Bihar


बिहार के कटिहार में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां ट्रक की चपेट में आने से तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना मंगलवार की शाम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रोजीतपुर बाईपास के समीप की है. इस दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया

News Pratyaksh | Updated : Wed 08th Apr 2026, 11:59 am
बिहार के कटिहार में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां ट्रक की चपेट में आने से तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना मंगलवार की शाम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रोजीतपुर बाईपास के समीप की है. इस दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के अनुसार, भारतीय खाद्य निगम (FCI) का एक खाली ट्रक गलत दिशा से आ रहा था. इसी दौरान मनिहारी से कटिहार की ओर जा रहे बाइक सवार युवकों को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और बाइक के परखच्चे उड़ गए. मृतकों की पहचान नितेश कुमार उरांव, राजीव कुमार और राहुल के रूप में हुई है, जो आपस में चचेरे भाई थे. इस हादसे ने एक ही परिवार के कई घरों में मातम फैला दिया है. परिजन रंजीत कुमार ने बताया कि राहुल घटना वाले दिन ही गुजरात से घर लौटा था. वह अपने दोनों भाइयों को कटिहार स्टेशन छोड़ने जा रहा था, जहां से वे मजदूरी के लिए बाहर जाने वाले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. घर से निकले तीनों युवक कभी वापस नहीं लौट सके.

बिहार में आईएएस अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है. राज्य के 38 IAS अधिकारियों को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में विशेष प्रशिक्षण (Phase-3) के लिए नामित किया गया है. बिहार सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी

News Pratyaksh | Updated : Wed 08th Apr 2026, 11:59 am
बिहार में आईएएस अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है. राज्य के 38 IAS अधिकारियों को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में विशेष प्रशिक्षण (Phase-3) के लिए नामित किया गया है. बिहार सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर संबंधित विभागों और अधिकारियों को सूचित कर दिया है.सामान्य प्रशासन की ओर से जारी की गई पहली सूची में मुख्य रूप से 2015 और 2016 बैच के अधिकारियों के नाम हैं. इनमें कई जिलों के जिलाधिकारी और विभिन्न विभागों के अपर सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं. यह ट्रेनिंग मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अधिकारियों की प्रशासनिक दक्षता को और अधिक प्रभावी बनाना है.जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 मई 2026 से 5 जून 2026 तक चलेगा. इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है. इस ट्रेनिंग में मुख्य रूप से 2015 से 2018 बैच के अधिकारियों को शामिल किया गया है.

झारखंड के नए लोकायुक्त को लेकर इसी हफ्ते अधिसूचना जारी होने की संभावना है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री के असम चुनाव प्रचार से वापसी के साथ ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।नए लोकायुक्त के नाम पर 25 मार्च की बैठक में ही सहमति बन गई थी। लोकायुक्त के लिए

News Pratyaksh | Updated : Wed 08th Apr 2026, 11:42 am
झारखंड के नए लोकायुक्त को लेकर इसी हफ्ते अधिसूचना जारी होने की संभावना है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री के असम चुनाव प्रचार से वापसी के साथ ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।नए लोकायुक्त के नाम पर 25 मार्च की बैठक में ही सहमति बन गई थी। लोकायुक्त के लिए झारखंड हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अमिताभ गुप्ता का नाम लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, जब तक अधिसूचना जारी नहीं हो जाती, तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता है। लोकायुक्त झारखंड का पद जून 2021 से खाली पड़ा हुआ है। इस पांच साल की अवधि में लोकायुक्त कार्यालय में भ्रष्टाचार से संबंधित 3000 से अधिक केस लंबित पड़े हैं। नए लोकायुक्त के सामने इन सभी कांडों के निष्पादन की चुनौती होगी।नए लोकायुक्त के आने के पूर्व कार्यालय की व्यवस्था दुरुस्त हो रही है। फाइलें व्यवस्थित की जा रहीं हैं। लिफ्ट की मरम्मत, बिजली के खराब उपकरणोंं को बदला जा रहा है। आरओ व अन्य बुनियादी सुविधाओं को अप-टू-डेट किया जा रहा है।यह कार्यालय पांच साल बाद सक्रिय होने जा रहा है। कार्यालय के अन्य पदाधिकारी व कर्मी भी इस बात से उत्साहित हैं कि अब उन्हें काम मिलेगा। फाइलों पर काम होगा और उनकी व्यस्तता भी बढ़ेगी।

शाली जिले के हाजीपुर से बड़ी खबर है, जहां हथियार के बल पर एक लड़की से मोबाइल छिनने वाले एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी. पहले तो ग्रामीणों ने उसी लड़की से आरोपी युवक की बीच सड़क धुनाई करवाई और उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. यह पूर

News Pratyaksh | Updated : Tue 07th Apr 2026, 12:43 pm
जिले के हाजीपुर से बड़ी खबर है, जहां हथियार के बल पर एक लड़की से मोबाइल छिनने वाले एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी. पहले तो ग्रामीणों ने उसी लड़की से आरोपी युवक की बीच सड़क धुनाई करवाई और उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. यह पूरा मामला महुआ अनुमंडल क्षेत्र स्थित तीसीऔता थाना क्षेत्र का है. इस बारे में महुआ एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि तीसीऔता में जंदाहा के रहने वाले एक युवक ने हथियार के बल पर एक लड़की से मोबाइल लूट लिया. जिसके बाद स्थानीय लोगो ने आरोपी बदमाश को पकड़ लिया. एसडीपीओ ने बताया की ग्रामीणो के सहयोग से पकड़े गए युवक के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम मोहन कुमार है जो जंदाहा का रहने वाला है और उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.

गोपालगंज में आपसी रंजिश में बाइक सवार युवक को दो लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया. घायल को इलाज के लिए देर रात सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. घटना सोमवार (6 अप्रैल) की देररात नगर थाना क्षेत्र के तिरबीरवा की है. दवा खरीदकर बाइक से लौ

News Pratyaksh | Updated : Tue 07th Apr 2026, 12:43 pm
गोपालगंज में आपसी रंजिश में बाइक सवार युवक को दो लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया. घायल को इलाज के लिए देर रात सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. घटना सोमवार (6 अप्रैल) की देररात नगर थाना क्षेत्र के तिरबीरवा की है. दवा खरीदकर बाइक से लौट रहे युवक कामरान को रोककर इरशाद और शमीर ने चाकू मार दिया. चाकू युवक के कंधे के पास लगी है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पीड़ित के साथी शैलेश कुमार ने बताया कि वे दोनों दवा लेकर शहर से लौट रहे थे, तभी रास्ते में घेरकर इरशाद व शमीर ने हमला कर दिया और कामरान को चाकू मारकर भाग गए. मैं बाइक से उसे लेकर सदर अस्पताल आया. अब परिजनों को सूचना दी जा रही है.

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एलपीजी गैस की भारी किल्लत के बीच कालाबाजारी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने बड़ा पर्दाफाश किया है. गुप्त सूचना के आधार पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार इलाके में छापेमारी कर अवैध गैस रिफिलिंग का नेटवर्क उजागर किया गया.

News Pratyaksh | Updated : Tue 07th Apr 2026, 12:41 pm
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एलपीजी गैस की भारी किल्लत के बीच कालाबाजारी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने बड़ा पर्दाफाश किया है. गुप्त सूचना के आधार पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार इलाके में छापेमारी कर अवैध गैस रिफिलिंग का नेटवर्क उजागर किया गया. इस कार्रवाई में नेपाल नंबर का एलपीजी से भरा टैंकर समेत कई वाहन और सामान जब्त किए गए हैं. कार्रवाई का नेतृत्व मुजफ्फरपुर पश्चिमी की डीएसपी सुचित्रा कुमारी ने किया. कांटी और मोतीपुर थाना की पुलिस टीमों के साथ रात के समय अचानक छापा मारा गया. पुलिस के पहुंचते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गए, लेकिन बरामद सामान के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है. डीएसपी ने बताया कि मोतीपुर क्षेत्र में अवैध रिफिलिंग की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की गई.छापेमारी के दौरान पुलिस ने नेपाल नंबर प्लेट वाला एलपीजी से भरा पूरा टैंकर जब्त कर लिया. इसके अलावा सिलेंडरों से लदी बोलेरो पिकअप वैन, डिलीवरी के लिए इस्तेमाल होने वाला टोटो वाहन और रिफिलिंग के उपकरण भी बरामद किए गए. मौके से बड़ी संख्या में भरे हुए तथा खाली गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं.