Crime


बिहार में दारोगा को ही मार दिया चाकू :

News Pratyaksh | Updated : Fri 17th Jan 2025, 09:36 am
बिहार में दारोगा को ही मार दिया चाकू : लहेरियासराय बस स्टैंड में दो गुटों के बीच हो रहे मारपीट में पुलिस को बीच बचाव करना महंगा पड़ गया। बदमाशों के चाकू से बचाने गए दारोगा पीयूष कुमार पर ही हमला कर दिया गया। खुद दारोगा और खाजासराय निवासी सोनू कुमार जख्मी हो गए। दोनों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि लहेरियासराय बस स्टैंड में एक युवक खाजासराय मुहल्ला निवासी अवधेश कुमार के पुत्र सोनू कुमार को तीन चार युवक घेरकर पिटाई कर रहे थे। इस दौरान उस रास्ते से गुजर रहे लहेरियासराय थाना के प्रशिक्षु एसआई पीयूष कुमार पीटे जा रहे युवक को बचाने का प्रयास कर रहे थे।घटना के संबंध में बताया जाता है कि लहेरियासराय बस स्टैंड में दो गुटों के बीच हो मारपीट में चाकूबाजी की खबर मिली थी। इसी सूचना पर लहेरियासराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो गुटों के बीच हो रही मारपीट में बचाव करने करने के दौरान बदमाशों ने प्रशिक्षु दरोगा पीयूष कुमार चाकू से हमला कर दिया।

हथियारों के जखीरे के साथ एक अपराधी गिरफ्तार :

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Jan 2025, 10:20 am
हथियारों के जखीरे के साथ एक अपराधी गिरफ्तार :बिहार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कटिहार में अवैध हथियार निर्माण की फैक्ट्री का खुलासा किया है. बता दें कि सेमापुर थाना क्षेत्र के कजरा चौक स्थित IIFL नॉन बैंकिंग कंपनी से छह अपराधियों ने एक कर्मचारी से 65,169 रुपए की लूट की थी. इसपर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने एक स्पेशल टीम का गठन किया था. 14 जनवरी को मामले के एक आरोपी रेजाउल अंसारी को लोडेड देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया.इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई. इसी क्रम में कजरा रोड स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से अवैध हथियारों का जखीरा और निर्माण में प्रयोग होनेवाले उपकरण बरामद किए गए. बरामद सामग्री में दो देसी कट्टे, चार मस्केट बंदूक, एक जिंदा कारतूस के अलावा हथियार बनाने के विभिन्न उपकरण शामिल है.इन बरामद उपकरणों में आठ घिसाई पत्थर, सात कटिंग ब्लेड, छेनी, हथौड़ी, ग्राइंडर मशीन, वेल्डिंग रॉड, प्लायर, सरौती, रेती, और वेल्डिंग मशीन जैसे औजार शामिल है. इसके अतिरिक्त हथियारों के कई पुर्जे जैसे बट प्लेट, मस्केट का बॉडी, श्रीनट का बॉडी, कट्टा का बैरल, हैमर और ट्रिगर भी बरामद किए गए.

भागलपुर में महिला बेच रही थी गांजा घर में छापा, मिला 5 किलो गांजा:

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Jan 2025, 10:17 am
भागलपुर में महिला बेच रही थी गांजा घर में छापा, मिला 5 किलो गांजा:पुलिस ने एक महिला गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला बुद्धूचक थाना क्षेत्र के घोरघट गांव का है। महिला के पास से लगभग 5 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महिला अपने घर में गांजा रखकर बेचती है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की और महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया।कहलगांव डीएसपी-2 अर्जुन कुमार गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुद्धूचक थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि रूपा देवी नाम की महिला अपने घर में गांजा लाकर रखती है और उसे बेचती भी है। इस पर तुरंत छापेमारी करने पर उसे पकड़ा जा सकता है। थानाध्यक्ष ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करके रूपा देवी के घर छापा मारा।

रक्सौल में कारोबारी का किडनैप, चंद घंटों में हो गया मुक्त :

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Jan 2025, 10:13 am
रक्सौल में कारोबारी का किडनैप, चंद घंटों में हो गया मुक्त :मोतिहारी के रक्सौल में एक कबाड़ व्यवसायी का अहले सुबह अपहरण हो गया था. एसपी स्वर्ण प्रभात ने खुद अपहरण की पूरी वारदात को समझा और रक्सौल थानाध्यक्ष के अलावा कई थाना के साथ एसडीपीओ को टास्क दिया कि हर हाल में अपहृत व्यवसायी को तुरंत मुक्त करवाया जाए. एसपी के सख्त निर्देश के बाद रक्सौल थाना हरकत में आई और उसने अपने खबरी को लगाया फिर रक्सौल थानाध्यक्ष ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए व्यवसायी के परिजनों से जानकारी इकट्ठा किया. व्यवसायी के परिजन ने अपहरण में शामिल दो लोगों का नाम बताया. जोकियारी गांव के रामबाबू और सुजीत सिंह का नाम परिजन ने पुलिस को बताया. अब तक रक्सौल पुलिस समझ गई थी कि व्यवसायी का अपहरण पैसा के लेनदेन में हुआ है. इधर पुलिस की तत्परता को देखकर अपहरणकर्ताओं ने व्यवसायी को पंचायती की बात कहते हुए छोड़ दिया. अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सुबह में ही मुक्त हो जाने के बाद व्यवसायी रात तक ना तो पुलिस के सामने आया और ना ही अपने घर पहुंचा. लिहाजा, पुलिस के माथे पर शिकन साफ दिखाई देने लगी थी. पुलिस रातभर व्यवसायी को बरामद करने में जुटी रही. इस बीच व्यवसायी खुद को छुपाकर इस कवायद में था कि मेरे अपहरण के मामले में रामबाबू और सुजीत सिंह को पुलिस जेल भेज दे ताकि उसके ऊपर से पैसा का तकादा खत्म हो जाए. दरअसल, व्यवसायी ने तीन कट्ठा जमीन लिखवाया था पर उसका पैसा नहीं दिया था. जिन लोगों ने जमीन लिखवाया था उन्हीं लोगों ने पैसा का दबाब बनाने के लिए जबरदस्ती व्यवसायी को कार में अपने साथ लेते गए थे. वहीं, पिस्टल के नोक पर रक्सौल के सैनिक रोड से कबाड़ व्यवसायी का अपहरण कर लिया गया था.

बिहार में 800 करोड़ रुपये का लॉटरी टिकट जब्त :

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Jan 2025, 10:10 am
बिहार में 800 करोड़ रुपये का लॉटरी टिकट जब्त :पटना एसटीएफ और जिला पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन दूसरे दिन बुधवार को भी प्रतिबंधित लॉटरी के विरुद्ध जारी रहा. दूसरे दिन का ऑपरेशन मुख्य रूप से रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के खुर्माबाद स्थित राइस मिल गजानन सिद्धिविनायक फूड प्रालि में रहा. यहां से करीब 800 करोड़ रुपये के लॉटरी के टिकट अब तक जब्त किये जाने का अनुमान है. हालांकि पुलिस की कार्रवाई खबर लिखे जाने तक जारी थी.इधर इस संबंध में शाहाबाद क्षेत्र के डीआईजी डॉ सत्यप्रकाश ने कहा कि इस मामले की निगरानी मुख्यालय से की जा रही है. पूरी जानकारी गुरुवार को प्रेसवार्ता कर साझा की जायेगी. वहीं एसपी रौशन कुमार ने बताया कि राइस मिल सहित विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की गयी है. भारी मात्रा में लॉटरी टिकट सहित अन्य सामान जब्त किये गये हैं. गिनती पूरी होने के बाद ही कुछ कहना सही होगा. अभी 24 से 48 घंटे का समय लग सकता है.इधर पुलिस सूत्रों के अनुसार गजानन सिद्धिविनायक फूड प्राइवेट लिमिटेड परिसर में पुलिस सहित सिविल प्रशासन के अधिकारी लॉटरी के टिकटों की गिनती में लगे हैं. अब तक तीन हजार, 2500, 2300, एक हजार, 500, 100, 50 रुपये के लॉटरी की करीब दो ट्रक टिकटें, करीब पांच ट्रक लॉटरी का टिकट का कागज, करीब छह की संख्या में प्रिंटिंग मशीन, करीब 20 से 30 की संख्या में कंप्यूटर व प्रिंटर और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किये गये हैं.इस मामले में 40 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पता चला है कि इस राइस मिल से टिकट छाप बिहार के अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में सप्लाई होती थी.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories