Crime


स्टेट फूड कॉर्पोरेशन के एजीएम गिरफ्तार :

News Pratyaksh | Updated : Wed 28th Feb 2024, 01:05 pm
खगड़िया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेट फूड कॉर्पोरेशन के एजीएम को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पटना से आई निगरानी टीम ने स्टेट फूड कॉर्पोरेशन के एजीएम मो. शहीद रजा को 1 लाख 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी डीएसपी विकाश श्रीवास्तव ने बताया कि एजीएम के विरुद्ध शिकायत मिली थी। जिसके बाद युक्त कारवाई की गई है। बुधवार को निगरानी की गिरफ्त में आये स्टेट फूड कॉर्पोरेशन के एजीएम मो. शहीद रजा ने जिले के अलौली प्रखंड में संचालित हाईटेक एग्रो उड़ान लिमिटेड से रिश्वत मांगा था। इस बावत कंपनी के मालिक संतोष कुमार के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। स्टेट फूड कॉर्पोरेशन में चावल की सप्लाई के लिए कंपनी के मालिक से एजीएम ने रिश्वत की मांग की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।इस संबंध में शिकायतकर्ता संतोष कुमार ने बताया कि उनको स्टेट फूड कॉर्पोरेशन के एजीएम मो. शहीद रजा उनको बहुत दिनों से परेशान कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी स्टेट फूड कॉर्पोरेशन में चावल की सप्लाई करती है। एजीएम मो. शहीद रजा उनको चावल की गुणवत्ता को लेकर बार-बार परेशान कर रहे थे। इस बार चावल लेने के लिए जब एजीएम राजी हुए तो उनके द्वारा रिश्वत की मांग की गई। जिसके बाद उन्होंने निगरानी से इस मामले में शिकायत की।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से खासे नाराज दिखे :

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th Feb 2024, 12:33 pm
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को कई नसीहतें एक साथ दे डाली। तेजस्वी के बयानों के लिए उन्होंने खूब सुनाया। वहीं, संविधान का भी ज्ञान दिया। जीतन राम मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव बजट सेशन छोड़ कर गायब हैं। उन्होंने ये भी कहा कि 42 वर्षों के राजनीतिक करियर में उन्होंने पहली बार ऐसा देखा है कि नेता प्रतिपक्ष सदन में नहीं आ रहे हैं। सदन चल रहा है और वो अपनी बात दूसरी जगह कह रहे हैं। उल-जुलूल बात कर रहे हैं। इसके अलावा मांझी ने ट्रांसफर-पोस्टिंग में घूसखोरी को लेकर बड़ा दावा किया।जीतन राम मांझी ने कहा कि 21 लाख एकड़ जमीन भूदान, सीलिंग और बिहार सरकार की है। मात्र 13 या 14 लाख परिवार ऐसे हैं, जिनके पास एक धुर जमीन नहीं है। बंटवा देते वो (तेजस्वी यादव) तब हम मानते। राजस्व विभाग तो उनके ही पास था, तो वो तो ट्रांसफर और पोस्टिंग में पड़े थे, जिसको मुख्यमंत्री ने बंद कर दिया।इससे साबित होता है कि मुख्यमंत्री का ही चलता है न कि मंत्री का? इससे भी वो नहीं समझते हैं? अगर चलता तो आज सभी अंचलाधिकारी से 50-50 लाख रुपए लेकर हजारों करोड़ रुपए कमा लिए थे लोग। नतीजा होता कि सबकी पोस्टिंग हो जाती, लेकिन नीतीश कुमार ने रोक दिया। मुख्यमंत्री का वर्चस्व होता है और नियुक्ति में भी वही होता है। नीतीश कुमार नहीं चाहेंगे तो तेजस्वी यादव एक नियुक्ति नहीं कर सकते। आज जाकर क्या कह रहे हैं कि 17 महीने में हमने ये कर दिया और वो कर दिया।

बिहार के लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने का गुर बताएगी सरकार

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th Feb 2024, 12:30 pm
बिहार में साइबर ठगी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। कोई ऐसा दिन नहीं गुजरता जब किसी न किसी इलाके से ठगी की सूचना नहीं मिलती हो। ऐसा नहीं कि ठगी के शिकार अनपढ़ और आम लोग ही हो रहे हैं, कई खास लोग भी साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं।आम तौर पर शेयर में निवेश के नाम पर या किसी सामान के सस्ते मूल्यों की खरीद को लेकर लोग साइबर फ्रॉड के चंगुल में फंस जा रहे हैं। प्रदेश की सरकार अब लोगों, खासकर गांव के लोगों, को इन ठगों से बचने का गुर सिखाएगी। बताया जाता है कि वित्त विभाग ने प्रदेश के सभी पंचायतों में वित्तीय साक्षरता कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि इन कैंपों में साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए जाएंगे। इसके लिए गांव में बैनर और पोस्टर भी लगाए जाएंगे।

गड़बड़ी से दुल्हन पहुंच गई अस्पताल; 50 से ज्यादा एक साथ बीमार :

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th Feb 2024, 12:29 pm
भोजपुर में हल्दी के भोज में खाना खाने के बाद दुल्हन और रिश्तेदार समेत गांव के ही 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए।.स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा फूड पॉइजनिंग की वजह से हुआ है, जिसके बाद धीरे - धीरे सबकी हालात खराब होने लगी।.आननफानन में परिवार के लोगों ने बीमार लोगों को पहले इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले गए। फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए सबको आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां सबका इलाज चल रहा है। इतना ही नही जिस लड़की की शादी हो रही है उसने भी हल्दी के रश्म को पूरा करने के बाद खाना खाया और उसकी भी तबियत खराब हो गई और उसे भी हल्दी के भोज से सीधे सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि इटवा गांव निवासी वंशिधर सिंह की पुत्री अंजली उर्फ पारो की शादी टाउन थाना क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी अरुण कुमार सिंह के पुत्र प्रकाश कुमार से तय हुई थी, जिसका 24 फरवरी को तिलक कार्यक्रम था। बीती रात हल्दी कार्यक्रम था। भोज खाने के बाद एक के बाद एक कर कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते यह संख्या बढ़ने लगी, जिसे देखकर परिवार के लोग घबड़ा गए। कुछ ही देर में पूरे गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि भोज में 100 से ज्यादा लोग खाना खाए थे, जिनमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं। लोगों का कहना है कि अधिकांश लोगों की तबीयत खराब हुई है। फिलहाल 20 से ज्यादा लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

एस्कॉर्ट गाड़ी ने एक कार में जबरदस्त टक्कर मार द, इसमें एस्कॉर्ट वाहन चालक की मौत हो गई:

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th Feb 2024, 12:28 pm
पूर्णिया के बेलौरी में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एस्कॉर्ट में शामिल गाड़ी और एक कार में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक पुलिसकर्मी घायल हैं। फिलहाल सभी घायल जवानों का इलाज पूर्णिया जीएचसीएच में चल रहा हैं। एस्कॉर्ट में शामिल गाड़ी का मालिक पूर्णिया का ही रहने वाला है। मृतक चालक की पहचान मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र निवासी मो. हलीम के रूप में की गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पूर्णिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली।घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि एस्कॉर्ट में शामिल गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और फिर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे रूट में जा रहे कार को टक्कर मार दिया, जिसमें कार में सवार तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस फिलहाल मोहम्मद हलीम के शव को पोस्टमोर्टम करने की प्रक्रिया कर रही है।

नालंदा में सड़क हादसे में दो की मौत

News Pratyaksh | Updated : Mon 26th Feb 2024, 09:02 am
नालंदा में शब- ए- बारात की इबादत कर दो बाइक पर सवार छह युवक घर की ओर लौट रहे थे। सभी राजगीर से बिहारशरीफ लौट रहे थे। तभी नालंदा थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास उन्हें अज्ञात वाहन ने रौंदा दिया। बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहारशरीफ राजगीर मुख्य मार्ग के एनएच 120 टोल प्लाजा के समीप की है। मृतकों की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के महल पर निवासी मो. फैजाद का पुत्र मोहम्मद अनस फैजल (19) और बनौलिया निवासी एहतेशाम अंसारी का पुत्र मो. असद आलम (22) के रूप में किया गया है। घायलों में बनौलिया निवासी मो. आमिर, मो. फैयाज एवं मो. समीर है।
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories