Bihar


बिहार के नालंदा से बड़ी खबर सामने आयी है. जहां नगरनौसा प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय कैला में बुधवार को मिड-डे मील खाने के बाद करीब 50 से 60 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिसमें एक शिक्षक भी शामिल हैं. इस भोजन को खाने के तुरंत बाद बच्चों को उल्टी, दस्त, पेट

News Pratyaksh | Updated : Wed 20th May 2026, 12:40 pm
बिहार के नालंदा से बड़ी खबर सामने आयी है. जहां नगरनौसा प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय कैला में बुधवार को मिड-डे मील खाने के बाद करीब 50 से 60 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिसमें एक शिक्षक भी शामिल हैं. इस भोजन को खाने के तुरंत बाद बच्चों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत होने लगी. कई बच्चे बेहोश होकर गिर पड़े. घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) नगरनौसा और चंडी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर रूप से बीमार एक छात्रा को बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही दोनों अस्पतालों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. जैसे ही परिजनों को बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिली, वे घबराए हुए अस्पतालों की ओर दौड़ पड़े.

बक्सर में आगामी 27-28 मई को भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होना है. इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. बक्सर से बीजेपी विधायक आनंद मिश्रा ने आज तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th May 2026, 01:23 pm
बक्सर में आगामी 27-28 मई को भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होना है. इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. बक्सर से बीजेपी विधायक आनंद मिश्रा ने आज तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर बिहार सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल बचाने के तमाम उपाय किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब परिवहन विभाग की ओर से सचिवालय तक इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत की गई है. बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने वर्तमान में दो बसों की

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th May 2026, 01:21 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर बिहार सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल बचाने के तमाम उपाय किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब परिवहन विभाग की ओर से सचिवालय तक इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत की गई है. बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने वर्तमान में दो बसों की शुरुआत की है. यह बसें मल्टी मॉडल हब से सचिवालय तक चलाई जाएंगीं. इनमें से एक पिंक बस होगी. मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि इससे सचिवालय कर्मियों को कम भाड़े में ऑफिस आने में सहूलियत होगी और जब वह सार्वजनिक वाहन का इस्तेमाल करेंगे तो पेट्रोल-डीजल की बचत होगी.

बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में राजधानी पटना में लोगों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला. बुद्धा कॉलोनी थाने के पास स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके कारण गांधी मैदान से दानापुर जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह से बाधित हो गई. सड़क जाम होने

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th May 2026, 01:21 pm
बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में राजधानी पटना में लोगों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला. बुद्धा कॉलोनी थाने के पास स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके कारण गांधी मैदान से दानापुर जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह से बाधित हो गई. सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई और आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा