Crime


बेउर जेल अधीक्षक ने अवैध संपत्ति कैसे खपाई, माता-पिता को भी नहीं छोड़ा :

News Pratyaksh | Updated : Wed 08th Jan 2025, 05:30 am
राजधानी के आदर्श केंद्रीय कारा, बेउर के अधीक्षक विधु कुमार ने अवैध कमाई से पटना, मोतिहारी, शिवहर, पूर्णिया और कटिहार में एक दर्जन से अधिक जमीनें खरीदीं हैं। इसमें एक दर्जन अचल संपत्ति मां शैलजा देवी और पिता गोपाल शरण सिंह के नाम पर खरीदी गई है।सिर्फ शिवहर की एक संपत्ति विधु कुमार ने अपने नाम पर खरीदी है। सबसे अधिक नौ अचल संपत्ति मां के नाम पर खरीदी गई है। आर्थिक अपराध इकाई ने जेल अधीक्षक पर की गई प्राथमिकी में पूरी संपत्ति का ब्योरा दिया है।पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, दानापुर के सगुना मोड़ के पास जमीन खरीदकर भव्य तीन मंजिला मकान भी बनाया गया है, जिसके निर्माण में करीब 60 लाख की लागत आने का अनुमान है। इस संपत्ति पर अप्रैल, 2021 से प्रोपर्टी टैक्स दिया जा रहा है।मोतिहारी में सबसे अधिक छह जगहें जमीन खरीदी गई हैं। इसके अलावा कटिहार में चार और शिवहर व पूर्णिया सदर में एक-एक अचल संपत्ति की खरीद की गई है।विधु कुमार ने अपनी काली कमाई को छिपाने में अपने स्वजनों का भी पूरा इस्तेमाल किया। मां-पिता के नाम पर अचल संपत्ति खरीदी तो पत्नी को कंपनी का निदेशक बनाकर काले धन को सफेद किया। इतना ही नहीं, अपनी मां के नाम पर भी शेल कंपनी बनाई और इसके जरिए काले धन को सफेद करते रहे।जांच रिपोर्ट के अनुसार, आरची कुमारी विधु कुमार की दूसरी पत्नी हैं, जिसे उसने नीरज सिंह के साथ कलश आवास डेवलपर्स में पार्टनर निदेशक बनाया है। इसके अलावा रक्सौल के सीए कमल मसकारा के फर्म में नीतू सिंह को निदेशक बनाया है।नीतू और विधु के बैंक खाते में लेन-देन किए जाने की भी सूचना है। इसके अलावा विधु कुमार के माता-पिता, पत्नी के बैंक खातों की भी जांच की गई है, जिसमें नकद राशि पाई गई है। कई खाते ऐसे भी हैं, जिससे पैसे की निकासी न के बराबर हुई है।जेल में बंद कैदियों का शोषण कर पैसों की उगाही करते थे-विधु कुमार पर आरोप है कि ये जेल में बंद कैदियों का शोषण कर उनसे पैसों की उगाही करते थे।-विधु कुमार के सरकारी आवास से 54 लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवर, बर्तन खरीद से संबंधित रसीद बरामद हुए -बेउर जेल के कैदियों से वसूली राशि के हिसाब-किताब वाला रजिस्टर, एक स्कॉर्पियो, एक पेन ड्राइव व एक मोबाइल बरामद किया गया।

रांची : बुंडू अंचल कार्यालय के बाहर कचरे में फेंके मिले वोटर आई कार्ड

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Nov 2024, 09:32 am
#newspratyaksh #JharkhandElection2024   प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' का सैकड़ों स्वीकृत आवेदन फॉर्म भी बोरे में भरकर फेंका गया* बुंडू अंचल कार्यालय के बाहर सैकड़ों मतदाताओं के पहचान पत्र (वोटर आई कार्ड) कचरे में फेंके मिले हैं। घटना सोमवार की है. जानकारी के मुताबिक ये मतदाता पहचान पत्र अनगड़ा प्रखंड के लोगों का है। ये प्रखंड सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वोटर आई कार्ड के अलावा 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' का सैकड़ों स्वीकृत आवेदन फॉर्म भी बोरे में भरकर कार्यालय से बाहर फेंक दिये गये हैं। इस संबंध में जब अंचल कार्यालय के कर्मियों जानकारी ली गयी, तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। हालांकि, बुंडू अंचल के एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा ने कहा है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

आरपीएफ रांची ने शराब की बोतले टातीसिलवे स्टेशन से जब्त किया :

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Nov 2024, 09:29 am
#newspratyaksh #ranchi   रांची रेल मण्डल मे मण्डल सुरक्षा आयुक्त, पवन कुमार के निर्देश पर “ऑपरेशन सतर्क” के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा उसी क्रम मे दिनांक 17.11.2024 को रांची आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण मे टातीसिलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट रांची के अफसर स्टाफ ने गाड़ी संख्या 18624 मे एक व्यक्ति को भारी संदेहास्पद अवस्था मे उठते पाया। संदेह होने पर आरपीएफ ने उसे रोकर पूछताछ कि जिसपर उसने अपना नाम सौरव कुमार उम्र 25 वर्ष पता पिरापुर, जंदाहा, वैशाली(बिहार) बताया और बताया कि उसके पास रॉयल स्टेग कंपनी के 26 बोतले है जिसे उसने टातीसिलवे से खरीदा था और उसे ट्रेन के माध्यम से बिहार लेकर जा रहा था ताकि उसे उचे कीमतों मे बेच सके। बाद मे एएसआई रवि शेखर ने उन शराब कि बोतलों को जब्त कर दिनांक 18.11.2024 को आबकारी विभाग रांची को सौप दिया। जब्त शराब कि अनुमानित कीमत 9600 रुपए थी।

ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत :

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Nov 2024, 09:25 am
#newspratyaksh #BiharNews #accident   नालंदा के बिहार शरीफ-बख्तियारपुर रेलखंड पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यह घटना हरनौत रेलवे स्टेशन के पास बस्ती रेलवे फाटक पर हुई। जहां श्रमजीवी एक्सप्रेस से यात्रा कर रही महिला ट्रेन से गिर गईं। मृतका की पहचान हरनौत थानाक्षेत्र के बस्ती गांव निवासी अर्जुन यादव की पत्नी कौशल्या देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि कौशल्या देवी अपनी बीमारी के इलाज के लिए दवाइयां लेने बख्तियारपुर गई थीं। लौटते वक्त वह श्रमजीवी एक्सप्रेस से सफर कर रही थीं। ट्रेन बस्ती फाटक के पास पहुंची, तभी यह हादसा हुआ। मृतका के बेटे नरेंद्र यादव ने बताया कि मां की तबीयत खराब थी, इसलिए वह दवा लेने बख्तियारपुर गई थीं। वापसी में ट्रेन से गिरकर यह हादसा कैसे हुआ, हमें इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मृतका के परिजनों और रेलवे अधिकारियों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और कौशल्या देवी को मृत पाया।हरनौत रेलवे थाना प्रभारी संजय कुमार पंडित ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतका के परिवार में शोक की लहर है। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे हैं।

पूर्वी सिंहभूम में एक पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी :

News Pratyaksh | Updated : Tue 12th Nov 2024, 03:10 pm
#newspratyaksh #Jharkhand #MurderCase पूर्वी सिंहभूम में एक पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी. वहीं अन्य दो बच्चों की हालत गंभीर है. जानकारी के मुताबिक पति ने जब हमला किया तब सभी लोग सोए हुए थे. घटना के बाद घायल बच्चों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र के फूलझरी गांव के टोला खड़ियासाईं निवासी कुंवर टुडू ने पारिवारिक कलह और नशे की हालत में रात 1:30 से 2:00 बजे के बीच सोए अवस्था में अपनी पत्नी मायनो टुडू 40 वर्ष, पुत्र सागुन टुडू 14 वर्ष, सागेन टुडू 12 वर्ष, मंगल टुडू 4 वर्ष और बेटी मालती टुडू 8 वर्ष पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया. इससे घटनास्थल पर ही एक पुत्र की मौत हो गई. जबकि घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाने के दौरान पत्नी और अन्य एक पुत्र की मौत हो गई. पत्नी और दो पुत्र समेत तीन की मौत से गांव दहल उठामंगल टुडू 4 वर्ष तथा पुत्री मालती टुडू 8 वर्ष को गंभीर अवस्था में जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है. आरोपी कुंवर टुडू बागजाता माइंस में ठेका मजदूरी में काम करता है. 1:30 बजे रात में पत्नी तथा चार बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला किया. इसके बाद कुंवर टुडू ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की पर वह बच गया. इस दौरान वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories