Bihar


पटना के दानापुर अनुमंडल अंतर्गत मनेर थाना क्षेत्र के व्यापुर पूर्वी गली में शुक्रवार देर रात अचानक हिंसा भड़क उठी. बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी राजेंद्र प्रसाद के घर पर पड़ोसियों ने हथियारबंद हमला कर दिया. हमलावरों ने फायरिंग, तलवारबाज

News Pratyaksh | Updated : Sat 04th Apr 2026, 10:37 am
पटना के दानापुर अनुमंडल अंतर्गत मनेर थाना क्षेत्र के व्यापुर पूर्वी गली में शुक्रवार देर रात अचानक हिंसा भड़क उठी. बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी राजेंद्र प्रसाद के घर पर पड़ोसियों ने हथियारबंद हमला कर दिया. हमलावरों ने फायरिंग, तलवारबाजी और लाठी-रोड़ों से ताबड़तोड़ वार किया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. परिजनों के मुताबिक हमलावरों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की. इसके बाद तलवारों और लाठियों से जमकर मारपीट की गई. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फायरिंग की आवाजें साफ सुनाई दे रही हैं. पुलिस ने मौके से गोली के खोखे बरामद किए हैं. इस हिंसक हमले में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायलों में समधी राजेंद्र प्रसाद के पुत्र राजेश कुमार उर्फ पप्पू, भूपेंद्र सिंह के बेटे मनीष उर्फ गुड्डू और नितीश उर्फ बबलू शामिल हैं. मनीष और नितीश का इलाज AIIMS पटना में चल रहा है, जबकि राजेश कुमार को दानापुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, मृतक लड्डू बालगंगा मुसहरी टोला का निवासी था. वह अपने पीछे 5 बेटियों को छोड़ गया है. बताया जा रहा है कि मृतक टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. जहरीली शराब पीने क

News Pratyaksh | Updated : Sat 04th Apr 2026, 10:31 am
मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, मृतक लड्डू बालगंगा मुसहरी टोला का निवासी था. वह अपने पीछे 5 बेटियों को छोड़ गया है. बताया जा रहा है कि मृतक टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. जहरीली शराब पीने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी, उसका इलाज एक स्थानीय निजी नर्सिंग होम में चल रहा था. इस शराब कांड में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है

#newspratyaksh #bihar #SchoolTimetable बिहार में भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों की समय सीमा में बदलाव का आदेश जारी किया है. नए आदेश के मुताबिक, प्रदेश में 6 अप्रैल से राज्य के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्

News Pratyaksh | Updated : Sat 04th Apr 2026, 10:30 am
#newspratyaksh #bihar #SchoolTimetable बिहार में भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों की समय सीमा में बदलाव का आदेश जारी किया है. नए आदेश के मुताबिक, प्रदेश में 6 अप्रैल से राज्य के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय मार्निंग शिफ्ट में संचालित होंगे. वहीं जिन विद्यालयों में जगह की कमी के कारण दो शिफ्टों में पढ़ाई होती है, उनके संचालन के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) को सौंपा गया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से सभी जिलाधिकारियों (DM) को यह अधिकार दिया गया है कि वे अपने जिले की स्थानीय परिस्थितियों और गर्मी की तीव्रता को देखते हुए विद्यालय संचालन की अवधि में संशोधन कर सकते हैं.

बिहार के मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री राम सूरत राय द्वारा आयोजित पशु मेले में बुधवार शाम भारी अफरा-तफरी मच गई. भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. घटना औराई क्षेत्र के गर

News Pratyaksh | Updated : Thu 02nd Apr 2026, 12:58 pm
बिहार के मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री राम सूरत राय द्वारा आयोजित पशु मेले में बुधवार शाम भारी अफरा-तफरी मच गई. भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. घटना औराई क्षेत्र के गरहा थाना इलाके की है, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. जानकारी के अनुसार, मेले में खेसारी लाल यादव के आने की खबर फैलते ही हजारों की संख्या में लोग स्टेज की ओर दौड़ पड़े. भीड़ को संभालने में आयोजकों और सुरक्षा बलों की असफलता के चलते हालात बिगड़ गए. मौके पर तैनात पुलिस बल को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि "लाठीचार्ज के दौरान कई लोग गिर पड़े और घायल भी हुए." हालांकि गंभीर चोट या जानमाल की हानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

बिहार की ऐतिहासिक पर्यटन नगरी राजगीर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के बड़े खेल आयोजन की साक्षी बन रही है. बुधवार से राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी सह खेल परिसर में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हो गया है

News Pratyaksh | Updated : Thu 02nd Apr 2026, 12:55 pm
बिहार की ऐतिहासिक पर्यटन नगरी राजगीर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के बड़े खेल आयोजन की साक्षी बन रही है. बुधवार से राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी सह खेल परिसर में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हो गया है. इस प्रतियोगिता में देशभर के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 30 टीमें भाग ले रही हैं.उद्घाटन समारोह के बाद पहला मुकाबला बिहार और छत्तीसगढ़ की टीमों के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया. छत्तीसगढ़ ने 40वें मिनट में ओम कुमार यादव के गोल से 1-0 की बढ़त बनाई. बिहार ने कप्तान अभय शाह के दो पेनल्टी कॉर्नर गोल से स्कोर 2-2 कर दिया. मैच रोमांचक अंदाज में 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ. दूसरे मुकाबले में दिल्ली हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तेलंगाना को 7-1 से करारी शिकस्त दी. दिल्ली के आर्यन (2 गोल), रिहान, लव, सुशांत सहरावत (2 गोल) और आशीष ने गोल दागे. तेलंगाना की ओर से सूर्य ने एकमात्र गोल किया. इस जीत के साथ दिल्ली ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है.

बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को जेड प्लस सुरक्षा मिलती रहेगी. इस संबंध में मंगलवार को गृह विभाग की विशेष शाखा की ओर से आदेश जारी किया गया है. ऐसे में राज्य सभा सदस्य बनने पर भी नीतीश कुमार की सुरक्षा बरकरार रहेगी.गृह विभाग के आदेश

News Pratyaksh | Updated : Thu 02nd Apr 2026, 12:54 pm
बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को जेड प्लस सुरक्षा मिलती रहेगी. इस संबंध में मंगलवार को गृह विभाग की विशेष शाखा की ओर से आदेश जारी किया गया है. ऐसे में राज्य सभा सदस्य बनने पर भी नीतीश कुमार की सुरक्षा बरकरार रहेगी.गृह विभाग के आदेश से यह भी साफ हो गया है कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और राज्य सभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. वर्तमान में नीतीश कुमार राज्य सभा के लिए निवार्चित हुए हैं. इसी कड़ी में नीतीश कुमार को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है.इस सुरक्षा में 55 हर समय सुरक्षा में तैनात हैं, जिसमें 24 जवान, 6 PSO, 10 आर्म्ड स्टैटिक गार्ड, 2 एस्कॉर्ट, 5 वॉचर्स और एक इंस्पेक्टर शामिल है. सभी जवान 24 घंटे शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी करते है. इस सुरक्षा में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान भी शामिल होते हैं. सुरक्षा घेरे बुलेटप्रूफ गाड़ियां और एस्कॉर्ट वाहन की तैनाती रहती हैं.सी चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता लेंगे. 16 मार्च को राज्यसभा के लिए नीतीश कुमार चुने गए थे. 30 मार्च को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और अब जो जानकारी मिल रही है 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता ले लेंगे. 14 अप्रैल तक खरमास है तो खरमास के बाद फिर बिहार में नई सरकार बनाने की हलचल तेज होगी.इसी कड़ी शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 7 सर्किल रोड स्थित बंगला को भी जाकर देखा था. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सात सर्कुलर रोड बंगाल में ही मुख्यमंत्री रहेंगे. नीतीश कुमार पहले भी इस बंगले में रह चुके हैं.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories