Bihar


बिहार के समस्तीपुर में डूबने से तीन सगे भाईयों की मौत हो गयी. घटना जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के बोरज गांव वार्ड 7 की है. सोमवार को बरियाही घाट स्थित करेह नदी में नहाने के दौरान तीनों भाई डूब गए. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम

News Pratyaksh | Updated : Tue 07th Apr 2026, 12:41 pm
बिहार के समस्तीपुर में डूबने से तीन सगे भाईयों की मौत हो गयी. घटना जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के बोरज गांव वार्ड 7 की है. सोमवार को बरियाही घाट स्थित करेह नदी में नहाने के दौरान तीनों भाई डूब गए. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.मृतकों की पहचान बोरज वार्ड 7 निवासी सुदर्शन कुमार झा के पुत्रों के रूप में हुई है, इनमें बड़ा पुत्र अदित कुमार (17), जो इस बार दसवीं कक्षा में गया था. दूसरा पुत्र हर्षित कुमार (15), जो नौवीं कक्षा का छात्र था. सबसे छोटा कार्तिक कुमार (13), जो आठवीं कक्षा में पढ़ता था.जानकारी के अनुसार तीनों भाई अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहकर पढ़ाई करते थे. सुदर्शन कुमार झा दिल्ली के नेहाल विहार इलाके में गार्ड की नौकरी करते हैं. रामनवमी के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी पूरा परिवार गांव आया था. गांव के हनुमान मंदिर में ध्वजारोहण की परंपरा निभाने के लिए सुदर्शन कुमार झा स्वयं उपस्थित हुए थे. उनके पिता उक्त मंदिर के पुजारी हैं, जिसके कारण हर वर्ष पर्व-त्योहार पर पूरा परिवार गांव आता है. तीनों को डूबते देख शोर मचाते हुए घर पहुंचे. सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. घटना की सूचना तत्काल शिवाजीनगर थाना को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय मछुआरों की मदद से दो भाइयों को नदी से निकाला गया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहेरी और शिवाजीनगर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया. सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. तीसरे को पांच घंटे बाद बरामद किया जा सका.

बिहार के वैशाली में ओपी प्रभारी ने खुद को गोली मार ली है. जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. अभी तक आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. मामला नगर थाना क्षेत्र के बैंकमैंन कॉलोनी का हैमृतक की पहचान जमुई न

News Pratyaksh | Updated : Tue 07th Apr 2026, 12:40 pm
बिहार के वैशाली में ओपी प्रभारी ने खुद को गोली मार ली है. जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. अभी तक आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. मामला नगर थाना क्षेत्र के बैंकमैंन कॉलोनी का हैमृतक की पहचान जमुई निवासी कौशल कुमार के रूप में हुई है, जो कि जिले के जढुआ ओपी प्रभारी के रूप में तैनात थे. वह 2019 बैच में दारोगा के पद पर चयनित हुए थे. घटना के संबंध में उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है.पुलिस ने बताया कि, सोमवार शाम करीब 7 बजकर 30 मिनट पर उन्हें फोन आया कि दारोगा ने खुद को गोली मार ली है. सूचना के बाद मौके पर टीम पहुंची. अंदर से कमरे का दरवाजा बंद था. कमरे का दरवाजा खोला गया. पुलिस ने पाया कि उन्होंने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी. इसके बाद तुरंग वरिय अधिकारियों को सूचना दी गई.    

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए पूरे 10 साल बीत चुके हैं, लेकिन बेगूसराय से आई एक खबर ने सबको चौंका दिया. जिले के सिसवा गांव में सोमवार को एक ऐसी घटना घटी, जब प्राथमिक विद्यालय का एक 11 वर्षीय छात्र स्कूल से लड़खड़ाते हुए और नशे में धुत होकर घर पहुंचा,

News Pratyaksh | Updated : Tue 07th Apr 2026, 12:39 pm
बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए पूरे 10 साल बीत चुके हैं, लेकिन बेगूसराय से आई एक खबर ने सबको चौंका दिया. जिले के सिसवा गांव में सोमवार को एक ऐसी घटना घटी, जब प्राथमिक विद्यालय का एक 11 वर्षीय छात्र स्कूल से लड़खड़ाते हुए और नशे में धुत होकर घर पहुंचा, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई.बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय सिसवा में चौथी कक्षा का छात्र मोहम्मद परवेज आलम का पुत्र सोमवार को रोज की तरह स्कूल गया था. स्कूल परिसर के पूर्वी भाग में एक जर्जर टॉयलेट है, जिसे तस्करों ने सुरक्षित गोदाम समझ बना दिया था. मासूम बच्चा जब वहां पहुंचा, तो उसने शराब की बोतलों से भरे कार्टून देखे. नासमझी में बच्चे ने बोतल खोलकर शराब पी ली. कुछ ही देर में शराब का असर हुआ और बच्चा नशे में झूमने लगा. जब वह गिरते-पड़ते अपने घर पहुंचा और उसकी मां रिजवाना खातून ने उसकी हालत देखी, तो कोहराम मच गया. बच्चे के मुंह से शराब की तेज दुर्गंध आ रही थी और उसकी स्थिति काफी गंभीर थी.

मुजफ्फरपुर जिले में एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर छात्रा द्वारा आत्महत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा ने ब्लेड से अपने हाथ की नस पर 19 बार वार कर लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब 24 घंटे बाद उसे होश आया। फिल

News Pratyaksh | Updated : Mon 06th Apr 2026, 12:03 pm
मुजफ्फरपुर जिले में एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर छात्रा द्वारा आत्महत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा ने ब्लेड से अपने हाथ की नस पर 19 बार वार कर लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब 24 घंटे बाद उसे होश आया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर इलाके की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार छात्रा ने ब्लेड से अपने हाथ की नस को ऊपर से नीचे तक 19 बार काटा, जिससे गहरे जख्म हो गए। लहूलुहान हालत में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोग स्तब्ध हैं।बताया जा रहा है कि छात्रा मूल रूप से मुसहरी थाना क्षेत्र की रहने वाली है लेकिन फिलहाल अपने परिवार के साथ माड़ीपुर में रह रही थी। वह पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी और शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लेती रही है।

बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से अब तक आधिकारिक तौर पर 8 मौतों की पुष्टि की गई है. जिला प्रशासन के अनुसार, 4 अप्रैल तक मृतकों में चंदू कुमार, प्रमोद कुमार, परीक्षण मांझी, हीरालाल भग

News Pratyaksh | Updated : Mon 06th Apr 2026, 11:55 am
बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से अब तक आधिकारिक तौर पर 8 मौतों की पुष्टि की गई है. जिला प्रशासन के अनुसार, 4 अप्रैल तक मृतकों में चंदू कुमार, प्रमोद कुमार, परीक्षण मांझी, हीरालाल भगत, लालकिशोर राय, संपत साह और लड्डू साह शामिल थे.8वें मृतक की पहचान मोहम्मद इलियास अंसारी के रूप में हुई है. 5 अप्रैल सुबह इनकी मौत हो गयी थी. 5 अप्रैल को ही सदर अस्पताल में इलाजरत लड्डू साह बालगंगा और जोधा मांझी की भी मृत्यु हो गई, जिससे कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है. फिलहाल कई अन्य लोगों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है.पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना जहरीली शराब के सेवन के कारण हुई है. इस मामले में अब तक कन्हैया, राजा, खलीफा, सुनील साह, नागा राय, जम्मू बैठा और परसौना के चौकीदार भरत राय को गिरफ्तार किया गया है. इन पर इलाके में जहरीली शराब की आपूर्ति करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि चौकीदार इन आरोपियों को संरक्षण प्रदान कर रहा था.

हिमंत की पत्नी ने 3 पासपोर्ट रखने का आरोप लगाने पर पवन खेड़ा के खिलाफ केस दर्ज कराया : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा ने आधी रात को पानबाजार पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के मीडिया डिपा

News Pratyaksh | Updated : Mon 06th Apr 2026, 11:54 am
हिमंत की पत्नी ने 3 पासपोर्ट रखने का आरोप लगाने पर पवन खेड़ा के खिलाफ केस दर्ज कराया : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा ने आधी रात को पानबाजार पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के मीडिया डिपार्टमेंट के चेयरमैन पवन खेड़ा के खिलाफ केस दर्ज कराया. पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिनिकी भुयान शर्मा पर विदेशी पासपोर्ट और बिजनेस को लेकर आरोप लगाए.रिनिकी भुइयां शर्मा ने कहा, 'लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से झूठे हैं. दोषियों को सजा मिलनी चाहिए. मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा झूठ कभी नहीं सुना.' चीफ मिनिस्टर की पत्नी ने उन आरोपों का भी जवाब दिया कि उनके पास तीन देशों के एक्टिव पासपोर्ट हैं. उन्होंने कहा, 'दोषियों को सजा मिलनी चाहिए. यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फोटोशॉप का इस्तेमाल करके किया गया है. असम पुलिस जांच करेगी और सच सामने लाएगी.'सीनियर कांग्रेस लीडर पवन खेड़ा ने दावा किया था कि रिनिकी भुइयां शर्मा के पास तीन देशों के एक्टिव पासपोर्ट हैं और विदेशों में इन्वेस्टमेंट और एसेट्स हैं. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन खेड़ा ने रिनिकी भुइयां शर्मा पर मिस्र, यूएई और एंटीगुआ और बारबुडा के पासपोर्ट होने का आरोप लगाया.