Bihar


Royal Enfield ने अपनी Royal Enfield Hunter 350 लाइनअप को अपडेट करते हुए एक नया वेरिएंट और नए कलर ऑप्शन पेश किए : दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Royal Enfield ने हाल ही में अपनी नई अपडेटेड Guerrilla 450 को बाजार में उतारा था. इसकी लॉन्च के कुछ समय बाद ही कंपन

News Pratyaksh | Updated : Mon 06th Apr 2026, 11:54 am
Royal Enfield ने अपनी Royal Enfield Hunter 350 लाइनअप को अपडेट करते हुए एक नया वेरिएंट और नए कलर ऑप्शन पेश किए : दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Royal Enfield ने हाल ही में अपनी नई अपडेटेड Guerrilla 450 को बाजार में उतारा था. इसकी लॉन्च के कुछ समय बाद ही कंपनी ने अपनी Royal Enfield Hunter 350 लाइनअप को अपडेट करते हुए एक नया वेरिएंट और नए कलर ऑप्शन पेश किए हैं. इस मोटरसाइकिल में अब एक नया 'Base Premium' वेरिएंट जोड़ा गया है, जिसे कंपनी ने 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा है और यह सिर्फ़ एक ही कलर स्कीम, Tarmac Black में उपलब्ध है.आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाजार में उतारा गया नया Base Premium वेरिएंट, Hunter 350 के लाइनअप में एंट्री-लेवल Factory Black वेरिएंट से ऊपर रखा गया है. इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत 1.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

बिहार के नालंदा में एनआईए (NIA) की छापेमारी चल रही है. बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लहेरी मोहल्ला में एक बंदूक की दुकान और ज्वेलरी दुकान समेत 10 जगहों पर एनआईए और एटीएस (ATS) की संयुक्त छापेमारी हो रही है. सोमवार सुबह साढ़े 4 बजे से ही जांच टीम

News Pratyaksh | Updated : Mon 06th Apr 2026, 11:53 am
बिहार के नालंदा में एनआईए (NIA) की छापेमारी चल रही है. बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लहेरी मोहल्ला में एक बंदूक की दुकान और ज्वेलरी दुकान समेत 10 जगहों पर एनआईए और एटीएस (ATS) की संयुक्त छापेमारी हो रही है. सोमवार सुबह साढ़े 4 बजे से ही जांच टीम कार्रवाई में जुटी है. जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी हथियार तस्करी गिरोह के नेटवर्क को खंगालने के लिए की जा रही है. जिले के 'पीके गन हाउस' समेत कई ठिकानों पर दबिश दी गई है. दुकान के अंदर रखे गए हथियारों के नंबर और स्टॉक का मिलान किया जा रहा है. सुबह-सुबह हुई इस बड़ी कार्रवाई से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है.जांच टीम लहेरी थाना क्षेत्र में रामप्रवेश कुमार के 'पीके गन हाउस', चिकसौरा थाना के मिर्जापुर गांव और हिलसा थाना के राममूर्ति नगर में एक साथ छापेमारी कर रही है. इस ऑपरेशन में लगभग 100 पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं. हालांकि, सुरक्षा कारणों से स्थानीय थाने को पत्र द्वारा सूचित किया गया है, लेकिन इस किन कारणों से छापेमारी की जा रही है, इस संबंध में नहीं बताया गया है. इससे पहले जून 2025 भी एनआईए ने बड़ी छापेमारी की थी. इस दौरान सोहसराय थाना क्षेत्र के आशा नगर निवासी अभिजीत कुमार के किराये के मकान से 717 कारतूस बरामद हुए थे. वहीं, भगनबीघा थाना अंतर्गत रॉबिन यादव के घर से 117 कारतूस मिले थे. उस समय टीम ने अभिजीत के पिता को गिरफ्तार कर लिया था.

#newspratyaksh #bihar सीवान में बीती रात अचानक लगी भीषण आग ने बाजार में हड़कंप मचा दिया. आग लगने से पांच करकटनुमा दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना हसनपुरा थाना क्षेत्र के उसरी बाजार की है. बताया जा

News Pratyaksh | Updated : Mon 06th Apr 2026, 11:46 am
#newspratyaksh #bihar सीवान में बीती रात अचानक लगी भीषण आग ने बाजार में हड़कंप मचा दिया. आग लगने से पांच करकटनुमा दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना हसनपुरा थाना क्षेत्र के उसरी बाजार की है. बताया जा रहा है कि देर रात उसरी बाजार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक कुल पांच दुकानें इसकी चपेट में आ गईं.इन दुकानों में किराना दुकान समेत अन्य छोटे व्यवसाय के दुकान शामिल थे,जो पूरी तरह जलकर राख हो गए.आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया.घटना के दौरान बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.फिलहाल इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

सारण जिले में निजी स्कूलों की मनमानी काफी बढ़ गई थी. प्राइवेट स्कूल वाले ड्रेस और कॉपी-किताबों के नाम पर अभिभावकों को काफी लूट रहे थे. लगातार इस तरह की शिकायतें मिलने पर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने बड़ा कदम उठाया है. डीएम गौरव श्रीवास्तव ने निजी स्कूल

News Pratyaksh | Updated : Mon 06th Apr 2026, 11:45 am
सारण जिले में निजी स्कूलों की मनमानी काफी बढ़ गई थी. प्राइवेट स्कूल वाले ड्रेस और कॉपी-किताबों के नाम पर अभिभावकों को काफी लूट रहे थे. लगातार इस तरह की शिकायतें मिलने पर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने बड़ा कदम उठाया है. डीएम गौरव श्रीवास्तव ने निजी स्कूल की मनमानी पर रोक लगाने से संबंधित एक आदेश जारी किया है, जिसमें स्कूल ड्रेस और कॉपी-किताब के नाम मनमानी पैसा नहीं वसूल कर पाएंगे.

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. उन्होंने लिखा कि इस पावन अवसर पर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं. भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के प

News Pratyaksh | Updated : Mon 06th Apr 2026, 11:08 am
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. उन्होंने लिखा कि इस पावन अवसर पर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं. भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं. जनसंघ काल से लेकर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक की यह यात्रा असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान की कहानी है. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 'अंत्योदय' के जिस स्वप्न को लेकर हम चले थे, आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में वह धरातल पर साकार हो रहा है. आइए, स्थापना दिवस के इस अवसर पर हम 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प को पुनः दोहराएं और मिलकर एक 'विकसित भारत' के निर्माण हेतु अपनी पूरी ऊर्जा के साथ जुट जाएं.    

महाराष्ट्र में नासिक के डिंडोरी तालुका के शिवाजीनगर इलाके में एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार देर रात (3 अप्रैल) को हुआ जब एक कार कुएं में गिर गई. इस हादसे में छह स्टूडेंट्स समेत नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो

News Pratyaksh | Updated : Sat 04th Apr 2026, 10:44 am
महाराष्ट्र में नासिक के डिंडोरी तालुका के शिवाजीनगर इलाके में एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार देर रात (3 अप्रैल) को हुआ जब एक कार कुएं में गिर गई. इस हादसे में छह स्टूडेंट्स समेत नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की सही वजह अभी पता नहीं चल पाई है. सोशल गैदरिंग से लौटते समय हुआ हादसा. खबरों के मुताबिक, नासिक जिले के डिंडोरी तालुका के शिवाजीनगर इलाके में राज बैंक्वेट हॉल और वेडिंग वेन्यू में शुक्रवार शाम को एक प्राइवेट कोचिंग क्लास के लिए सोशल गैदरिंग रखी गई थी.