घायल युवकों के लिए भगवान बने BDO :
भागलपुर में सोमवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा पीरपैंती प्रखंड मुख्यालय के सामने हुआ, जब दोनों भाई अपने निजी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में था, जिससे बाइक पेड़ से जा टकराई.इस गंभीर हादसे के बाद दोनों भाई घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े हुए थे. देर रात रास्ते से गुजर रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार और राजद नगर अध्यक्ष जानिसार असलम ने दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. बाद में दोनों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.घायल युवकों की पहचान पीरपैंती बाजार निवासी इकबाल के बेटे अफरीदी और मसुदुद्दीन के बेटे मोहम्मद अनवर के रूप में की गई है. रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉक्टर गणेश खंडेलिया ने बताया कि दोनों घायलों को प्रारंभिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया गया है.इस मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड के सामने काफी देर से दुर्घटना होकर सड़क पर युवक गिरे हुए थे. नजर पड़ी तो उन्हें अस्पताल तक पहुंचाया गया।. वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए मायागंज भेजा गया है.

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm