Bihar


#newspratyaksh #CentralGovernment #SalaryStructure केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर बड़ी खबर आ रही है. आमतौर पर माना जाता है कि कर्मचारियों की सैलरी सिर्फ महंगाई भत्ते (DA) या फिटमेंट फैक्टर पर निर्

News Pratyaksh | Updated : Fri 29th May 2026, 12:05 pm
#newspratyaksh #CentralGovernment #SalaryStructure केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर बड़ी खबर आ रही है. आमतौर पर माना जाता है कि कर्मचारियों की सैलरी सिर्फ महंगाई भत्ते (DA) या फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करती है. लेकिन इस बार वेतन तय करने वाले एक बेहद महत्वपूर्ण और छिपे हुए नियम यानी "फैमिली यूनिट फॉर्मूला" में बड़े बदलाव की सिफारिश की गई है. अगर सरकार इस नए फॉर्मूले को मंजूरी देती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर सीधे ₹69,000 हो सकती है.7वें वेतन आयोग तक एक कर्मचारी के परिवार को 3 यूनिट माना जाता था. इसमें कर्मचारी और पत्नी को 1-1 यूनिट और दो बच्चों को आधा-आधा (0.5) यूनिट गिना जाता था. अब नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने सरकार को सौंपे ज्ञापन में इसे बदलकर 5 यूनिट करने की जोरदार पैरवी की है: कर्मचारी और जीवनसाथी: 1 - 1 यूनिट (कुल 2) दो बच्चे: 0.8 यूनिट प्रति बच्चा (कुल 1.6) आश्रित माता-पिता: दोनों मिलाकर 0.8 यूनिट कुल जोड़: 5.2 यूनिट, जिसे राउंड ऑफ करके 5 यूनिट माना गया है

बिहार के नालंदा में दिलदहला देने वाली घटना घटी है. राजगीर मलमास मेले के दौरान सुनामी झूला झूलने के दौरान झूला का बेल्ट लूज होने के कारण युवक चलते झूला से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बाद में उसकी मौत हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो र

News Pratyaksh | Updated : Tue 26th May 2026, 01:29 pm
बिहार के नालंदा में दिलदहला देने वाली घटना घटी है. राजगीर मलमास मेले के दौरान सुनामी झूला झूलने के दौरान झूला का बेल्ट लूज होने के कारण युवक चलते झूला से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बाद में उसकी मौत हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. युवक को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने इलाज के लिए राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए विम्स पावापुरी भेजा लेकिन वहां भी युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई थी. लिहाजा विम्स से पटना रेफर किया गया. पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में उसने दम तोड़ दिया.

सोमवार को हजारों हज यात्रियों ने सालाना हज यात्रा शुरू करने के लिए मीना के टेंट शहर के लिए अपनी यात्रा शुरू की. इस सालाना तीर्थयात्रा में हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर से 15 लाख (1.5 मिलियन) से ज़्यादा तीर्थयात्री आए हैं.इस रिपोर्टर ने रविवार को पवित्र मस्

News Pratyaksh | Updated : Mon 25th May 2026, 01:22 pm
सोमवार को हजारों हज यात्रियों ने सालाना हज यात्रा शुरू करने के लिए मीना के टेंट शहर के लिए अपनी यात्रा शुरू की. इस सालाना तीर्थयात्रा में हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर से 15 लाख (1.5 मिलियन) से ज़्यादा तीर्थयात्री आए हैं.इस रिपोर्टर ने रविवार को पवित्र मस्जिद के अंदर इमोशनल होकर झूमते हुए हाजियों को देखा, जब उन्होंने मीना घाटी की अपनी यात्रा शुरू करने से पहले शाम के बाद मगरिब और इशा की नमाज पढ़ी.मक्का के अधिकारियों ने कहा कि तीर्थयात्रियों को टेंट सिटी तक ले जाने के लिए सभी फील्ड और ऑपरेशनल तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. तीर्थयात्रियों को उनकी मंजिल तक बिना किसी परेशानी के पहुंचाने के लिए एक पक्का सुरक्षा सिस्टम बनाया गया है. तीर्थयात्री पवित्र तीर्थयात्रा के जरूरी रीति-रिवाज पूरे करने के लिए अगले दिनों में अराफात और मुजदलिफा की ओर कूच करेंगे.अधिकारियों ने कहा कि पवित्र शहर की सुरक्षा के लिए एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट कर दिया गया है. जब इस रिपोर्टर समेत अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों की एक टीम को काबा के ऊपर बने मशहूर मक्का टावर तक स्पेशल एक्सेस दिया गया, तो हमने देखा कि एरियल सर्विलांस के लिए दो हेलीकॉप्टर पवित्र शहर के ऊपर मंडरा रहे थे.रविवार शाम को बड़ी संख्या में तीर्थयात्री टेंट सिटी की ओर चल पड़े, क्योंकि सोमवार दोपहर से जरूरी ठहराव और खास नमाज पढ़ने की गिनती शुरू हो जाएगी. तरबियाह के दिन के तौर पर जाने जाने वाले इस मौके पर सऊदी अरब और पड़ोसी खाड़ी देशों से करीब 5 लाख घरेलू तीर्थयात्री भी शामिल होंगे

सासाराम में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी (CO) को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शहर के मोरसाराय इलाके में स्थित किराए के आवास पर की गई। निगरानी टीम के अनुसार, CO आकाश कुमार रौनियार क

News Pratyaksh | Updated : Fri 22nd May 2026, 12:20 pm
सासाराम में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी (CO) को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शहर के मोरसाराय इलाके में स्थित किराए के आवास पर की गई। निगरानी टीम के अनुसार, CO आकाश कुमार रौनियार को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया गया।यह रकम कथित तौर पर एक राजस्व कार्य के बदले मांगी गई थी। टीम ने पूरी योजना बनाकर जाल बिछाया और मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया।मामले की शुरुआत निगरानी थाना पटना में दर्ज एक शिकायत से हुई थी।सासाराम अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार ने CO के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी।इसके बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए।सत्यापन रिपोर्ट में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद निगरानी टीम ने ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया।जैसे ही तय रकम का लेन-देन हुआ, टीम ने CO को मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान पूरी प्रक्रिया को गोपनीय रखा गया था।निजी सहायक के जरिए लेन-देन का आरोपबताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम CO अपने निजी सहायक सोनू कुमार के माध्यम से ले रहे थे।निगरानी टीम ने मौके पर मौजूद सभी संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी अंचल कार्यालय में निगरानी विभाग की कार्रवाई हो चुकी है।करीब एक साल पहले एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं

भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए आने वाले दिन और अधिक चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं।हिंदू पंचांग और ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस वर्ष नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी, जो 2 जून तक प्रभावी रहेगा। भारतीय परंपरा में इन नौ दिनों को साल का सबसे अधिक तपिश भरा दौर

News Pratyaksh | Updated : Fri 22nd May 2026, 12:16 pm
भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए आने वाले दिन और अधिक चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं।हिंदू पंचांग और ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस वर्ष नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी, जो 2 जून तक प्रभावी रहेगा। भारतीय परंपरा में इन नौ दिनों को साल का सबसे अधिक तपिश भरा दौर माना जाता है।मान्यता है कि इस दौरान सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, जिससे उनकी किरणें पृथ्वी पर अधिक सीधी और प्रखर रूप से पड़ती हैं। इसका असर तापमान में तेज बढ़ोतरी, लू के थपेड़ों और वातावरण में बढ़ती उमस के रूप में देखने को मिलता है।मौसम जानकारों के अनुसार नौतपा के दौरान दोपहर की धूप बेहद तीखी हो सकती है। गर्म हवाएं लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करेंगी और तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है।खासकर दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। चिकित्सकों ने बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।डॉक्टरों का कहना है कि शरीर में पानी की कमी, चक्कर, थकान और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं इस दौरान तेजी से बढ़ सकती हैं। ऐसे में पर्याप्त पानी पीना, हल्का एवं सुपाच्य भोजन करना, सिर ढंककर बाहर निकलना और धूप से बचाव बेहद जरूरी है।ग्रामीण क्षेत्रों में नौतपा को केवल गर्मी का दौर नहीं, बल्कि कृषि और मानसून से जुड़ी उम्मीदों का संकेत भी माना जाता है। किसानों का मानना है कि यदि नौतपा के दौरान धरती खूब तपती है तो वातावरण में आवश्यक परिवर्तन होता है, जिससे मानसून सक्रिय और अच्छी वर्षा की संभावना मजबूत होती है। यही वजह है कि गांवों में लोग इन नौ दिनों की गर्मी को आने वाली बारिश और खेती की स्थिति से जोड़कर देखते हैं।विशेषज्ञों का कहना है कि नौतपा प्रकृति के संतुलन और मौसम चक्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। तेज गर्मी से समुद्री क्षेत्रों में दबाव परिवर्तन होता है, जो मानसूनी हवाओं को गति देने में सहायक माना जाता है।इसलिए जहां एक ओर आम जनजीवन गर्मी से प्रभावित होता है, वहीं दूसरी ओर किसान अच्छी बारिश की उम्मीद में इस तपिश को शुभ संकेत के रूप में भी देखते हैं।

भारत के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाता जा रहा है. हाल ही में उसने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जो आज तक रोहित शर्मा जैसा धाकड़ बल्लेबाज भी नहीं हासिल कर सका. वैभव IPL के एक सीजन में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए

News Pratyaksh | Updated : Wed 20th May 2026, 12:41 pm
भारत के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाता जा रहा है. हाल ही में उसने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जो आज तक रोहित शर्मा जैसा धाकड़ बल्लेबाज भी नहीं हासिल कर सका. वैभव IPL के एक सीजन में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. 15 वर्षीय वैभव ने ये कारनामा मंगलवार, 19 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए मैच के दौरान किया. सूर्यवंशी ने 38 गेंदों पर 93 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने जोरदार हिटिंग का शानदार प्रदर्शन करते हुए सात चौके और 10 छक्के लगाए. IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल (2012) – 59 छक्के वैभव सूर्यवंशी (2026) – 53 छक्के आंद्रे रसेल (2019) – 52 छक्के क्रिस गेल (2013) – 51 छक्के जोस बटलर (2022) – 45 छक्के क्रिस गेल (2011) – 44 छक्के इसके साथ IPL 2026 में वैभव के छक्कों की कुल संख्या 53 हो गई. वो अब क्रिस गेल (2012, 2013) और आंद्रे रसेल (2019) के बाद एक ही IPL सीजन में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाला तीसरा बल्लेबाज बन गया