Politics


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 मई के बेंगलुरु दौरे के दौरान जिलेटिन की छड़ें मिलने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। मामले में बेंगलुरु दक्षिण (रामनगर) के एसपी के आदेश पर छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जांच पूरी होने तक

News Pratyaksh | Updated : Mon 25th May 2026, 01:21 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 मई के बेंगलुरु दौरे के दौरान जिलेटिन की छड़ें मिलने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। मामले में बेंगलुरु दक्षिण (रामनगर) के एसपी के आदेश पर छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जांच पूरी होने तक सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड रहेंगे। यह कार्रवाई उस समय हुई जब प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान शहर के बाहरी इलाके में विस्फोटक सामग्री मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही हैं।

सासाराम में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी (CO) को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शहर के मोरसाराय इलाके में स्थित किराए के आवास पर की गई। निगरानी टीम के अनुसार, CO आकाश कुमार रौनियार क

News Pratyaksh | Updated : Fri 22nd May 2026, 12:20 pm
सासाराम में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी (CO) को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शहर के मोरसाराय इलाके में स्थित किराए के आवास पर की गई। निगरानी टीम के अनुसार, CO आकाश कुमार रौनियार को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया गया।यह रकम कथित तौर पर एक राजस्व कार्य के बदले मांगी गई थी। टीम ने पूरी योजना बनाकर जाल बिछाया और मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया।मामले की शुरुआत निगरानी थाना पटना में दर्ज एक शिकायत से हुई थी।सासाराम अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार ने CO के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी।इसके बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए।सत्यापन रिपोर्ट में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद निगरानी टीम ने ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया।जैसे ही तय रकम का लेन-देन हुआ, टीम ने CO को मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान पूरी प्रक्रिया को गोपनीय रखा गया था।निजी सहायक के जरिए लेन-देन का आरोपबताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम CO अपने निजी सहायक सोनू कुमार के माध्यम से ले रहे थे।निगरानी टीम ने मौके पर मौजूद सभी संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी अंचल कार्यालय में निगरानी विभाग की कार्रवाई हो चुकी है।करीब एक साल पहले एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं

झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्य की राजनीति और उद्योग जगत से जुड़े चर्चित नाम परिमल नथवाणी एक बार फिर चुनावी समीकरणों के केंद्र में आ गए हैं।राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि परिमल नथवाणी इस बार झारखंड से निर्दलीय

News Pratyaksh | Updated : Fri 22nd May 2026, 12:16 pm
झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्य की राजनीति और उद्योग जगत से जुड़े चर्चित नाम परिमल नथवाणी एक बार फिर चुनावी समीकरणों के केंद्र में आ गए हैं।राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि परिमल नथवाणी इस बार झारखंड से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी उन्हें समर्थन देने की तैयारी में है। साथ ही सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ विधायकों का समर्थन मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।राज्यसभा चुनाव को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन विभिन्न दलों के भीतर रणनीतिक बैठकों और समीकरणों का दौर शुरू हो चुका है। इसी बीच नथवाणी के नाम ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। माना जा रहा है कि भाजपा इस चुनाव में सीधे पार्टी प्रत्याशी उतारने के बजाय एक रणनीतिक समर्थन की राह चुन सकती है।इससे चुनाव को दिलचस्प मोड़ मिलने की संभावना बढ़ गई है। दरअसल भाजपा और उसके सहयोगी दल अपने बूते प्रत्याशी नहीं जीता सकते। भाजपा, जदयू, लोजपा और आजसू को मिलाकर विधानसभा में विधायकों का आंकड़ा महज 24 होता है।जबकि जीत के लिए 28 विधायकों के प्रथम वरीयता का मत आवश्यक है। ऐसे में नथवाणी की उपस्थिति से सत्तारूढ़ खेमे में सेंधमारी कर सीट निकालने की भरसक कोशिश होगी।परिमल नथवाणी पहले भी झारखंड से राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। उद्योग जगत में उनकी मजबूत पहचान है और राज्य के कई राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके अच्छे संबंध बताए जाते हैं। यही वजह है कि उन्हें केवल भाजपा ही नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष के कुछ विधायकों का भी समर्थन मिलने की अटकलें लगाई जा रही हैं।यदि ऐसा हुआ तो चुनाव में क्रास वोटिंग और अंदरूनी समीकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। भाजपा के एक वरीय नेता के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व से मिले निर्देश के मुताबिक विधायक निर्णय करेंगे। अंतिम तस्वीर उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा और दलों की रणनीति स्पष्ट होने के बाद ही सामने आएगी।

झारखंड में जेटेट परीक्षा 2026 में भाषा विवाद को सुलझाने के लिए बनी कमेटी की आज पहली बैठक हुई. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, संजय प्रसाद यादव, सुदिव्य कुमार सोनू, योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए. करीब द

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th May 2026, 01:26 pm
झारखंड में जेटेट परीक्षा 2026 में भाषा विवाद को सुलझाने के लिए बनी कमेटी की आज पहली बैठक हुई. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, संजय प्रसाद यादव, सुदिव्य कुमार सोनू, योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए. करीब दो घंटे से अधिक चली इस बैठक के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बैठक की सारी जानकारी वित्त मंत्री द्वारा मीडिया को दिए जाने की बात कही गयी. वहीं मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि आज की पहली बैठक काफी सार्थक रही है. बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वह भाषा विवाद से जुड़े सभी जानकारी और तथ्यों को अगली बैठक में कमेटी के सामने प्रस्तुत करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को पूरे परिवार के साथ पटना पहुंचे. जहां उन्हेंने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में परिवार सहित मत्था टेका, इस दौरान उन्होंने पंजाब में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए बनाए गए विशेष कानून को सफल बनाने की कामना की.

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th May 2026, 01:24 pm
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को पूरे परिवार के साथ पटना पहुंचे. जहां उन्हेंने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में परिवार सहित मत्था टेका, इस दौरान उन्होंने पंजाब में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए बनाए गए विशेष कानून को सफल बनाने की कामना की. भाजपा पर सांसदों को तोड़ने का आरोप: भगवंत मान ने पटना पहुंचते ही भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा गलत तरीके से काम कर रही है और आम आदमी पार्टी के सांसदों को अपने साथ ले गई है. इस मुद्दे पर उन्होंने राष्ट्रपति से शिकायत भी की है
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories