Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


में नशे में झूमते हुए तिरंगा फहराने पहुंचे हेडमास्टर, पुलिस ने किया गिरफ्तार:

News Pratyaksh | Updated : Mon 27th Jan 2025, 11:04 am

में नशे में झूमते हुए तिरंगा फहराने पहुंचे हेडमास्टर, पुलिस ने किया गिरफ्तार:
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर कथित तौर पर नशे की हालत में राष्ट्रीय ध्वज फहराने जा रहे एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह मीनापुर इलाके के धरमपुर पूर्वी के सरकारी मिडिल स्कूल में कार्यरत हैं. प्रधानाध्यापक जब नशे की हालत में स्कूल पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने मीनापुर विधायक मुन्ना यादव को इसकी सूचना दी, जिन्होंने मामले को पुलिस के संज्ञान में लाया.रामपुरहारी थाने के प्रभारी सुजीत कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि शिकायत मिली थी कि प्रधानाध्यापक नशे की हालत में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए स्कूल पहुंचे हैं. मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची. ‘ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट’ में भी पुष्टि हुई कि उन्होंने शराब पी रखी थी. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तारी से पहले प्रधानाध्यापक ने संवाददाताओं से कहा कि वह गंभीर आर्थिक संकट में है और यह दावा भी किया कि उन्हें पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला है. नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने पांच अप्रैल 2016 को शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था.स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह सरकारी मिडिल स्कूल पिछले तीन सालों से कार्यरत हैं., वे अमूमन स्कूल में शराब पीकर आते हैं. शराब के नशे में ही बच्चों को पढ़ाते हैं. गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन हो रहा था. इस दौरान भी प्रधानाध्यापक शराब के नशे में स्कूल पहुंचे. जहां वे स्थानीय लोगों से किसी बात पर बहस करने लगे. विवाद बढ़ने पर उन्होंने रामपुर हरी थाने की पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर ले गई.