पटना में झारखंड की छात्रा से रेप, बीमार होने का बहाना बनाकर घर बुलाया, आरोपी को ढूंढ रही पुलिस - पटना: बिहार की राजधानी पटना में छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. उसके दोस्त ने ही पहले नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया, फिर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद से आरोपी फरार है. वहीं, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है.पीड़ित छात्रा झारखंड के गिरिडीह की रहने वाली है. 22 वर्षीय पीड़िता पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में किसी निजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है. पढ़ाई के दौरान ही आरोपी युवक से उसकी दोस्ती हुई थी. कई बार दोनों के बीच मुलाकात हुई थी. इसी बीच कुछ दिन पहले आरोपी ने उसे अपनी बीमारी के बहाने कमरे में बुलाया. लड़की जब उसके पास आई तो उसने धोखे से नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया. जब लड़की बेहोश हो गई, तब उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस के मुताबिक पिछले साल पीड़िता की लड़के से दोस्ती हुई थी. पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे अपने बीमार होने का हवाला देकर घर बुलाया था. जब वो आरोपी के घर पहुंची तो वो अकेला था. वहां उसने नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ रेप किया. होश में आने के बाद किसी तरह वो अपने घर पहुची. पीड़िता की मानें तो आरोपी बार-बार उसे धमकी देता था और घर बुलाता था. धमकी और ब्लैकमेलिंग के कारण मजबूरन वह कई बार युवक से मिलती रही. उसके साथ लगातार इस तरह की घिनौनी हरकत होने की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद परिजनों ने उसे कंकड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया."बीमार बोलकर उसने मुझे अपने घर बुलाया था. जहां कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और मेरे साथ गलत किया. उसने मुझे धमकी भी दी. जब वह बार-बार मेरे साथ जबर्दस्ती करने लगा तब मैं भागकर अपने के घर चली गई."- पीड़ित छात्रा वहीं, पीड़ित छात्रा के बयान पर प्रियांशु सिंह राजपूत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. आरोपी कंकड़बाग का रहने वाला बताया जा रहा है. हालांकि शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी युवक फरार है. थाना प्रभारी नीरज ठाकुर ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी का जा रही है.

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm