Bihar


राजधानी के परसा थाना क्षेत्र से रिश्‍तों को कलंक‍ित करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां तीन वर्ष की एक मासूम बच्‍ची के साथ घ‍िनौनी घटना की गई। इसे चाचा ने अपने अन्‍य सहयोग‍ियों के साथ अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में चाचा समेत दो को गिरफ्तार किया है। बच्‍ची

News Pratyaksh | Updated : Sat 04th Apr 2026, 10:39 am
राजधानी के परसा थाना क्षेत्र से रिश्‍तों को कलंक‍ित करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां तीन वर्ष की एक मासूम बच्‍ची के साथ घ‍िनौनी घटना की गई। इसे चाचा ने अपने अन्‍य सहयोग‍ियों के साथ अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में चाचा समेत दो को गिरफ्तार किया है। बच्‍ची काे एम्‍स में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस अ‍न्‍य आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है। थानाध्‍यक्ष मेनका रानी ने बताया कि बीती रात बच्‍ची का चाचा उसे अपने साथ गोद में उठाकर ले गया था। एक स्‍थान पर ले जाकर उसने अन्‍य नशेड़ी साथ‍ियों के साथ बच्‍ची के साथ गंदा काम किया। इसके बाद बच्‍ची को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। इधर काफी देर तक बच्‍ची के नहीं मिलने पर स्‍वजनों ने खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद बच्‍ची गंभीर हालत में मिली। उसके शरीर पर काफी जख्‍म हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और बच्‍ची को अस्‍पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्‍वजनों के बयान के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थानाध्‍यक्ष ने बताया क‍ि गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। दो आरोपितों को पकड़ा गया है। अन्‍य की तलाश की जा रही है। घटना में क‍ितने लोग शामिल थे, इसका पता लगाया जा रहा है।

पटना के दानापुर अनुमंडल अंतर्गत मनेर थाना क्षेत्र के व्यापुर पूर्वी गली में शुक्रवार देर रात अचानक हिंसा भड़क उठी. बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी राजेंद्र प्रसाद के घर पर पड़ोसियों ने हथियारबंद हमला कर दिया. हमलावरों ने फायरिंग, तलवारबाज

News Pratyaksh | Updated : Sat 04th Apr 2026, 10:37 am
पटना के दानापुर अनुमंडल अंतर्गत मनेर थाना क्षेत्र के व्यापुर पूर्वी गली में शुक्रवार देर रात अचानक हिंसा भड़क उठी. बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी राजेंद्र प्रसाद के घर पर पड़ोसियों ने हथियारबंद हमला कर दिया. हमलावरों ने फायरिंग, तलवारबाजी और लाठी-रोड़ों से ताबड़तोड़ वार किया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. परिजनों के मुताबिक हमलावरों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की. इसके बाद तलवारों और लाठियों से जमकर मारपीट की गई. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फायरिंग की आवाजें साफ सुनाई दे रही हैं. पुलिस ने मौके से गोली के खोखे बरामद किए हैं. इस हिंसक हमले में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायलों में समधी राजेंद्र प्रसाद के पुत्र राजेश कुमार उर्फ पप्पू, भूपेंद्र सिंह के बेटे मनीष उर्फ गुड्डू और नितीश उर्फ बबलू शामिल हैं. मनीष और नितीश का इलाज AIIMS पटना में चल रहा है, जबकि राजेश कुमार को दानापुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, मृतक लड्डू बालगंगा मुसहरी टोला का निवासी था. वह अपने पीछे 5 बेटियों को छोड़ गया है. बताया जा रहा है कि मृतक टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. जहरीली शराब पीने क

News Pratyaksh | Updated : Sat 04th Apr 2026, 10:31 am
मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, मृतक लड्डू बालगंगा मुसहरी टोला का निवासी था. वह अपने पीछे 5 बेटियों को छोड़ गया है. बताया जा रहा है कि मृतक टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. जहरीली शराब पीने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी, उसका इलाज एक स्थानीय निजी नर्सिंग होम में चल रहा था. इस शराब कांड में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है

#newspratyaksh #bihar #SchoolTimetable बिहार में भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों की समय सीमा में बदलाव का आदेश जारी किया है. नए आदेश के मुताबिक, प्रदेश में 6 अप्रैल से राज्य के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्

News Pratyaksh | Updated : Sat 04th Apr 2026, 10:30 am
#newspratyaksh #bihar #SchoolTimetable बिहार में भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों की समय सीमा में बदलाव का आदेश जारी किया है. नए आदेश के मुताबिक, प्रदेश में 6 अप्रैल से राज्य के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय मार्निंग शिफ्ट में संचालित होंगे. वहीं जिन विद्यालयों में जगह की कमी के कारण दो शिफ्टों में पढ़ाई होती है, उनके संचालन के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) को सौंपा गया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से सभी जिलाधिकारियों (DM) को यह अधिकार दिया गया है कि वे अपने जिले की स्थानीय परिस्थितियों और गर्मी की तीव्रता को देखते हुए विद्यालय संचालन की अवधि में संशोधन कर सकते हैं.

बिहार के मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री राम सूरत राय द्वारा आयोजित पशु मेले में बुधवार शाम भारी अफरा-तफरी मच गई. भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. घटना औराई क्षेत्र के गर

News Pratyaksh | Updated : Thu 02nd Apr 2026, 12:58 pm
बिहार के मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री राम सूरत राय द्वारा आयोजित पशु मेले में बुधवार शाम भारी अफरा-तफरी मच गई. भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. घटना औराई क्षेत्र के गरहा थाना इलाके की है, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. जानकारी के अनुसार, मेले में खेसारी लाल यादव के आने की खबर फैलते ही हजारों की संख्या में लोग स्टेज की ओर दौड़ पड़े. भीड़ को संभालने में आयोजकों और सुरक्षा बलों की असफलता के चलते हालात बिगड़ गए. मौके पर तैनात पुलिस बल को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि "लाठीचार्ज के दौरान कई लोग गिर पड़े और घायल भी हुए." हालांकि गंभीर चोट या जानमाल की हानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

बिहार की ऐतिहासिक पर्यटन नगरी राजगीर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के बड़े खेल आयोजन की साक्षी बन रही है. बुधवार से राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी सह खेल परिसर में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हो गया है

News Pratyaksh | Updated : Thu 02nd Apr 2026, 12:55 pm
बिहार की ऐतिहासिक पर्यटन नगरी राजगीर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के बड़े खेल आयोजन की साक्षी बन रही है. बुधवार से राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी सह खेल परिसर में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हो गया है. इस प्रतियोगिता में देशभर के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 30 टीमें भाग ले रही हैं.उद्घाटन समारोह के बाद पहला मुकाबला बिहार और छत्तीसगढ़ की टीमों के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया. छत्तीसगढ़ ने 40वें मिनट में ओम कुमार यादव के गोल से 1-0 की बढ़त बनाई. बिहार ने कप्तान अभय शाह के दो पेनल्टी कॉर्नर गोल से स्कोर 2-2 कर दिया. मैच रोमांचक अंदाज में 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ. दूसरे मुकाबले में दिल्ली हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तेलंगाना को 7-1 से करारी शिकस्त दी. दिल्ली के आर्यन (2 गोल), रिहान, लव, सुशांत सहरावत (2 गोल) और आशीष ने गोल दागे. तेलंगाना की ओर से सूर्य ने एकमात्र गोल किया. इस जीत के साथ दिल्ली ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है.