Bihar


बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को जेड प्लस सुरक्षा मिलती रहेगी. इस संबंध में मंगलवार को गृह विभाग की विशेष शाखा की ओर से आदेश जारी किया गया है. ऐसे में राज्य सभा सदस्य बनने पर भी नीतीश कुमार की सुरक्षा बरकरार रहेगी.गृह विभाग के आदेश

News Pratyaksh | Updated : Thu 02nd Apr 2026, 12:54 pm
बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को जेड प्लस सुरक्षा मिलती रहेगी. इस संबंध में मंगलवार को गृह विभाग की विशेष शाखा की ओर से आदेश जारी किया गया है. ऐसे में राज्य सभा सदस्य बनने पर भी नीतीश कुमार की सुरक्षा बरकरार रहेगी.गृह विभाग के आदेश से यह भी साफ हो गया है कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और राज्य सभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. वर्तमान में नीतीश कुमार राज्य सभा के लिए निवार्चित हुए हैं. इसी कड़ी में नीतीश कुमार को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है.इस सुरक्षा में 55 हर समय सुरक्षा में तैनात हैं, जिसमें 24 जवान, 6 PSO, 10 आर्म्ड स्टैटिक गार्ड, 2 एस्कॉर्ट, 5 वॉचर्स और एक इंस्पेक्टर शामिल है. सभी जवान 24 घंटे शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी करते है. इस सुरक्षा में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान भी शामिल होते हैं. सुरक्षा घेरे बुलेटप्रूफ गाड़ियां और एस्कॉर्ट वाहन की तैनाती रहती हैं.सी चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता लेंगे. 16 मार्च को राज्यसभा के लिए नीतीश कुमार चुने गए थे. 30 मार्च को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और अब जो जानकारी मिल रही है 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता ले लेंगे. 14 अप्रैल तक खरमास है तो खरमास के बाद फिर बिहार में नई सरकार बनाने की हलचल तेज होगी.इसी कड़ी शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 7 सर्किल रोड स्थित बंगला को भी जाकर देखा था. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सात सर्कुलर रोड बंगाल में ही मुख्यमंत्री रहेंगे. नीतीश कुमार पहले भी इस बंगले में रह चुके हैं.

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने दिल्ली जाने वाली नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से 14 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा। इसमें चार महिलाएं और चार नाबालिग शामिल हैं। रेलवे सुरक्षा बल को इन लोगों के पास से आधार कार्ड भी मिले हैं।

News Pratyaksh | Updated : Thu 02nd Apr 2026, 11:24 am
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने दिल्ली जाने वाली नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से 14 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा। इसमें चार महिलाएं और चार नाबालिग शामिल हैं। रेलवे सुरक्षा बल को इन लोगों के पास से आधार कार्ड भी मिले हैं। जिसकी जांच की जा रही है। RPF इंस्पेक्टर बिप्लब दत्ता ने बताया कि यह जांच खास सूचनाओं के आधार पर की गई थी।जांच के दौरान कुछ संदिग्ध लोग नजर आए, जिसके बाद उनके दस्तावेजों की जांच की गई। इस कार्रवाई में 5 पुरुष, 5 महिला और 4 बच्चों के खिलाफ एक्शन लिया गया। ये सभी बांग्लादेश के रहने वाले हैं और उनके पास से नकली आधार कार्ड और मलेशियाई करेंसी बरामद की गई। पकड़े गए लोगों का कहना है कि वे काम के लिए कश्मीर जा रहे थे।गिरफ्तार किए गए अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को देश से बाहर भेजने (Deportation) की प्रक्रिया फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) की ओर से शुरू कर दी गई है। आउटर डिस्ट्रिक्ट की फॉरेनर सेल ने अपने अधिकार क्षेत्र में अवैध प्रवासन के खिलाफ बड़े पैमाने पर एक अभियान शुरू किया है।

बेगूसराय में ससुराल आए युवक की स्नान करने के दौरान बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के डीह पंचायत के सरैया स्थित बूढ़ी गंडक नदी घाट की है.मृतक युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के

News Pratyaksh | Updated : Wed 25th Mar 2026, 08:54 am
बेगूसराय में ससुराल आए युवक की स्नान करने के दौरान बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के डीह पंचायत के सरैया स्थित बूढ़ी गंडक नदी घाट की है.मृतक युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन गांव के रहने वाले हरेराम साह के रूप में हुई है. वह सरैया माली टोला के प्रमोद साह का दामाद था. जो की हरेराम लगभग 20 दिन पहले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ससुराल आया हुआ था. और तभी से वहीं रह रहा था. परिजनों बताया है कि हरेराम स्नान के लिए बूढ़ी नदी में गया था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में डूब गया. इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घाट पर पहुंच गए. स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद परिजनों के द्वारा प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई.सूचना मिलने पर वीरपुर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार और बीपीआरओ अभिषेक प्रभाकर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. बाद में एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया. टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का बुरा हाल है. पत्नी और बच्चों का हाल बेहाल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

बिहटा प्रखंड के आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कालीगंज मोड़ के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक तेल टैंकलोरी और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक और टैंकर पूरी तरह जलकर राख हो गए।सूचना मिलते

News Pratyaksh | Updated : Wed 25th Mar 2026, 08:51 am
बिहटा प्रखंड के आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कालीगंज मोड़ के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक तेल टैंकलोरी और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक और टैंकर पूरी तरह जलकर राख हो गए।सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गए। बाद में दर्जनों दमकल की गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह पुलिस द्वारा दी जा रही है।राहत की बात यह है कि अब तक इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।