Bihar


बिहार के किशनगंज में छापेमारी में 62 सिलेंडर बरामद हुआ. इस मामले में जन सुराज नेता सह ठाकुरगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी इकरामुल हक पर मुकदमा दर्ज किया गया है. जिला प्रशासन के आदेश पर मंगलवार की शाम यह कार्रवाई की गयी. एक साथ इतने मात्रा में सिलेंडर मिल

News Pratyaksh | Updated : Wed 13th May 2026, 12:01 pm
बिहार के किशनगंज में छापेमारी में 62 सिलेंडर बरामद हुआ. इस मामले में जन सुराज नेता सह ठाकुरगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी इकरामुल हक पर मुकदमा दर्ज किया गया है. जिला प्रशासन के आदेश पर मंगलवार की शाम यह कार्रवाई की गयी. एक साथ इतने मात्रा में सिलेंडर मिलने से लोगों में चर्चा शुरू हो गयी है. इस कार्रवाई के बारे में अनुमंडल पदाअधिकारी अनिकेत कुमार ने बताया जिला अधिकारी को सूचना मिली थी कि घरेलू सिलेंडर का अवैध इस्तेमाल किया जा रहा है. डीएम के निर्देश पर टीम गठित की गयी. इसके बाद छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान जियापोखर थाना अंतर्गत बंदरझुला पंचायत के निहार ईंट-भट्टा में 62 सिलेंडर बरामद किया गया. इसमें 52 बड़ा सिलेंडर और 8 छोटा सिलेंडर शामिल हैं, जिसमें कुछ में गैस भरी थी.

प्री मानसून के बिहार में मौसम लगातार बदल रहा है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को पूरे बिहार में आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी किया है. 50 से 60 किमी की रफ्तार से तेज हवा, वज्रपात और बारिश की संभावना है. IMD ने 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, त

News Pratyaksh | Updated : Wed 13th May 2026, 11:57 am
प्री मानसून के बिहार में मौसम लगातार बदल रहा है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को पूरे बिहार में आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी किया है. 50 से 60 किमी की रफ्तार से तेज हवा, वज्रपात और बारिश की संभावना है. IMD ने 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, तो वहीं 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. अररिया, भागलपुर, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल जिले सुबह में बारिश होने का अनुमान है. इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. IMD ने पूर्वानुमान जारी किया है कि इन जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ तेज हवा चलेगी और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में गर्जन के साथ तेज हवाएं चलने और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

गया जी जिले में कथित तौर पर जादू-टोना करने का आरोप लगाकर गांव के कुछ लोगों ने 65 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी लोढ़वे पंचायत की है. महिला की पहचान बच्चू मांझी की पत्नी बुलकी देवी के रूप में हुई है. बताय

News Pratyaksh | Updated : Wed 13th May 2026, 11:54 am
गया जी जिले में कथित तौर पर जादू-टोना करने का आरोप लगाकर गांव के कुछ लोगों ने 65 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी लोढ़वे पंचायत की है. महिला की पहचान बच्चू मांझी की पत्नी बुलकी देवी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सोमवार को गांव के कुछ लोगों ने महिला पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए कथित तौर पर उसकी पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

महिला समृद्धि योजना भाजपा द्वारा 2025 के विधानसभा चुनाव में किए गए प्रमुख वादों में से एक है : राजधानी दिल्ली की लाखों महिलाओं के लिए खुशियों वाली खबर है. दिल्ली सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी महिला वित्तीय सहायता योजना को जमीन पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली

News Pratyaksh | Updated : Mon 11th May 2026, 01:21 pm
महिला समृद्धि योजना भाजपा द्वारा 2025 के विधानसभा चुनाव में किए गए प्रमुख वादों में से एक है : राजधानी दिल्ली की लाखों महिलाओं के लिए खुशियों वाली खबर है. दिल्ली सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी महिला वित्तीय सहायता योजना को जमीन पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार आगामी 1 जून से उस विशेष पंजीकरण पोर्टल को लॉन्च करने जा रही है, जिसके माध्यम से पात्र महिलाएं 2500 रुपये प्रति माह की सहायता राशि के लिए आवेदन कर सकेंगी. यह योजना, जिसे 'महिला समृद्धि योजना' या संभावित रूप से 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' के नाम से जाना जाएगा, 2025 के विधानसभा चुनाव में किए गए प्रमुख वादों में से एक है. सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लगभग 17 लाख महिलाओं को इस योजना के दायरे में लाया जाए.