Bihar


राजधानी पटना में बुधवार तड़के पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने एनकाउंटर में एक कुख्यात अपराधी को गोली मारकर घायल कर दिया. यह घटना बेऊर थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, सिपारा से सटे कृषि फार्म के पीछे स्थित आम के बगीचे में पुलिस टीम हथियार बरा

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Apr 2026, 11:08 am
राजधानी पटना में बुधवार तड़के पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने एनकाउंटर में एक कुख्यात अपराधी को गोली मारकर घायल कर दिया. यह घटना बेऊर थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, सिपारा से सटे कृषि फार्म के पीछे स्थित आम के बगीचे में पुलिस टीम हथियार बरामद करने पहुंची थी. इसी दौरान आरोपी दिलीप कुमार ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. बचाव में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दिलीप कुमार के पैर में गोली लग गई.पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल ही में रामकृष्ण नगर इलाके में स्थित एक पुराने गैस गोदाम परिसर की ज्वेलरी शॉप में डकैती की घटना हुई थी. इस वारदात में दिलीप कुमार को मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है. पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया था कि उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वारदात में इस्तेमाल हथियार छिपा रखे हैं.

दक्षिण पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण ऊर्जा की आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) बुरी तरह प्रभावित हुई है. इसका सीधा असर रसोई गैस की उपलब्धता पर पड़ा है. आम जनता को खाना बनाने में हो रही परेशानियों को देखते हुए बिहार के खान एवं भूतत्व विभाग ने अब जन वित

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Apr 2026, 11:07 am
दक्षिण पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण ऊर्जा की आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) बुरी तरह प्रभावित हुई है. इसका सीधा असर रसोई गैस की उपलब्धता पर पड़ा है. आम जनता को खाना बनाने में हो रही परेशानियों को देखते हुए बिहार के खान एवं भूतत्व विभाग ने अब जन वितरण प्रणाली (PDS) के माध्यम से कोयला बांटने का निर्णय लिया है. विभाग के सचिव ने इससे संबंधित आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है. यह निर्णय 'आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005' के प्रावधानों के आलोक में लिया गया है. लाभुकों को कोयला वितरण की प्रक्रिया की कड़ी निगरानी की जाएगी. इसके लिए जिला और मुख्यालय दोनों स्तरों पर मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया गया है, ताकि सुचारू रूप से आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके.पश्चिम एशिया के हालातों (विशेषकर इजरायल-ईरान युद्ध) पर बिहार सरकार लगातार नजर बनाए हुए है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मुख्य सचिव के स्तर पर स्थिति की समीक्षा की जा रही है. सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में ऊर्जा संकट से जुड़ी समस्याओं की निरंतर मॉनिटरिंग करें ताकि जनता को राहत मिल सके.

बिहार की सियासत में मंगलवार रात एक नई तस्वीर ने हलचल मचा दी है. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे व जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने जनसुराज नेता प्रशांत किशोर से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक चर्चा हुई. इस मुलाकात की तस्वीरें

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Apr 2026, 11:05 am
बिहार की सियासत में मंगलवार रात एक नई तस्वीर ने हलचल मचा दी है. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे व जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने जनसुराज नेता प्रशांत किशोर से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक चर्चा हुई. इस मुलाकात की तस्वीरें तेज प्रताप ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की.जेजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने जनसुराज नेता के साथ मुलाकात का एक वीडियो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियों में दोनों नेता एक दूसरे के साथ गर्मजोशी से मिल रहे हैं. मुलाकात के बाद तेज प्रताप ने कहा कि, आज की ये मुलाकात, केवल औपचारिक नहीं थी.

#newspratyaksh #bihar #Topper नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन पेपर 1 (बीई-बीटेक) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल के रिजल्ट कई मायनों में ऐतिहासिक और चौंकाने वाले रहे हैं. इस बार देशभर के 26 छात

News Pratyaksh | Updated : Tue 21st Apr 2026, 11:43 am
#newspratyaksh #bihar #Topper नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन पेपर 1 (बीई-बीटेक) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल के रिजल्ट कई मायनों में ऐतिहासिक और चौंकाने वाले रहे हैं. इस बार देशभर के 26 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल (परफेक्ट स्कोर) हासिल किया है.बिहार के गया जिले के शुभम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. राष्ट्रीय स्तर पर शुभम को छठा स्थान मिला है. शुभम का प्रदर्शन लगातार बेहतरीन रहा है. पहले सेशन में भी उन्होंने ऑल इंडिया तीसरा रैंक हासिल किया था और बिहार में पहले स्थान पर रहे थे.राज्यों की बात करें तो दिल्ली के श्रेयस मिश्रा और आंध्र प्रदेश के नरेंद्रबाबू जैसे छात्र टॉपर्स लिस्ट में शामिल हुए. वहीं राजस्थान से सबसे ज्यादा टॉपर निकले हैं. करीब 8 लाख छात्रों ने दोनों सत्रों में परीक्षा दी थी. जिसमें पहले सेशन में 12 छात्र टॉप स्कोरर रहे. जबकि, दूसरे सेशन में 14 छात्र 100 पर्सेंटाइल लाए. 100 पर्सेंटाइल पाने वाले 26 छात्रों में से 24 सामान्य (अनारक्षित) वर्ग से हैं. पिछले साल यानी 2025 में भी 24 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया था.

जिस बात को लेकर कल से कयास लगाया जा रहा था, आखिरकार उसपर विराम लग गया है. जेडीयू ने बड़ा फैसला लिया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को जेडीयू विधायक दल का नेता चुन लिया गया है.दरअसल, कल यानी 20 अप्रैल को जेडीयू विधान मंडल दल की बैठक

News Pratyaksh | Updated : Tue 21st Apr 2026, 11:35 am
जिस बात को लेकर कल से कयास लगाया जा रहा था, आखिरकार उसपर विराम लग गया है. जेडीयू ने बड़ा फैसला लिया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को जेडीयू विधायक दल का नेता चुन लिया गया है.दरअसल, कल यानी 20 अप्रैल को जेडीयू विधान मंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुनने के लिए अधिकृत किया गया था. ऐसे में आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज श्रवण कुमार के नाम पर मुहर लगा दी है.श्रवण कुमार नालंदा से विधायक हैं और नीतीश कुमार के स्वजातीय भी हैं. नीतीश कुमार के भरोसेमंद माने जाते हैं. श्रवण कुमार नालंदा से 1995 से लगातार विधायक चुने जा रहे हैं. 2025 में आठवीं बार विधायक बने हैं.

बक्सर सेंट्रल जेल में अहले सुबह जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए करीब दो घंटे तक सघन छापेमारी अभियान चलाया. डीएम और एसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ जेल परिसर में अचानक पहुंची टीम को देख जेल प्रशासन में हड़

News Pratyaksh | Updated : Fri 17th Apr 2026, 12:54 pm
बक्सर सेंट्रल जेल में अहले सुबह जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए करीब दो घंटे तक सघन छापेमारी अभियान चलाया. डीएम और एसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ जेल परिसर में अचानक पहुंची टीम को देख जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. छापेमारी के दौरान टीम को अलग-अलग समूहों में बांटकर सभी वार्डों और सेल की बारीकी से तलाशी ली गई. जेल में बंद बंदियों के बैरकों, सामान की गहन जांच की गई.