बिहार के बेतिया जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के मठिया गांव में 3 दिनों के अंदर 7 लोगों की संदिग्ध मौत हुई :
बिहार के बेतिया जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के मठिया गांव में 3 दिनों के अंदर 7 लोगों की संदिग्ध मौत हुई है. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई है. एसपी डॉ शौर्य सुमन और प्रभारी जिला अधिकारी सुमित कुमार ने देर रात गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान प्रभारी डीएम सुमित कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए 10 सदस्यीय मेडिकल टीम को गांव में तैनात किया गया है.इस संदेहास्पद घटना के बाद आसपास के गांवों में भी जांच की जा रही है. डीएम ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि अगर किसी में कोई भी संदिग्ध लक्षण दिखे तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय पर इलाज किया जा सके. एसपी और डीएम के संयुक्त आदेश के बाद 4 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है. जिसमें नरकटियागंज एसडीएम, एसडीपीओ, सिविल सर्जन और उत्पाद अधीक्षक शामिल है.एसपी डॉ शौर्य सुमन ने कहा कि फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसमें यही पता चला है कि सभी लोगों की मौत अलग-अलग समय और अलग-अलग स्थानों पर हुई है. सभी मरने वालों की उम्र भी अलग-अलग है. शराब से जुड़े कनेक्शन की जांच के लिए भी उत्पाद अधीक्षक को टीम में शामिल किया गया है. जो क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और निर्माण की जांच करेंगे. जांच टीम 24 घंटे बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. इसके बाद ही कुछ पता चल सकेगा.मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को मठिया गांव में स्व कपिल चौधरी के 42 वर्षीय बेटे सुरेश चौधरी और उमेश चौधरी के 22 वर्षीय बेटे मनीष चौधरी की मौत हुई. सुरेश और मनीष चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं. इसी दिन मिरुल आलम के 25 वर्षीय बेटे नेयाज अहमद और मोतीराम के 60 वर्षीय बेटे शिवराम की भी मौत हुई. इसके पहले शुक्रवार को रामेश्वर गुप्ता के 35 वर्षीय बेटे प्रदीप गुप्ता की मौत हो चुकी थी. परिजन शराब और गांजे से मौत की आशंका जता रहे हैं.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm