Bihar


vबिहार के बक्सर जिले में ड्राई स्टेट की सच्चाई एक बार फिर सामने आ गई है. ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात के अंधेरे में चल रही हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी का भंडाफोड़ किया. इस कार्रवाई में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कनीय विद्युत अ

News Pratyaksh | Updated : Fri 10th Apr 2026, 11:44 am
बिहार के बक्सर जिले में ड्राई स्टेट की सच्चाई एक बार फिर सामने आ गई है. ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात के अंधेरे में चल रही हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी का भंडाफोड़ किया. इस कार्रवाई में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कनीय विद्युत अभियंता समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया. मौके से अवैध देसी राइफल, भारी नगदी और विदेशी शराब की कई बोतलें बरामद हुई हैं.पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुर चौराहा के पास एक कमरे में कुछ लोग शराब पार्टी कर रहे हैं और उनके पास हथियार भी हो सकता है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी. रात के अंधेरे में अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया.गिरफ्तार किए गए आरोपियों में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कनीय विद्युत अभियंता अमित कुमार राय भी शामिल हैं. अन्य आरोपी रामेश्वरनाथ तिवारी, सुधांशु रंजन, अमित कुमार पांडेय, संजय साह और प्रियांशु मिश्रा हैं. जांच में पता चला कि कुछ आरोपी मौके पर शराब पी रहे थे. पुलिस ने कमरे से विदेशी शराब की कई बोतलें जब्त की.

बिहार में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 के तहत सीमावर्ती इलाकों में सरकार एक्शन में आ गई : बिहार के सीमावर्ती जिलों में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन, सुरक्षा और वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के कार्यों में तेजी आई है. इसके तहत सीमा स्तंभों (बॉर्डर पिलर) के रखरखाव औ

News Pratyaksh | Updated : Fri 10th Apr 2026, 11:43 am
बिहार में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 के तहत सीमावर्ती इलाकों में सरकार एक्शन में आ गई : बिहार के सीमावर्ती जिलों में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन, सुरक्षा और वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के कार्यों में तेजी आई है. इसके तहत सीमा स्तंभों (बॉर्डर पिलर) के रखरखाव और सत्यापन के लिए आधुनिक तकनीक और संयुक्त सर्वेक्षण का सहारा लिया जा रहा है. बिहार सरकार के मुताबिक, पूर्वी चम्पारण के 1,237 और मधुबनी के 358 स्तंभों की नियमित निगरानी की जा रही है, जबकि किशनगंज और सीतामढ़ी में क्षतिग्रस्त या गायब स्तंभों की मरम्मत के लिए 'फील्ड सर्वे टीम' द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. वहीं सुपौल जिले में सभी क्षतिग्रस्त स्तंभों की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है.बिहार के सीमावर्ती जिलों पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, किशनगंज, सुपौल और अररिया जिला प्रशासन ने गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन और विकास कार्यों की समीक्षा के बाद महत्वपूर्ण प्रगति रिपोर्ट साझा की.

एक बार फिर ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी मिलते ही कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत कड़ा कर दिया गया. कोर्ट में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की गेट पर सख्ती से जांच की जा रही है. वहीं सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और

News Pratyaksh | Updated : Fri 10th Apr 2026, 11:37 am
एक बार फिर ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी मिलते ही कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत कड़ा कर दिया गया. कोर्ट में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की गेट पर सख्ती से जांच की जा रही है. वहीं सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी गई है.

अररिया जिला के फारबिसगंज में एक शख्स की दिनदहाड़े चाकू से गर्दन काटने की वारदात के बाद आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर पुलिस के सामने ही मार डाला. जिले में हड़कंप मच गया है. अब इस घटना के बाद बिहार का सियासी पारा गर्म हो गया है. इस घटना को लेकर विपक्ष ने राज्य

News Pratyaksh | Updated : Fri 10th Apr 2026, 11:37 am
अररिया जिला के फारबिसगंज में एक शख्स की दिनदहाड़े चाकू से गर्दन काटने की वारदात के बाद आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर पुलिस के सामने ही मार डाला. जिले में हड़कंप मच गया है. अब इस घटना के बाद बिहार का सियासी पारा गर्म हो गया है. इस घटना को लेकर विपक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है.जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के कृषि उत्पादन बाजार समिति(विघटित) के गेट संख्या दो के पास ठेला लगाने के सवाल पर ठेला दुकानदार और पिकअप के ड्राइवर में झगड़ा हुआ। इसके बाद जो हुआ वो बेहद ही खौफनाक और क्रूर था। ठेले वाले ने पिकअप ड्राइवर का सिर तेज धार वाले चाकू से काट कर धड़ से ही अलग कर दिया। इस खौफनाक कांड के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

सीवान कोर्ट को मेल से उड़ने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमा अलर्ट मोड में आ गया जाँच शुरू हो गई पूरे कोर्ट कैंपस को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया.एक बार फिर सीवान सिविल कोर्ट को मेल से उडाने की धमकी मिली जहां प्रशासनिक महाकामा में

News Pratyaksh | Updated : Fri 10th Apr 2026, 11:35 am
सीवान कोर्ट को मेल से उड़ने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमा अलर्ट मोड में आ गया जाँच शुरू हो गई पूरे कोर्ट कैंपस को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया.एक बार फिर सीवान सिविल कोर्ट को मेल से उडाने की धमकी मिली जहां प्रशासनिक महाकामा में हड़कंप मच गया. कोर्ट का काम थोड़ी देर के लिए बाधित हो गया. यह दूसरी मौका है जब सीवान कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के पीछे बारिश मानों हाथ धोकर पड़ गई है। बारिश के कारण ईडन में पंजाब के विरुद्ध पिछला मैच धुल गया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटने पड़े थे। अब गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध होने वाले मैच पर भी संकट के बादल मंडरा

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Apr 2026, 12:31 pm
कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के पीछे बारिश मानों हाथ धोकर पड़ गई है। बारिश के कारण ईडन में पंजाब के विरुद्ध पिछला मैच धुल गया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटने पड़े थे। अब गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध होने वाले मैच पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।कोलकाता में पिछले कई दिनों से शाम के वक्त कालबैसाखी की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। अगर यह मैच भी बारिश के कारण नहीं हो पाया तो फिर एक-एक अंक बंटेगा।इससे कोलकाता की आगे की राह बहुत मुश्किल हो सकती है। कोलकाता शुरुआती दोनों मैच हार चुका है। वहीं, लखनऊ ने अब तक दो मैच खेले हैं, जिनमें एक जीता व एक हारा है। दोनों टीमों के बीच अब तक छह मैच हुए हैं, जिनमें से लखनऊ ने चार व कोलकाता ने दो जीते हैं।