Bihar


जिले में महज पांच सेकंड में पांच लोगों की मौत हो गई. पहले 7 बजकर 15 मिनट और 56 सेकंड, फिर 57, 58, 59 और 60 वां सेकंड और इसके बाद 16 वां मिनट का पहला सेकंड यानी महज 5 सेकंड में पांच लोगों की जिंदगी चली गई. शुक्रवार शाम की इस पांच सेकंड को शायद ही इसरी बाजा

News Pratyaksh | Updated : Sat 09th May 2026, 12:35 pm
जिले में महज पांच सेकंड में पांच लोगों की मौत हो गई. पहले 7 बजकर 15 मिनट और 56 सेकंड, फिर 57, 58, 59 और 60 वां सेकंड और इसके बाद 16 वां मिनट का पहला सेकंड यानी महज 5 सेकंड में पांच लोगों की जिंदगी चली गई. शुक्रवार शाम की इस पांच सेकंड को शायद ही इसरी बाजार के साथ-साथ डुमरी प्रखंड के लोग भूल सकें. शायद ही लोग कोयला लदी 14 चक्का के रफ्तार और ड्राइवर की जानलेवा लापरवाही को लोग भूलेंगे.यह पूरी घटना इसी क्षेत्र के एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसमें साफ दिख रहा है कि डुमरी से आ रही ट्रक पहले इसरी बाजार में शादी का सामान लदे वाहन को धक्का मारती है. फिर सामने खड़ी बाइक को ट्रक अपनी चपेट में लेती है और फिर दुकान एवं सड़क के किनारे खड़ी अन्य वाहनों को धक्का मारते हुए दीवार से जा टकराती है

जिले के सदर प्रखंड के लखीनारायणपुर गांव में सियारों का झुंड एक मकान में घुस गया और ढाई माह की मासूम बच्ची को खा गया. जबकि दूसरी चार वर्षीय बच्ची को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद लखीनारायणपुर गांव में डर का माहौल देखा जा रहा है. मामले की सूचना मिल

News Pratyaksh | Updated : Sat 09th May 2026, 12:32 pm
जिले के सदर प्रखंड के लखीनारायणपुर गांव में सियारों का झुंड एक मकान में घुस गया और ढाई माह की मासूम बच्ची को खा गया. जबकि दूसरी चार वर्षीय बच्ची को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद लखीनारायणपुर गांव में डर का माहौल देखा जा रहा है. मामले की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव के कुछ अंश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.घटना को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि बीते रात लखीनारायणपुर गांव के समीरुल शेख के मकान में सियार का एक झुंड घुस गया. इसके बाद ढाई माह की आफीफा खातून को उठाकर ले गया और उसका पूरा शरीर खा गया. वहीं, चार साल की जासमीन खातून को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.बताया जा रहा है कि जिस वक्त जासमीन पर हमला हुआ, उसके रोने की आवाज आयी. जैसे ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, सियार का झुंड भाग गया. परिजनों ने घायल बच्ची को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले गया. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक बच्ची के शरीर का कुछ अंश पड़ा था, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी वरीय अधिकारी के साथ-साथ वन विभाग को भी दे दी गयी हैं.ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके के खेतों में काफी समय से सियार घूमते देखे जा रहे हैं. इसके बाद रात में गांव में घुस आते हैं. अगर सियारों के इन झुंडों को गांव से नहीं भगाया गया, तो अन्य ग्रामीणों और बच्चों पर खतरा बना रहेगा.

पंजाब के अमृतसर शहर से बड़ी खबर है, जहां देर रात खासा कैंप स्थित आर्मी कैंप के बाहर ब्लास्ट होने की जानकारी मिली है. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे अचानक एक जोरदार धमाका सुनाई दिया, जिसके बाद लोग अपने घर

News Pratyaksh | Updated : Wed 06th May 2026, 12:03 pm
पंजाब के अमृतसर शहर से बड़ी खबर है, जहां देर रात खासा कैंप स्थित आर्मी कैंप के बाहर ब्लास्ट होने की जानकारी मिली है. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे अचानक एक जोरदार धमाका सुनाई दिया, जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अमृतसर में धमाका धमाके की जानकारी मिलते ही अमृतसर रूरल और अर्बन पुलिस के साथ-साथ आर्मी की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई. इलाके की घेराबंदी करके सुरक्षा कड़ी कर दी गई. फोरेंसिक टीमें और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंच गए. सबूत इकट्ठा करने का काम जारी है.

#newspratyaksh #bihar जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में पिछले दिनों पहुंचे मशहूर मोकामा विधायक अनंत सिंह के स्वागत में उनके समर्थकों द्वारा कानून की धज्जियां उड़ाने का मामला अब तूल पकड़ चुका है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक अश्लील गानों की धु

News Pratyaksh | Updated : Wed 06th May 2026, 12:02 pm
#newspratyaksh #bihar जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में पिछले दिनों पहुंचे मशहूर मोकामा विधायक अनंत सिंह के स्वागत में उनके समर्थकों द्वारा कानून की धज्जियां उड़ाने का मामला अब तूल पकड़ चुका है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक अश्लील गानों की धुन पर डांस और अवैध हथियार लहराते हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह समेत 9 नामजद और अन्य अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.वायरल वीडियो से खुलासा: एसपी विनय तिवारी ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया की नियमित निगरानी के क्रम में व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो एवं तस्वीरें संज्ञान में आईं. सूक्ष्म अवलोकन से यह तथ्य सामने आया कि 2 अप्रैल 2026 एवं 3 अप्रैल 2026 को मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमराव में गुड्डू राय के आवास पर आयोजित जनेऊ कार्यक्रम में अवैध प्रतिबंधित एवं लाइसेंसी हथियारों का प्रदर्शन कर लहराया गया साथ ही अश्लील नृत्य का प्रसारण किया गया.

बिहार के कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम के बदले मिजाज और भारी वज्रपात (ठनका) ने भारी तबाही मचाई है. राज्य के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में कई लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग झुलस गए हैं. ताजा मामला पूर्वी चंपारण क

News Pratyaksh | Updated : Tue 05th May 2026, 11:22 am
बिहार के कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम के बदले मिजाज और भारी वज्रपात (ठनका) ने भारी तबाही मचाई है. राज्य के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में कई लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग झुलस गए हैं. ताजा मामला पूर्वी चंपारण के सुगौली का है. यहां कैथवलिया गांव में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया.इसके अलावा जिले के रामगढ़वा में भी ठनका गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर अचानक ही मौसम ने करवट बदली और तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरी. बताया जा रहा है कि जिस जगह बिजली गिरी, वहां कुछ बच्चे खेल रहे थे. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अलग-अलग हिस्सों से 4 बच्चों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. वहीं एक अन्य बच्चा बुरी तरह झुलस गया. घटना के बाद कैथवलिया में अफरा-तफरी मच गई. बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे.

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को रेणुकास्वामी मर्डर केस में कन्नड़ एक्टर दर्शन और दूसरों के खिलाफ ट्रायल कर रही बेंगलुरु कोर्ट से कहा कि वह कार्रवाई की प्रगति विवरण में एक स्टेटस रिपोर्ट (स्थिति रिपोर्ट) जमा करे, जिसमें उन गवाहों की संख्या बताई जाए जिनसे पूछताछ

News Pratyaksh | Updated : Mon 04th May 2026, 12:09 pm
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को रेणुकास्वामी मर्डर केस में कन्नड़ एक्टर दर्शन और दूसरों के खिलाफ ट्रायल कर रही बेंगलुरु कोर्ट से कहा कि वह कार्रवाई की प्रगति विवरण में एक स्टेटस रिपोर्ट (स्थिति रिपोर्ट) जमा करे, जिसमें उन गवाहों की संख्या बताई जाए जिनसे पूछताछ की गई, जिनकी सुनवाई होनी बाकी है, और केस पूरा होने में लगने वाला अनुमानित समय शामिल हो.यह मामला जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस विजय बिश्नोई की बेंच के सामने सुनवाई के लिए आया. बेंच ने दर्शन की उस रिट याचिका पर नोटिस जारी किया जिसमें केस में बेल की मांग की गई थी.सुनवाई के दौरान, दर्शन की ओर से पेश सीनियर वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि जब से सुप्रीम कोर्ट ने 14 अगस्त, 2025 को बेल खारिज की है, तब से याचिकाकर्ता ने कुल मिलाकर एक साल जेल में बिताया है.बेंच के सामने यह दलील दी गई कि उन्हें वे बुनियादी सुविधाएं नहीं दी गईं जो एक अंडरट्रायल कैदी को दी जाती हैं. रोहतगी ने कहा कि उनके मुवक्किल को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की वजह से क्वारंटाइन सेल में रखा गया था और उन्होंने कहा, "मुझे बेसिक सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं.दलीलें सुनने के बाद, बेंच ने कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी किया. बेंच ने अपनी रजिस्ट्री को सेशंस केस के स्टेटस के बारे में बेंगलुरु कोर्ट से एक रिपोर्ट मांगने का भी निर्देश दिया.