News Pratyaksh


लछुआड़ थाना क्षेत्र के जाजल निवासी पवन कुमार की पत्नी नेहा ने अपने देवर अंशु कुमार के संग भागकर मंदिर में विवाह रचा लिया

News Pratyaksh | Updated : Fri 22nd Aug 2025, 05:49 am
लछुआड़ थाना क्षेत्र के जाजल निवासी पवन कुमार की पत्नी नेहा ने अपने देवर अंशु कुमार के संग भागकर मंदिर में विवाह रचा लिया। पवन कुमार, उसकी पत्नी नेहा और उसका ममेरा भाई अंशु तमिलनाडु के एक धागा फैक्ट्री में एक साथ काम करते थे। इस दौरान नेहा को अंशु से प्यार हो गया। इसकी भनक पवन को लग गई और उसने एक दिन दोनों को साथ देखकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट की।
इसके बाद वह पत्नी को लेकर अपने घर लौट आया। लेकिन इन दोनों के पीछे-पीछे अंशु भी सिकंदरा पहुंच गया। इसके बाद पवन की पत्नी नेहा एक दिन मंदिर जाने का बहाना बनाकर अपने घर से अंशु के साथ भाग गई। फिर दोनों ने मंदिर में विवाह रचा लिया।
इस घटना को लेकर पवन कुमार की ओर से लछुआड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर नेहा और अंशु को शेखपुरा जिले के देवरा गांव से बरामद कर लिया।