गणतंत्र दिवस समारोह से लौट रही पांचवी की छात्रा से घिनौनी करतूत :
गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल में झंडोत्तोलन को देख कर अपने घर लौट रही एक 5 वीं कक्षा की छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। यह घिनौना आरोप गांव के ही 60 साल के बुजुर्ग पर लगा है। घटना के बाद नाबालिग छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुष्कर्म के आरोपी बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल आरोपी बुजुर्ग से पुछताछ कर रही हैमिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कोईलवर प्रखंड के गिधा थाना क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह 5 वीं कक्षा की छात्रा अपने स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस के झंडोत्तोलन देखने के लिए स्कूल गई हुई थी,जब वो झंडोत्तोलन को देख कर अपने घर लौट रही थी,इसी बीच स्कूल से कुछ दूरी पर गांव के 60 वर्षीय अजय सिंह नामक व्यक्ति ने जबरन छात्रा को गोद में उठाकर घर ले गया.इसके बाद बच्ची को खंभे में बांधकर मारपीट किया फिर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.जबकि इस दौरान बच्ची चिखती चिल्लाती रही,लेकिन हैवान ने उसकी एक ना सुनी और जबरन मुंह काला किया,इस बीच बच्ची किसी तरह से जान बचाकर अपने घर पहुंची और अपने साथ हुई आपबीती घटना को परिवार वालों से बताई,जिसके बाद पीड़िता के परिवार वालों ने इसकी तुंरत सूचना स्थानीय गिधा थाना पुलिस को दी.जहां गिधा थाना प्रभारी उमुस सलमा सहित भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अजय सिंह को तत्काल गिरफ्तार कर लिया.फिलहाल पुलिस पीड़ित बच्ची का मेडिकल जांच कराने के साथ-साथ पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.जबकि पीड़िता की मां ने सरकार से गुहार लगाते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm