दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto ने साल 2026 के लिए अपनी एंट्री लेवल Bajaj Pulsar 125 को कुछ अपडेट्स के साथ लॉन्च किया है. कंपनी ने इस मोटरसाकिल को नए LED हेडलैंप और टर्न इंडिकेटर्स के साथ अपडेट किया है. ये नए फीचर्स कम्यूटर मोटरसाइकिल की कार्बन फाइ
News Pratyaksh | Updated : Wed 21st Jan 2026, 12:23 pm
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto ने साल 2026 के लिए अपनी एंट्री लेवल Bajaj Pulsar 125 को कुछ अपडेट्स के साथ लॉन्च किया है. कंपनी ने इस मोटरसाकिल को नए LED हेडलैंप और टर्न इंडिकेटर्स के साथ अपडेट किया है. ये नए फीचर्स कम्यूटर मोटरसाइकिल की कार्बन फाइबर सीरीज़ में शामिल किए गए हैं, और Bajaj Pulsar 125 Neon सीरीज़ में नहीं मिलेंगे.कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को कुल दो वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें सिंगल सीट वेरिएंट और स्प्लिट सीट वेरिएंट शामिल हैं. जहां सिंगल सीट वेरिएंट की कीमत 89,910 रुपये (एक्स-शोरूम) है, वहीं, स्प्लिट सीट वेरिएंट की कीमत 92,046 रुपये (एक्स-शोरूम) है. दिलचस्प बात यह है कि नए वेरिएंट 2025 मॉडल ईयर की Pulsar 125 से लगभग 2,400 रुपये सस्ते हैं.नई हेडलाइट और टर्न सिग्नल के अलावा, कंपनी ने नई Bajaj Pulsar 125 के लिए कलर ऑप्शन्स को भी अपडेट किया है. इस मोटरसाइकिल की कार्बन फाइबर सीरीज़ अब चार कलर ऑप्शन में मिलती है, जिनमें - ब्लैक ग्रे, ब्लैक रेसिंग रेड, ब्लैक सियान ब्लू, और रेसिंग रेड के साथ टैन बेज कलर शामिल हैं, और साथ ही इसमें अपडेटेड ग्राफिक्स भी दिए गए हैं.