार्च किया। इससे पहले बड़ी संख्या में महिला कॉलेज की छात्राओं और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने महिला कॉलेज से एक मार्च निकाला जो विभिन्न रास्तों से होता हुआ हड़ताली चौक पहुंचा। जहां एबीबीपी के छात्रों ने ‘ममता बनर्जी हाय-हाय’ के नारे लगाए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बेशर्म हैं, क्योंकि वहां महिलाओं को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। उस जगह (संदेशखाली में) महिलाओं और लड़कियों के साथ अत्याचार हो रहा है। उत्तर बिहार की छात्रा प्रमुख स्वेत निशा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में 10 फरवरी को जो महिलाओं के साथ अत्याचार किया गया था। उसके विरोध में पूरे भारतवर्ष में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा कॉलेज कैंपस से लेकर जिला मुख्यालय तक आंदोलन करने का फैसला लिया गया था।उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार में महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है। ममता बनर्जी स्वयं एक महिला हैं, इसके बावजूद उनकी सरकार में हर जगह अत्याचार और दुर्व्यवहार बढ़ता जा रहा है।छात्रा ने कहा कि घटना के 55 दिनों के बाद भी उन्हें नहीं पता है कि वे महिलाएं कहां छिपी हुई हैं। लेकिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को यह पता चल गया है कि वे महिलाएं कहां छिपी हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महिलाओं को न्याय दिलाने का काम करेगी। छात्राओं ने मांग की कि महिलाओं को न्याय मिले और पश्चिम बंगाल में लगातार महिलाओं पर बढ़ रहा अत्याचार बंद हो।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm