Politics


भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के समर्थन में निकाला विरोध मार्च तो आतिशी ने पूछा महिलाओं के खाते में कब आएंगे 2500 : दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र से पहले सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के

News Pratyaksh | Updated : Tue 28th Apr 2026, 11:55 am
भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के समर्थन में निकाला विरोध मार्च तो आतिशी ने पूछा महिलाओं के खाते में कब आएंगे 2500 : दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र से पहले सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के समर्थन में मार्च निकाला. विधायकों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में नारी शक्ति अधिनियम के संसद में पास ना होने पर प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा विधायकों ने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया.वहीं, नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सरकार को घेरा. आतिशी ने कहा कि आज विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र है, लेकिन इस सत्र से पहले हम प्रधानमंत्री से यह पूछना चाहते हैं कि महिलाओं को 2500 रुपये कब मिलेंगे? आतिशी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने चुनाव के समय किए गए अपने वादे अब तक पूरे नहीं किए हैं.

पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में होने वाले मतदान की प्रक्रिया गुरुवार सुबह 7 बजे से भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू कराया गया. बूथों पर सबसे पहले मॉक पोल हुई और उसके बाद मतदान चालू हुआ. पहला फेज में हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह और उमंग दे

News Pratyaksh | Updated : Thu 23rd Apr 2026, 12:25 pm
पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में होने वाले मतदान की प्रक्रिया गुरुवार सुबह 7 बजे से भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू कराया गया. बूथों पर सबसे पहले मॉक पोल हुई और उसके बाद मतदान चालू हुआ. पहला फेज में हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह और उमंग देखा गया. सुबह से ही लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बूथों पर पहुंचे और मतदान किया. मतदान चल रहे बूथों पर केंद्रीय वाहिनी सुरक्षा का कमान संभाले हुए है तो राज्य की पुलिस गश्ती के साथ-साथ बूथों पर पहुंचने वाले मतदाताओं को बूथों तक पहुंचाने, व्यवस्थित ढंग से कतार लगाने में सहयोग कर रही है. मतदान को लेकर बूथों पर सबसे ज्यादा महिला एवं बुजुर्ग मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिला.

झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष और सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सीएम आवास में लगातार दूसरे दिन झामुमो की बैठक आयोजित किया गया है. लगातार दूसरे दिन झामुमो के बाकी बचे 12 जिले के जिला अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं के साथ होगी बैठक होगी. बैठक मे

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Apr 2026, 11:08 am
झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष और सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सीएम आवास में लगातार दूसरे दिन झामुमो की बैठक आयोजित किया गया है. लगातार दूसरे दिन झामुमो के बाकी बचे 12 जिले के जिला अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं के साथ होगी बैठक होगी. बैठक में पार्टी मजबूती के साथ साथ एसआईआर और सेन्सस को लेकर चर्चा होगी.

चुनाव आयोग ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के लिए पुलिस पर्यवेक्षक को बदलने की घोषणा की. यह क्षेत्र पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी का गृह क्षेत्र है, और राज्य में दो चरणों में हो

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Apr 2026, 11:06 am
चुनाव आयोग ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के लिए पुलिस पर्यवेक्षक को बदलने की घोषणा की. यह क्षेत्र पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी का गृह क्षेत्र है, और राज्य में दो चरणों में होने वाले मतदान के पहले चरण में 23 अप्रैल को यहाँ वोट डाले जाएँगे.सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम और दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र, दोनों जगहों से चुनाव लड़ रहे हैं; जहाँ उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है.भवानीपुर के लिए वोटिंग दूसरे चरण में 29 अप्रैल को होगी. चुनाव आयोग ने शुरू में नंदीग्राम के लिए हितेश चौधरी को पुलिस ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया था. हालाँकि, मंगलवार दोपहर को चुनाव आयोग द्वारा जारी एक नए आदेश के अनुसार, चौधरी की जगह अखिलेश सिंह को नियुक्त किया गया है.आयोग ने यह भी कहा कि यह बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू होगा. हालाँकि, चुनाव आयोग इस बात पर चुप रहा कि गुरुवार को नंदीग्राम में होने वाले चुनावों से ठीक दो दिन पहले यह बदलाव क्यों किया गया. हालाँकि, पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि नंदीग्राम की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए यह फ़ैसला लिया गया.चुनाव आयोग ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के लिए पुलिस पर्यवेक्षक को बदलने की घोषणा की. यह क्षेत्र पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी का गृह क्षेत्र है, और राज्य में दो चरणों में होने वाले मतदान के पहले चरण में 23 अप्रैल को यहाँ वोट डाले जाएँगे.सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम और दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र, दोनों जगहों से चुनाव लड़ रहे हैं; जहाँ उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है.भवानीपुर के लिए वोटिंग दूसरे चरण में 29 अप्रैल को होगी. चुनाव आयोग ने शुरू में नंदीग्राम के लिए हितेश चौधरी को पुलिस ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया था. हालाँकि, मंगलवार दोपहर को चुनाव आयोग द्वारा जारी एक नए आदेश के अनुसार, चौधरी की जगह अखिलेश सिंह को नियुक्त किया गया है.आयोग ने यह भी कहा कि यह बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू होगा. हालाँकि, चुनाव आयोग इस बात पर चुप रहा कि गुरुवार को नंदीग्राम में होने वाले चुनावों से ठीक दो दिन पहले यह बदलाव क्यों किया गया. हालाँकि, पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि नंदीग्राम की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए यह फ़ैसला लिया गया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है तो दशकों पुराना गोरखा मुद्दा छह महीने के अंदर हल हो जाएगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी के अलावा कोई भी पार्टी गोरखाओं को मंजूर समाधान नहीं ढूंढ सकती.दार्जिलिंग जिले क

News Pratyaksh | Updated : Tue 21st Apr 2026, 11:37 am
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है तो दशकों पुराना गोरखा मुद्दा छह महीने के अंदर हल हो जाएगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी के अलावा कोई भी पार्टी गोरखाओं को मंजूर समाधान नहीं ढूंढ सकती.दार्जिलिंग जिले के कुर्सियांग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि बीजेपी गोरखाओं की चिंताओं और उम्मीदों को समझती है और उनकी शर्तों पर समझौते की दिशा में काम करेगी. उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के छह महीने के अंदर हर गोरखा के चेहरे पर मुस्कान होगी. हम गोरखा मुद्दे का ऐसा समाधान निकालेंगे कि गोरखा शांति से रह सकें.बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभ्यास के दौरान वोटर लिस्ट से कुछ गोरखाओं के नाम हटाने का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा, "SIR के दौरान कुछ गोरखाओं के नाम हटा दिए गए थे. पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने पर ऐसे सभी नाम फिर से वोटर लिस्ट में शामिल कर लिए जाएंगे."

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 नजदीक आने के साथ ही राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. चुनाव आयोग 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान को लेकर निगरानी कड़ी कर दी है. पहले चरण में 16 जिलों में फैले 152 सीटों के लिए मतदान होना है. इनमें से स

News Pratyaksh | Updated : Tue 21st Apr 2026, 11:36 am
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 नजदीक आने के साथ ही राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. चुनाव आयोग 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान को लेकर निगरानी कड़ी कर दी है. पहले चरण में 16 जिलों में फैले 152 सीटों के लिए मतदान होना है. इनमें से सात जिलों की सभी सीटों पर सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग (ECI) की कड़ी नजर रख रही है. ये सात जिले हैं, मालदा और मुर्शिदाबाद (जो अल्पसंख्यक-बहुल जिले हैं), उत्तरी दिनाजपुर, कूच बिहार, बीरभूम, पश्चिमी मिदनापुर और पश्चिमी बर्दवान. इन सात जिलों में से कूच बिहार, मालदा और उत्तरी दिनाजपुर उत्तरी बंगाल में हैं जबकि बाकी चार जिले दक्षिणी बंगाल में हैं.पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के दफ़्तर के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि इन सात जिलों की पहचान बूथ की संवेदनशीलता पर किए गए शोध और पिछले 15 सालों (2011 से अब तक) में चुनाव से जुड़ी हिंसा और उसमें हुई मौतों के रिकॉर्ड के आधार पर की गई है.मुख्य निर्वाचन अधिकारी दफ़्तर के एक अंदरूनी सूत्र ने आगे बताया कि ठीक इसी वजह से मतदान के दिन इन जिलों में केंद्रीय बलों और त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (QRTs) की तैनाती सबसे ज्यादा होगी. साथ ही, ज्यादातर पोलिंग बूथ को अतिसंवेदनशील बूथ घोषित कर दिया गया है.