सीवान में हत्या से आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर बवाल किया। इतना ही नहीं एक पुलिसकर्मी की पिटाई भी कर दी। लोगों ने पुलिस के ऊपर लापरवाही और देर से पहुंचने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि रविवार रात को सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा बाजार से एक युवक का अपहरण कर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतक तितरा के रहने वाला भगवान यादव का पुत्र विशाल कुमार(23) है। इस घटना के विरोध में सोमवार सुबह में गुस्साए लोगों ने मैरवा-सीवान हाईवे को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और अपराधियों की गिरफ्तारी करे। परिजनों के अनुसार] विशाल रविवार की शाम सात बजे ठेपहा बाजार जा रहा था। घर से जैसे ही निकला अपराधियों ने विशाल का अपहरण कर लिया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। शव को गांव के ही बाहर सरकारी स्कूल के पीछे फेंक दिया था। इधर काफी देर तक विशाल जब घर वापस नहीं आया तो घर वालों ने फोन किया। फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद घर वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया है। काफी ढूंढने के बाद उसका पता नहीं चला। इस दौरान गांव वालों ने पुलिस को सूचना दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। परिजन विशाल को ढूंढते हुए स्कूल के पीछे गए। यहां पर विशाल खून से लथपत मिला। इसके बाद परिजन उसे सीवान सदर अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिया लेकिन वह काफी देर के बाद पहुंची। आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल डेड बॉडी के साथ आई मैरवा थाने की पुलिस को रात में 11.30 बजे दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों का आरोप था कि सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं आई। अभी ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा कर रहे।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm