Thu, 23rd Apr 2026बिहार के मोतिहारी जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात अवैध सट्टेबाजी के एक बड़े काउंटर पर छापा मारा है. रेलवे ढाला के पास संचालित इस सटही काउंटर से पुलिस को 43 लाख 45 हजार भारतीय रुपये और करीब ढाई लाख नेपाली रुपये बरामद हुए. मौके से एक व्य   Thu, 23rd Apr 2026पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में होने वाले मतदान की प्रक्रिया गुरुवार सुबह 7 बजे से भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू कराया गया. बूथों पर सबसे पहले मॉक पोल हुई और उसके बाद मतदान चालू हुआ. पहला फेज में हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह और उमंग दे   Tue, 21st Apr 2026#newspratyaksh #bihar #Topper नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन पेपर 1 (बीई-बीटेक) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल के रिजल्ट कई मायनों में ऐतिहासिक और चौंकाने वाले रहे हैं. इस बार देशभर के 26 छात   Tue, 21st Apr 2026इस फिल्म के लिए एनटीआर के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको हैरान कर दिया :N NTRNeel 2027 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है. मनोरंजन की दुनिया की दो बड़ी ताकतें 'मैन ऑफ द मासेज' जूनियर एनटीआर और 'KGF' व 'सालार' के डायरेक्टर प्रशांत नील जब एक साथ आ   Tue, 21st Apr 2026पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 नजदीक आने के साथ ही राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. चुनाव आयोग 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान को लेकर निगरानी कड़ी कर दी है. पहले चरण में 16 जिलों में फैले 152 सीटों के लिए मतदान होना है. इनमें से स

Crime


बेरहमी से पीटती दिखी महिला, सामने आया डरा देने वाला वीडियो :

News Pratyaksh | Updated : Mon 13th May 2024, 12:17 pm
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मां अपनी बेटी को बेरहमी से पीटती नजर आ रही है. कथित तौर पर वायरल वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पत्रकारों और यूजर्स ने शेयर किया है. विचलित कर देने वाले वीडियो में एक महिला खुद को बच्ची की मां बताती नजर आ रही है और वह वीडियो में बच्ची को बेरहमी से पीटती नजर आ रही है. वहाँ एक छोटी बच्ची मदद के लिए रो रही है, हैरानी की बात यह है कि वह छोटी बच्ची का गला घोंटने की भी कोशिश करती है. ऐसा वह एक बार नहीं बल्कि कई बार करती है. बाद में वह लड़की को दूसरे कमरे में ले जाती है.दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला अपनी बच्ची को बेरहमी से पीट रही है. ऐसे में बच्ची जोर जोर से रोकर मदद के लिए अपने पापा को आवाज देती है, लेकिन जैसे ही वह मदद के लिए पुकारती है, यह बेरहम औरत उस पर फिर से ताबड़तोड़ हमला कर देती है. वीडियो में बच्ची बुरी तरह से रोते हुए दिखाई दे रही है. महिला बच्ची का गला भी दबाने की कोशिश कर रही है. इसी दौरान जब बच्ची चुप नहीं होती तो महिला उसे गिरेबान से बड़ बेरहमी से उठा कर पटक देती है. क्रूरता का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.वीडियो को ravipandey नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारो बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगो ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में यूजर्स ने इस महिला को कमेंट बॉक्स में आड़े हाथों लिया है. एक यूजर ने लिखा...यह महिला अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुई. एक और यूजर ने लिखा...भारत की जगह कोई और देश होता तो अब तक महिला जेल में और बच्ची किसी केयर टेकर के पास होती. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इस महिला को इतनी क्रूरता के लिए ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए. इससे पहले भी क्रूरता के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं, लेकिन कार्यवाही सिर्फ कुछ लोगों पर ही हो पाती है. सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर बच्ची को बेरहमी से पीटा जाना सच में बहुत ही डरावना और खतरनाक है.

दो बच्चों के साथ पत्नी और सास को मार डाला :

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th May 2024, 11:32 am
दो बच्चों के साथ पत्नी और सास को मार डाला :मधुबनी में एक निर्दयी युवक ने अपनी पत्नी, सास और दो मासूम बच्चों की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की उमड़ी भीड़ को संभालने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर कर कैंप कर रही है। हत्यारे का यह रूप देखकर दो बच्चों ने कंबल में छिपकर अपनी जान बचाई। घटना झंझारपुर थाना क्षेत्र के सुखेत गांव की है। पुलिस हत्यारे को अबतक पकड़ नहीं सकी है। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आयी है। हत्या का आरोपी दरभंगा के सदतपुर थाना के अवाम गांव का निवासी बताया जाता है। उसने ससुराल में इस घटना को अंजाम दिया।त्या के आरोपी का नाम पवन महतो है। पवन की पत्नी पिंकी अपने पति से झंझट के बाद कुछ महीनों से अपने मायके झंझारपुर के सुखेत गांव में रह रही थी। पति से उसका विवाद खत्म नहीं हुआ। पुलिस को अबतक मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात पवन महतो किसी को साथ लेकर ससुराल पहुंचा था। यहां उसने सोयी अवस्था में अपनी सास प्रमिला देवी (59 वर्ष) और पत्नी पिंकी (26 वर्ष) के साथ चार साल की बेटी प्रिया और छह महीने की बेटी प्रीति को कुंच-कुंच कर मार डाला। पुलिस ने घटनास्थल पर लहू से सने जांता (अनाज पीसने वाले पत्थर) और लकड़ी के उसके हैंडल को बरामद किया है।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही डीएसपी पवन कुमार, इंस्पेक्टर बी के ब्रजेश, थानाध्यक्ष रंजित कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मामले की छानबीन शुरू कर दी है। नृशंस हत्या कांड के दौरान की एक बड़ी बात सामने आ रही है। हत्याकांड के वक्त दो और मासूम घर में मौजूद थे। इनदोनों ने अपनी सूझबूझ से जान बचा ली। वारदात के दौरान दोनों मासूम बच्चे बेड के नीचे कंबल में छिप गए। हत्यारे को यह दोनों नहीं दिखे। इसके बाद पुलिस और परिजनों ने दोनों को बाहर निकाला। दोनों ने जो खुलासा किया वह हैरान करने वाला था। दोनों ने कहा कि उनके फूफा ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर बुआ, दादी और दोनों फुफेरी बहनों को मार दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। झंझारपुर डीएसपी पवन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बच्चों सहित सभी लोगों का बयान दर्ज किया जा रहा है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी।

कुख्यात अपराधी को एके-47 मामले में आजीवन कारावास :

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th May 2024, 12:03 pm
कुख्यात अपराधी को एके-47 मामले में आजीवन कारावास :मोतिहारी के कुख्यात अपराधी कुणाल सिंह को एके-47 बरामदगी मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवराज त्रिपाठी ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा उसे विभिन्न धाराओं में बयालीस हजार रूपए अर्थ दंड की सजा भी मिली है। अदालत ने अपने फैसले में यह भी कहा है कि अर्थ दंड नहीं देने पर अपराधी कुणाल सिंह को अतिरिक्त सजा काटनी होगी।कुख्यात अपराधी कुणाल सिंह पर 17 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज है। मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा के जिला में योगदान लेने के महज 75 दिन के अंदर ही कुणाल सिंह के घर पर फिल्मी अंदाज में छापेमारी कर AK 47, विदेशी पिस्टल, दो लोडेड मैगजीन और 20 से अधिक वॉकी-टॉकी के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद एसपी ने जानकारी देते हुए कहा था कि इस मामले में अपराधी कुणाल सिंह पर स्पीडी ट्रायल चलाया जायेगा और महज 14 माह में ही उसे सजा सुना दी गई। 7 मई को अदालत ने तमाम गवाह एवं सबूतों के आधार पर कुणाल सिंह को दोषी करार दिया था, और 8 मई को उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।पिपरा कोठी थाना के कुड़िया बंगरी निवासी अशर्फी सिंह का पुत्र कुणाल कुमार सिंह एक साधारण परिवार का रहने वाला था। गलत सम्पर्क में आने के बाद कुणाल सिंह ने सबसे पहले एक मई 2015 को मुखिया बीरेंद्र ठाकुर की गोली मार कर हत्या कर चर्चे में आया था। उसके बाद 16 जनवरी 2017 को मुखिया मालती देवी के पुत्र राजकपूर की गोली मार कर हत्या कर दी। उस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। उसके बाद 27 मार्च 2017 को मोतिहारी जेल से भाग कर 11 मई को बेतिया जेल में पेशी के दौरान उत्तर बिहार के कुख्यात अपराधी बबलू दूबे की कोर्ट परिसर में गोलियों से भून दिया था।कुणाल सिंह के गिरफ्तारी को लेकर मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा ने बड़ी रणनीति बनाई थी। एसपी को सूचना मिली की कुनाल के पास AK- 47 जैसा अत्याधुनिक हथियार है वह बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने अधिकारियों के साथ बड़ी रणनीति बनाई और 15 मार्च 2023 को उसके घर पर फिल्मी स्टाइल में छापेमारीकर उसे स्वचालित हथियार के साथ दबोचा था।

देहरादून में पेपर लीक का बिहार कनेक्शन, VIT इंजीनियरिंग एडमिशन एग्जाम के सर्वर में ही घुसपैठ

News Pratyaksh | Updated : Mon 29th Apr 2024, 12:12 pm
पटना/देहरादून: VIT (Vellore Institute of Technology) में इंजीनियरिंग एडमिशन एग्जाम के सर्वर में ही घुसपैठ हो गया। देहरादून में पेपर लीक मामले का बिहार कनेक्शन सामने आया है। देहरादून के विशेष अभियान दल (एसओजी) और मेरठ के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन इंजीनियरिंग एडमिशन एग्जाम में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पेपर लीक मामले में दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि देहरादून में कुछ संस्थानों की ओर से प्रतियोगी परीक्षा में नकल और धोखाधड़ी कराए जाने के संबंध में गोपनीय जानकारी मिली थी। इसके बाद संयुक्त टीम ने रायपुर क्षेत्र में स्थित परीक्षा केन्द्र में छापेमारी की। बिहार के सीतामढ़ी जिले के जितेश कुमार और मुजफ्फरपुर जिले के राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना हरियाणा का कुलवीर और उत्तर प्रदेश के बिजनौर का गौरव यादव अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

गोपालगंज से सुपौल जा रही सुरक्षा बलों की तीन बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं।

News Pratyaksh | Updated : Mon 29th Apr 2024, 12:03 pm
गोपालगंज से सुपौल जा रही सुरक्षा बलों की तीन बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसे में एक बस के ड्राइवर और दो कांस्टेबल की मौत हो गयी। वहीं 12 से ज्यादा जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के पास एनएच-27 के पास की है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम को मौके पर भेजा गया है। हादसे के बाद सदर अस्पताल को अलर्ट करते हुए घायलों का इलाज के लिए एंबुलेंस अस्पताल लाया जा रहा है।बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन से तीन बसों में 242 महिला व पुरुष जिला बल के जवानों चुनाव की ड्यूटी कराने के लिए सुपौल जा रहे थे। सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा के पास पहुंचे ही थे कि इसी दौरान यह हादसा हुआ। रास्ते में बरहिमा मोड़ के पास बस रोककर सभी नाश्ता कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार में आई कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में अशोक उरांव, दिग्विजय कुमार और पवन महतो की हो गई। वहीं 12 दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हैं। बताया जा रहा कि हादसा इतना दर्दनाक था कि दो बसों के बीच में एक जवान फंस गए हैं और उन्हें निकालने की कोशिश घंटे तक होती रही। गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात और डीएम मोहम्मद मकसूद आलम ने घटना का जायजा लिया और मौके पर राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर होने की बात कही है। डीएम और एसपी घायलों के इलाज की लगातार मॉनिटरिंग कर रहें हैं। इस हादसे के बाद बरहिमा मोड़ पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। रास्ते पर भीड़ इकट्ठा हो गई। आवागमन पूरी तरह प्रभावित होने लगा। इसी बीच स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। घायल सभी जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया गया है।

लोकसभा चुनाव के बीच पटना में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या:

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Apr 2024, 10:17 am
भारत निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता में पुलिस-प्रशासन की सख्ती के दावे को धता बताते हुए अपराधी लगातार बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस बार बिहार में सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजधानी पटना के पुनपुन इलाके में इस हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। गुरुवार को सुबह-सुबह इस घटना के बाद बाद लोगों ने पटना-पुनपुन रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया है।पटना के पुनपुन के पैमार गांव के पास बेलड़ीया पुल के पास जदयू नेता सौरभ कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर डाली। उनके एक दोस्त मुनमुन कुमार गोलीबारी में घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए पटना के कंकड़बाग स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दूसरी तरफ, घटना की सूचना फैलते ही गांव के लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने पटना पुनपुन मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी (पूर्वी) भारत सोनी, डीएसपी मसौढ़ी कन्हैया सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी कन्हैया सिंह ने बताया कि अपराधियों ने जदयू नेता को सिर में गोली मारी थी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस टीम ने खोजी कुत्तों के साथ फॉरेंसिक साइंस की टीम को बुलाया है।जदयू नेता सौरभ कुमार बुधवार की देर रात बढइयां कोल गांव में आपने एक मित्र अजीत कुमार के भाई की रिसेप्शन पार्टी में गए थे। बताया जा रहा है कि रात लगभग 12 बजे रिसेप्शन पार्टी से अपने एक मित्र मुनमुन कुमार के साथ वापस अपने घर शिव नगर लौट रहे थे। सौरभ कुमार अपनी गाड़ी पर बैठ रहे थे, तभी मोटरसाइकिल से आए तो अपराधियों ने ताबड़तोड़ कई गोलियां चला दीं। सौरभ कुमार के सिर और उनके दोस्त मुनमुन कुमार के पेट-हाथ में गोलियां लगीं। गोली लगते ही वे लोग वहीं गिरकर गए। इस बीच अपराधी वहां से फरार हो गए। गोलीबारी की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने सौरभ कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल मुनमुन कुमार को पटना के कंकड़बाग स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
Follow us
Categories
Latest News
कोयला तस्करों के खिलाफ सीसीएल प्रबंधन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया है. गुरुवार की सुबह चलाये गए अभियान के दौरान कोयला तस्करी में इस्तेमाल की गई 16 बाइकें जब्त की गई है. यह कार्रवाई सीसीएल के कबरीबाद माइंस के अंदर हुई है.
बताया जाता है कि हर रात को सी

कोयला तस्करों के खिलाफ सीसीएल प्रबंधन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया है. गुरुवार की सुबह चलाये गए अभियान के दौरान कोयला तस्करी में इस्तेमाल की गई 16 बाइकें जब्त की गई है. यह कार्रवाई सीसीएल के कबरीबाद माइंस के अंदर हुई है. बताया जाता है कि हर रात को सी

Thu 23rd Apr 2026 12:38 pm
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली के विशेष पर्यवेक्षक प्रोफेसर कन्हैया त्रिपाठी ने 22 अप्रैल को रांची विश्वविद्यालय का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रांची वीमेंस कॉलेज सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और छात्रों व शिक्षकों स

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली के विशेष पर्यवेक्षक प्रोफेसर कन्हैया त्रिपाठी ने 22 अप्रैल को रांची विश्वविद्यालय का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रांची वीमेंस कॉलेज सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और छात्रों व शिक्षकों स

Thu 23rd Apr 2026 12:38 pm
रांची रेल मंडल के सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत किता और जोन्हा रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही सिल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई

रांची रेल मंडल के सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत किता और जोन्हा रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही सिल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई

Thu 23rd Apr 2026 12:29 pm
बिहार के मोतिहारी जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात अवैध सट्टेबाजी के एक बड़े काउंटर पर छापा मारा है. रेलवे ढाला के पास संचालित इस सटही काउंटर से पुलिस को 43 लाख 45 हजार भारतीय रुपये और करीब ढाई लाख नेपाली रुपये बरामद हुए. मौके से एक व्य

बिहार के मोतिहारी जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात अवैध सट्टेबाजी के एक बड़े काउंटर पर छापा मारा है. रेलवे ढाला के पास संचालित इस सटही काउंटर से पुलिस को 43 लाख 45 हजार भारतीय रुपये और करीब ढाई लाख नेपाली रुपये बरामद हुए. मौके से एक व्य

Thu 23rd Apr 2026 12:26 pm
पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में होने वाले मतदान की प्रक्रिया गुरुवार सुबह 7 बजे से भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू कराया गया. बूथों पर सबसे पहले मॉक पोल हुई और उसके बाद मतदान चालू हुआ. पहला फेज में हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह और उमंग दे

पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में होने वाले मतदान की प्रक्रिया गुरुवार सुबह 7 बजे से भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू कराया गया. बूथों पर सबसे पहले मॉक पोल हुई और उसके बाद मतदान चालू हुआ. पहला फेज में हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह और उमंग दे

Thu 23rd Apr 2026 12:25 pm
Popular Categories