Crime


मुजफ्फरपुर में इंजीनियर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

News Pratyaksh | Updated : Fri 04th Apr 2025, 10:47 am
मुजफ्फरपुर में इंजीनियर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तारतुर्की थाना क्षेत्र में इंजीनियर की हत्या मामले का 72 घंटे में उद्भेदन करते हुए एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पिछले 30 मार्च को तुर्की थाना क्षेत्र में हुई हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हत्याकांड को लूट में विरोध करने के कारण अंजाम दिया गया था। इस मामले में 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से लूटी गई लैपटॉप, मोबाइल और लाइसेंस तथा हत्या के लिए प्रयोग की गई चाकू भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान शिवम कुमार उर्फ सोनू के रूप में की गई जो मूल रूप से वैशाली जिला के रहने वाले थे और फारबिसगंज में एक निजी बिजली कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थापित थे।

गढ़वा में डीजे बजाने को लेकर संग्राम :

News Pratyaksh | Updated : Tue 01st Apr 2025, 10:01 am
गढ़वा में डीजे बजाने को लेकर संग्राम : जिला में रामनवमी में डीजे बजाने को लेकर संग्राम छिड़ा हुआ है. एक तरफ जिला प्रशासन तो दूसरे तरफ अखाड़ा समिति के लोग हैं. जिला प्रशासन ने किसी भी कीमत पर डीजे नहीं बजाने की हिदायत देते हुए डीजे संचालकों को नोटिस थमा दिया है. प्रशासन का कहना है कि किसी भी कीमत पर डीजे की बुकिंग नहीं होनी चाहिए नहीं तो प्राथमिकी दर्ज तय है. अब जिला मुख्यालय के विभिन्न अखाड़ा समिति भाजपा विधायक के पास पहुंच डीजे बजाने की अनुमति की मांग की है.रामनवमी की शोभा यात्रा निकालने में अभी छः दिनों का समय बाकी है. जिला मुख्यालय में हजारीबाग की तर्ज पर भव्य रामनवमी की जुलूस निकाली जाती है. लेकिन इस बार की रामनवमी फीकी रहने वाली है क्योंकि न्यायलय का हवाला देते हुए डीजे बजाने की अनुमति जिला प्रशासन नहीं दे रहा है.इस बीच जिला मुख्यालय के विभिन्न अखाड़ा समिति के लोग गढ़वा के भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के आवास पर पहुंच अपनी बात रखी है. लोगों का कहना है कि किस तरह जिला प्रशासन कार्य कर रही है. बंशीधर महोत्सव एवं अन्य कार्यक्रम का हवाला देते हुए कहा कि यहां जब डीजे बज रहा था तो जिला प्रशासन कहां थी. लेकिन रामनवमी आते ही प्रशासन डीजे बजाने पर बैन लगा रही है.भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने दावा किया कि डीजे हर हाल में बजेगा. हां, जो न्यायालय का आदेश है उसी नियम के तहत बजेगा. मैं उस दिन खुद मौजूद रहूंगा, देखता हूं कौन क्या करता है. जरुरत पड़ेगी तो हम इस बात को सदन में लेकर जाएंगे. उन्होंने प्रशासन पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार पर भी सनातन धर्म पर प्रहार करने का आरोप लगाया.वहीं डीसी और एसडीएम सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए किसी भी कीमत पर डीजे नहीं बजाने की बात कह रहे हैं. बता दें कि रामनवमी त्योहार में मात्र छः दिन बचे हैं. आज शहर में मंगला जुलूस निकाला जाएगा. इधर, जिला प्रशासन ने गढ़वा अनुमंडल में 508 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 128 लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया है.

मुजफ्फरपुर में एक महिला ने पंखे से फंदे से लटका हुआ शव मिला है:

News Pratyaksh | Updated : Mon 31st Mar 2025, 12:26 pm
मुजफ्फरपुर में एक महिला ने पंखे से फंदे से लटका हुआ शव मिला है: देर शाम को एक महिला ने पंखे से फंदे से लटका हुआ शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि दहेज प्रताड़ना से तंग आकर किया है महिला ने सुसाइड किया है। मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रज्जाक कॉलोनी की है। मृतका की पहचान मोहम्मद दानिश की पत्नी फातिमा कौसर उर्फ डॉली (24) के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला की शादी पांच साल पूर्व हुई थी। मृतका का चार वर्ष का एक बेटा भी है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा दहेज मांगने को लेकर के प्रताड़ित करने की बात कही गई है। पुलिस मृतका के मायका वालों के आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। घटना के संबंध में मिठनपुरा थाना अध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि देर शाम एक महिला का फंदे से लटका हुआ शव मिलने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो कमरे में लगे हुए पंखे से शव लटका हुआ पाया। शव को उतारा गया और फिर एफएसएल की टीम को बुलाई गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि मौत का वास्तविक कारण क्या था।

घरेलू विवाद में कातिल बना पति:

News Pratyaksh | Updated : Mon 31st Mar 2025, 12:26 pm
घरेलू विवाद में कातिल बना पति:जिला के कांडाधोरा तामुलिया क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. खरसावां थाना क्षेत्र के रायडीह सिलपीनदा निवासी सुकराम मुंडा ने अपनी पत्नी रविवारी सिंह और 5 साल के बेटे की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी. स्थानीय लोगों के अनुसार घटनास्थल पर मृतक के बिस्तर से एक ब्लेड बरामद हुआ है, जिससे अंदेशा है कि सुकराम मुंडा ने घरेलू विवाद के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया है.आरोपी ने घटना को अंजाम देने के लिए ब्लेड से गला रेतकर पत्नी और बेटे को मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने आरोपी पति सुकराम मुंडा की तलाश शुरू कर दी है. वहीं घटना को लेकर इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है. घटना चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी की है.

आत्महत्या के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक :

News Pratyaksh | Updated : Fri 28th Mar 2025, 11:34 am
आत्महत्या के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक :नालंदा में आत्महत्या के इरादे से एक युवक मोबाइल के टावर पर चढ़ गया इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण और पुलिस के सहयोग से उसे नीचे उतारा गया। युवक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के पांकी गांव निवासी सुनील सिंह का पुत्र गोलू कुमार है। यह पूरी घटना नालंदा थाना क्षेत्र के माहुरी गांव का है। गोलू ने बताया कि वह आत्महत्या करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा था। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। उसने बताया कि उसके साथ मारपीट किया जाता है। इसलिए वह मोबाइल टावर पर फांसी लगाने के लिए चढ़ गया था। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों की नींद खुली तो उन्हें मोबाइल टावर पर चढ़े एक युवक पर नज़र पड़ी। इसके बाद ग्रामीण युवक को नीचे उतरने के लिए आवाज लगाने लगे स्थानीय पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई। इसके बाद बहला फुसला कर युवक को किसी तरह से नीचे उतार लिया गया। गुरुवार देर रात ही युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा था। करीब 15 किलोमीटर दूर से चलकर गोलू माहुरी पहुंचा था। इस मामले में नालंदा थानेदार निशि कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया युवक को देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पूछताछ की जा रही है एवं उसके गांव वालों से भी पता लगाया जा रहा है। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को टावर पर चढ़े युवक के बारे में पता चला।
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories