Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Crime


शराब का जाम और खून की उल्टियां, खतरनाक गैंगस्टर की मौत का राज :

News Pratyaksh | Updated : Thu 29th Feb 2024, 12:20 pm
झारखंड का एक गैंगस्टर, वो नाम जिससे लोग खौफ खाते थे। एक शाम जेल में दारू की पार्टी होती है। जेल के अंदर शराब कैसे पहुंची, ये भी एक बड़ी बात ही है। लेकिन इसी पार्टी में वो गैंगस्टर भी जमकर पीता है। शराब का नशा सबके सिर पर चढ़ा रहता है। लेकुन अचानक कुछ ऐसा होता है कि जेल के कैदियों से लेकर जेल प्रशासन तक को सांप सूंघ जाता है। वो गैंगस्टर उल्टी करता है, साधारण उल्टी नहीं बल्कि खून की उल्टी। ये कोई फिल्मी कहानी नहीं, न ही किसी वेब सीरीज का हिस्सा है। ये सबकुछ देवघर की जेल में हुआ। उस गैंगस्टर का नाम था बाबा परिहस्त।झारखंड का एक गैंगस्टर, वो नाम जिससे लोग खौफ खाते थे। एक शाम जेल में दारू की पार्टी होती है। जेल के अंदर शराब कैसे पहुंची, ये भी एक बड़ी बात ही है। लेकिन इसी पार्टी में वो गैंगस्टर भी जमकर पीता है। शराब का नशा सबके सिर पर चढ़ा रहता है। लेकुन अचानक कुछ ऐसा होता है कि जेल के कैदियों से लेकर जेल प्रशासन तक को सांप सूंघ जाता है। वो गैंगस्टर उल्टी करता है, साधारण उल्टी नहीं बल्कि खून की उल्टी। ये कोई फिल्मी कहानी नहीं, न ही किसी वेब सीरीज का हिस्सा है। ये सबकुछ देवघर की जेल में हुआ। उस गैंगस्टर का नाम था बाबा परिहस्त।सूत्रों का कहना है कि बाबा परिहस्त बुधवार रात जेल में अपने कुछ सहयोगियों के साथ शराब की पार्टी कर रहा था। इसी दौरान उसे खून की उल्टियां हुईं और वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसे सदर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

बिहार : पुलिस हिरासत से फरार अपराधी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

News Pratyaksh | Updated : Thu 29th Feb 2024, 12:08 pm
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह पुलिस हिरासत से फरार हुआ जिले के टॉप 10 वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल विवेक ठाकुर शाम को पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने इशा छपरा गांव के रहने वाले विवेक और उसके साथी विक्की कुमार को गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से हथियार भी बरामद किए गए थे। इसी बीच, बुधवार की सुबह दोनों पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। बुधवार की शाम को उनके रामपुर भिखनपुरा चौक में छिपे होने की पुलिस को सूचना मिली। इसी आधार पर पुलिस छापेमारी के लिए पहुंची तो अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कारवाई की, जिसमे विवेक ठाकुर घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सरैया के अनुमंडल पुलिस अधिकारी कुमार चंदन ने बताया कि अपराधी के पैर में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पर हत्या, लूट सहित कई मामलों में तलाश थी। इसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ससुराल वाले श्मशान घाट पर विवाहिता की लाश को जला रहे थे :

News Pratyaksh | Updated : Wed 28th Feb 2024, 01:09 pm
दरभंगा में एक विवाहिता की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। ससुराल वाले देर रात आननफानन में साक्ष्य मिटाने की नीयत से उसे जलाने के लिए श्मशान ले गए, लेकिन इस बात की भनक पुलिस को लग गई और उसे खोजते हुए वहां पहुंच गई। पुलिस को देखकर ससुराल वाले श्मशान से फरार हो गये। मौके से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के पोखराम दक्षिणी पंचायत के बलहा गांव की है। बलहा गांव निवासी रामधार मुखिया के पुत्र मणिकांत मुखिया से पिंकी देवी (22) की शादी हुई थी।मृतका का मायका अलीनगर थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में है। वह जयंतीपुर निवासी राज कुमार सहनी की पुत्री थी। उसकी शादी दो वर्ष पूर्व मणिकांत मुखिया के साथ हुई थी। आज की तारीख में उसे एक साल की एक बेटी भी है। पिंकी के परिजनों का कहना है कि उन्हें स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि ससुराल वाले उनकी बेटी की हत्या कर लाश को जलाने गए हैं। इस बात की सूचना मिलते ही वे लोग बिरौल पहुंचे और इस बात की सूचना बिरौल पुलिस को दी।परिजनों की शिकायत पर साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को जलाने के लिए जाने की सूचना मिलते ही बिरौल थाना की पुलिस श्मशान घाट पहुंची। श्मशान घाट पर पुलिस को पहुंचते देख मृतका के ससुराल वाले चिता पर रखे शव को छोड़ कर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया।घटना के संबंध में बिरौल थाना के थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन ने बताया कि मृतका के पिता राज कुमार सहनी ने दहेज की खातिर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता ने ही शव को जलाने की सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर श्मशान घाट पहुंच चिता से शव को जब्त किया और पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

कोचिंग जा रहे छात्र को मारी गोली, पटना रेफर;

News Pratyaksh | Updated : Wed 28th Feb 2024, 01:08 pm
पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के भुवनेश्वरी चौक पर बुधवार को कोचिंग जा रहे एक छात्र को अपराधियों ने गोली मार दी। दिनदहाड़े हुए इस घटना में अपराधी गोली मारकर भागने लगे। इसी क्रम में स्थानीय लोग उग्र हो गए और लोगों ने भाग रहे अपराधियों को पकड़ कर जमकर उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद मौके पर घंटा अपरा तफरी का माहौल बना रहा। घटना की पुष्टि करते हुए बाढ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपराजिता लोहान ने बताया है कि गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। घटना का कारण दो युवकों के आपसी विवाद की बात बताई जा रही है।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पंचशील नगर का दीपू कुमार 18 वर्ष जो की इंटर का छात्र बताया जा रहा है। बुधवार को वह कोचिंग जा रहा था। इसी क्रम में भुवनेश्वरी चौक के नजदीक फोर व्हीलर से कुछ युवक पहुंचे और दीपू कुमार पर गोली चला दी। गोली दीपू कुमार के पीठ में लगी जिससे वह घायल हो गया। इस बीच गोली मारने वाले सभी युवक भागने का प्रयास करने लगे। इसी क्रम में स्थानीय लोगों ने तीन युवकों को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल दीपू कुमार को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने स्थानीय लोगों के बीच से तीनों युवकों को छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया और घायल तीनों युवकों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। इस मामले को लेकर बाढ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि कोचिंग में पढ़ने की बात को लेकर युवकों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। उन्होंने आशंका जताई है कि इसी मामले को लेकर आज गोलीबारी की घटना हुई है। गिरफ्तार युवकों में प्रिंस कुमार 18 वर्ष ,रोशन कुमार 18 वर्ष एवं रोहित कुमार 19 वर्ष के बताए जा रहे हैं।

स्टेट फूड कॉर्पोरेशन के एजीएम गिरफ्तार :

News Pratyaksh | Updated : Wed 28th Feb 2024, 01:05 pm
खगड़िया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेट फूड कॉर्पोरेशन के एजीएम को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पटना से आई निगरानी टीम ने स्टेट फूड कॉर्पोरेशन के एजीएम मो. शहीद रजा को 1 लाख 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी डीएसपी विकाश श्रीवास्तव ने बताया कि एजीएम के विरुद्ध शिकायत मिली थी। जिसके बाद युक्त कारवाई की गई है। बुधवार को निगरानी की गिरफ्त में आये स्टेट फूड कॉर्पोरेशन के एजीएम मो. शहीद रजा ने जिले के अलौली प्रखंड में संचालित हाईटेक एग्रो उड़ान लिमिटेड से रिश्वत मांगा था। इस बावत कंपनी के मालिक संतोष कुमार के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। स्टेट फूड कॉर्पोरेशन में चावल की सप्लाई के लिए कंपनी के मालिक से एजीएम ने रिश्वत की मांग की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।इस संबंध में शिकायतकर्ता संतोष कुमार ने बताया कि उनको स्टेट फूड कॉर्पोरेशन के एजीएम मो. शहीद रजा उनको बहुत दिनों से परेशान कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी स्टेट फूड कॉर्पोरेशन में चावल की सप्लाई करती है। एजीएम मो. शहीद रजा उनको चावल की गुणवत्ता को लेकर बार-बार परेशान कर रहे थे। इस बार चावल लेने के लिए जब एजीएम राजी हुए तो उनके द्वारा रिश्वत की मांग की गई। जिसके बाद उन्होंने निगरानी से इस मामले में शिकायत की।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से खासे नाराज दिखे :

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th Feb 2024, 12:33 pm
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को कई नसीहतें एक साथ दे डाली। तेजस्वी के बयानों के लिए उन्होंने खूब सुनाया। वहीं, संविधान का भी ज्ञान दिया। जीतन राम मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव बजट सेशन छोड़ कर गायब हैं। उन्होंने ये भी कहा कि 42 वर्षों के राजनीतिक करियर में उन्होंने पहली बार ऐसा देखा है कि नेता प्रतिपक्ष सदन में नहीं आ रहे हैं। सदन चल रहा है और वो अपनी बात दूसरी जगह कह रहे हैं। उल-जुलूल बात कर रहे हैं। इसके अलावा मांझी ने ट्रांसफर-पोस्टिंग में घूसखोरी को लेकर बड़ा दावा किया।जीतन राम मांझी ने कहा कि 21 लाख एकड़ जमीन भूदान, सीलिंग और बिहार सरकार की है। मात्र 13 या 14 लाख परिवार ऐसे हैं, जिनके पास एक धुर जमीन नहीं है। बंटवा देते वो (तेजस्वी यादव) तब हम मानते। राजस्व विभाग तो उनके ही पास था, तो वो तो ट्रांसफर और पोस्टिंग में पड़े थे, जिसको मुख्यमंत्री ने बंद कर दिया।इससे साबित होता है कि मुख्यमंत्री का ही चलता है न कि मंत्री का? इससे भी वो नहीं समझते हैं? अगर चलता तो आज सभी अंचलाधिकारी से 50-50 लाख रुपए लेकर हजारों करोड़ रुपए कमा लिए थे लोग। नतीजा होता कि सबकी पोस्टिंग हो जाती, लेकिन नीतीश कुमार ने रोक दिया। मुख्यमंत्री का वर्चस्व होता है और नियुक्ति में भी वही होता है। नीतीश कुमार नहीं चाहेंगे तो तेजस्वी यादव एक नियुक्ति नहीं कर सकते। आज जाकर क्या कह रहे हैं कि 17 महीने में हमने ये कर दिया और वो कर दिया।
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories