बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनही गांव के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी को गोली मार दी। इसके बाद पास रखे करीब एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इसके बाद घायल व्यवसायी को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घायल व्यवसायी की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी हीरा प्रसाद के बेटे चंदन जायसवाल के रूप में की गई है।जानकारी के मुताबिक, जख्मी चंदन जायसवाल सेमरा बाजार में ही अपनी किराने की दुकान चलाते हैं। इसी बीच रविवार की देर शाम बाइक से बथुआ बाजार के व्यापारी के पास (जहां से वह माल खरीदते हैं) उन्हें बकाया पैसा देने के लिए जा रहे थे। वह सवनही गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पैसे को छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने एक गोली चंदन के पैर में मार दी। फिर पॉकेट में रखे एक लाख चालीस हजार रुपये लूट कर आसानी से फरार हो गए।उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से इस घटना की सूचना तत्काल जख्मी युवक के परिजनों को दी। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने फौरन घायल चंदन को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।वहीं, इस मामले में गोपालगपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक युवक को गोली मारी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm