पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक युवती को बैक टू बैक पांच गोलियां मारी। मौके पर ही युवती की मौत हो गई। गोलियों की आवाज से मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने युवती को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के रहमतगंज मोहल्ले की है। मृतका की पहचान रहमतगंज निवासी अकिला परवीन (30) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मसौढ़ी थाना को दी। सूचना मिलते ही मसौढ़ी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी, मसौढ़ी थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड टीम और एसएफएल टीम को बुलाया है। मसौढ़ी के डीएसपी कन्हैया सिंह ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि अकिला पूर्व से तलाकशुदा महिला थी। उन्होंने बताया कि परिवार वाले लोगों से बातचीत करने के बाद यह बात सामने आई है कि वह युवती घर में किसी का बात नहीं मानती थी और कई दिनों तक हमेशा बाहर रहा करती थी। पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि रहमतगंज निवासी अकिला परवीन रविवार की देर शाम बाजार से अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह घर के नजदीक पहुंची, पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां चलाई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm