Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के नाम को बदलने को लेकर सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने रेलवे की बैठक में प्रस्ताव पेश किया :

News Pratyaksh | Updated : Tue 21st Jan 2025, 10:44 am

बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के नाम को बदलने को लेकर सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने रेलवे की बैठक में प्रस्ताव पेश किया :
समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित संसदीय समिति की बैठक में सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने रेलवे की सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए. उन्होंने सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की भी मांग की. सीतामढ़ी स्टेशन का नाम बदलकर सीतामढ़ी धाम स्टेशन करने की मांग रखी गई है. साथ ही सांसद ने यात्रियों की सुविधाओं में सुधार के लिए विभिन्न सुझाव दिए.सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने बैठक में सीतामढ़ी स्टेशन का नाम बदलकर “सीतामढ़ी धाम स्टेशन” करने का प्रस्ताव रखा. उनका इसको लेकर तर्क देते हुए कहा कि यह स्थान माता सीता की जन्मस्थली है और इसका सांस्कृतिक महत्व है. सांसद ठाकुर ने वासिंग पिट की कमी को प्रमुख समस्या बताया. उन्होंने बताया कि वासिंग पिट न होने के कारण सीतामढ़ी में नई ट्रेनों का परिचालन बाधित हो रहा है. इसके चलते स्टेशन पर ट्रेनें अधिक समय तक नहीं रुक पाती हैं. बैठक के दौरान रुन्नीसैदपुर में प्लेटफार्म की कमी की समस्या भी उठाई गई. सांसद ने प्लेटफार्म निर्माण की मांग की ताकि यात्रियों को सुविधा हो सके. सांसद देवेश चंद्र ठाकुर की तरफ से सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन के विकास के लिए उठाए गए कदमों से स्थानीय यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है. उनके प्रस्तावों का उद्देश्य रेलवे सुविधाओं को बेहतर बनाना और यात्रियों की परेशानी को दूर करना और उनके अनुभव को अच्छा बनाना है.