Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


बिहार में इंटर के छात्र की हत्या, सीने के आर-पार किया चाकू :

News Pratyaksh | Updated : Wed 05th Mar 2025, 12:20 pm

बिहार में इंटर के छात्र की हत्या, सीने के आर-पार किया चाकू :
बेतिया में इंटर के एक छात्र की कुछ बदमाशों ने मंगलवार (04 मार्च, 2025) की रात चाकू गोदकर हत्या कर दी. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आईटीआई स्थित आरडी लाइब्रेरी के पास की है. चाकू गोदने से पहले युवक के साथ मारपीट की गई और फिर बदमाशों ने चाकू को सीने के आर-पार कर दिया. छात्र को लोग जीएमसीएच लेकर गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. देर रात हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया गांव निवासी राजकिशोर दास के 17 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार के रूप में की गई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना को लेकर मृतक के भाई प्रियांशु कुमार ने बताया, "मेरा भाई घर जा रहा था. इसी बीच आरडी लाइब्रेरी के पास कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे. भाई ने उसे फोन किया. कहा कि भैया मुझे कुछ लोगों ने घेर लिया है और मारपीट कर रहे हैं. जब मैं घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि भाई को कुछ युवक पीट रहे हैं. एक युवक ने मेरे भाई के पीठ में चाकू घोंप दिया. चाकू सीने को पार कर गया."डीएसपी सदर-1 विवेक कुमार दीप ने बताया कि घटना के तुरंत बात मौके पर पहुंचे तो पता चला कि कुछ युवक आपस में मारपीट कर रहे थे. इसी बीच कुछ युवकों ने दिव्यांशु पर चाकू चलाया जिससे उसकी मौत हो गई. दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. डीएसपी ने बताया कि घटना के बाद कुछ लोग पहुंचे और आरोपी जिस घर में रह रहा था वहां एक रूम में पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. एक बाइक जला दी. मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया.हिरासत में लिए गए आरोपियों में मझौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले सरफराज और मेराज शामिल हैं. इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है. दूसरी ओर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है.