Bihar


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों से 'विकसित कर्नाटक और विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती, फिटनेस और सेवा समेत 9 सामूहिक संकल्प लेने की अपील की. अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए मोदी ने कहा कि उनका पहला आग्रह ज

News Pratyaksh | Updated : Wed 15th Apr 2026, 12:40 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों से 'विकसित कर्नाटक और विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती, फिटनेस और सेवा समेत 9 सामूहिक संकल्प लेने की अपील की. अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए मोदी ने कहा कि उनका पहला आग्रह जल संरक्षण और बेहतर जल प्रबंधन को लेकर है. इसके बाद उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण, सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता, 'वोकल फॉर लोकल' के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहित करने, रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती अपनाने, मोटे अनाज के साथ स्वस्थ भोजन करने और तेल के कम उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की. मोदी ने लोगों से योग और फिटनेस को अपनाने तथा सेवा भाव को बढ़ाने का भी आग्रह किया. उन्होंने मांड्या स्थित आदिचुंचनगिरि महासंस्थान मठ में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "यदि हम इन 9 संकल्पों पर ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें, तो हम तेजी से विकसित कर्नाटक और विकसित भारत की दिशा में प्रगति कर सकते हैं.यह मंदिर पूज्य संत श्री बालगंगाधरनाथ महास्वामी की स्मृति में समर्पित एक स्मारक है, जो मठ के 71वें पीठाधीश्वर थे और प्रमुख वोक्कालिगा समुदाय द्वारा अत्यंत श्रद्धा से पूजे जाते हैं. मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख एच डी देवेगौड़ा के साथ मिलकर ‘सौंदर्य लहरी और शिव महिम्न स्तोत्रम’ नामक पुस्तक का भी विमोचन किया.

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां 12 वर्षीय एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है. इस मामले से न सिर्फ स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है, बल्कि समाज में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभ

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Apr 2026, 11:38 am
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां 12 वर्षीय एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है. इस मामले से न सिर्फ स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है, बल्कि समाज में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है, जिनकी भूमिका इस जघन्य अपराध में संदिग्ध बताई जा रही है.प्रारंभिक जांच के अनुसार, हिरासत में ली गई महिलाएं पीड़ित बच्ची के परिवार की परिचित बताई जा रही हैं. आरोप है कि तीनों महिला बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ एक किराए के मकान में ले गईं, जहां पहले से मौजूद एक युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया.डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर एसडीपीओ खुद जांच की निगरानी कर रहे हैं. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया है. वैज्ञानिक जांच के आधार पर मामले को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है.

लद्दाख के कारगिल युद्ध के हीरो कर्नल सोनम वांगचुक का शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 61 साल के थे. इंडियन आर्मी के एक सम्मानित ऑफिसर और लद्दाख के सबसे सम्मानित ऑफिसर में से एक, कर्नल वांगचुक को ऑपरेशन वि

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Apr 2026, 11:37 am
लद्दाख के कारगिल युद्ध के हीरो कर्नल सोनम वांगचुक का शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 61 साल के थे. इंडियन आर्मी के एक सम्मानित ऑफिसर और लद्दाख के सबसे सम्मानित ऑफिसर में से एक, कर्नल वांगचुक को ऑपरेशन विजय के दौरान असाधारण बहादुरी के लिए महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था. वांगचुक, जिन्हें 'लद्दाख का शेर' भी कहा जाता है, को 1999 के कारगिल युद्ध में उनकी निडर लीडरशिप के लिए याद किया जाता है, खासकर बटालिक सेक्टर में चोरबत ला की लड़ाई में जहाँ उनके काम मिलिट्री की कहानी का हिस्सा बन गए.

वैशाली में जिला पार्षद रूबी देवी के घर पर गांव के ही कुछ दबंगों ने हमला कर दिया. घटना के वक्त रूबी देवी अपने पति संजीत कुमार के साथ जगन्नाथपुरी तीर्थ यात्रा पर गई हुई थीं, लेकिन घर पर उनके सास-ससुर अकेले थे. इसी दौरान गांव के ही कुछ दबंग लोग लाठी-डंडा, लो

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Apr 2026, 11:16 am
वैशाली में जिला पार्षद रूबी देवी के घर पर गांव के ही कुछ दबंगों ने हमला कर दिया. घटना के वक्त रूबी देवी अपने पति संजीत कुमार के साथ जगन्नाथपुरी तीर्थ यात्रा पर गई हुई थीं, लेकिन घर पर उनके सास-ससुर अकेले थे. इसी दौरान गांव के ही कुछ दबंग लोग लाठी-डंडा, लोहे की रॉड और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए और उत्पात मचाने लगे. घर के अंदर रखे सामान को तोड़फोड़ कर लूट लिया गया. पीड़ित ससुर सत्य नारायण साह ने बताया कि जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और घर में रखा कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घटना को लेकर जिला पार्षद का कहना है कि चुनाव के समय से ही आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं और लगातार विवाद करते रहे हैं. इस हमले में करीब 5 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

पटना सिटी के भूतनाथ मेट्रो रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया. मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान एक क्रेन से काम करते समय सतीश कुमार, जो सिवान का रहने वाला बताया जा रहा है और मेट्रो परियोजना में ही कार्यरत था, अचानक क्रेन और स्टेशन के नीचे

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Apr 2026, 11:15 am
पटना सिटी के भूतनाथ मेट्रो रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया. मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान एक क्रेन से काम करते समय सतीश कुमार, जो सिवान का रहने वाला बताया जा रहा है और मेट्रो परियोजना में ही कार्यरत था, अचानक क्रेन और स्टेशन के नीचे बने स्लैब के बीच बुरी तरह फंस गया. हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों और मजदूरों ने भारी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला. उसे तुरंत बगल के एक नर्सिंग होम में इलाज के लिए पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर मौजूद मेट्रो प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए.

पटना के IGIMS में MBBS और PG अंतिम वर्ष की परीक्षाओं में धांधली. पेपर लीक और उत्तर पुस्तिकाओं में छेड़छाड़ के आरोप बेनाम ई-मेल के जरिए सामने आया परीक्षा घोटाले का मामला. 13 मार्च को की गई थी शिकायत. आरोपों के 28 दिन बाद IGIMS प्रशासन ने बनाई चार सदस्यीय ज

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Apr 2026, 11:15 am
पटना के IGIMS में MBBS और PG अंतिम वर्ष की परीक्षाओं में धांधली. पेपर लीक और उत्तर पुस्तिकाओं में छेड़छाड़ के आरोप बेनाम ई-मेल के जरिए सामने आया परीक्षा घोटाले का मामला. 13 मार्च को की गई थी शिकायत. आरोपों के 28 दिन बाद IGIMS प्रशासन ने बनाई चार सदस्यीय जांच समिति. प्रभारी निदेशक डॉ. ओम कुमार ने 7 कार्य दिवस में मांगी जांच रिपोर्ट. प्रिंसिपल डॉ. रंजीत गुहा को जांच प्रक्रिया से बाहर रखने पर उठा विवाद. प्रिंसिपल बोले- छात्रों से जुड़े मामले में मुझे न बैठक में बुलाया गया और ना ही समिति में रखा गया. पेपर लीक और आंसर शीट में हेरफेर के लिए लाखों की डील के गंभीर आरोप. कुछ छात्रों की कॉपियां बाहर से लिखवाने और सिस्टम में एडजस्ट कराने का दावा. परीक्षा शाखा के CCTV फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां आने की बात. पहले भी प्रारंभिक जांच में मिले थे अनियमितता के संकेत. नहीं हुई थी कार्रवाई.