Bihar


बिहार के दरभंगा में 13 किसानों से सवार नाव पलट गयी

News Pratyaksh | Updated : Wed 10th Jun 2026, 11:35 am
बिहार के दरभंगा में 13 किसानों से सवार नाव पलट गयी. जानकारी के अनुसार सभी किसान नदी पार कर खेत में मूंग तोड़ने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान नाव अनियंत्रित होकर पलट गयी. इसमें 3 महिला किसान लापता बतायी जा रही हैं. सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम लापता महिलाओं की तलाश कर रही है.घटना जिले के जमालपुर थानाक्षेत्र के तरवारा घाट के रिंग बांध के पास की है. जानकारी के अनुसार करीब 13 किसान एक ही नाव पर सवार होकर कोसी नदी पार कर रहे थे. इसी दौरान नदी में नाव का संतुलन बिगड़ गया. तेज धार में नाव होने के कारण उसमें पानी भरने लगा और फिर देखते ही देखते नाव पलट गयी. नाव पलटने के बाद उसमें सवार लोग किसी तरह तैरकर किनारे पहुंचे और अपनी जान बचा पाए, लेकिन तीन महिला किसान तेज धार में फंस गयीं. इसके कुछ देर बाद ही वह लापता हो गयीं. जान बचाने वाले किसानों ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी. घटना के बाद नदी किनारे लोगों की भारी भीड़ जुट गयी है.

हाल ही में वरिष्ठ पत्रकार Anjana Om Kashyap और TV Today Network ने लोकप्रिय शिक्षक Khan Sir समेत कई लोगों के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में ₹2 करोड़ का मानहानि (Defamation) मुकदमा दायर किया है। मामला क्या है? विवाद तब शुरू हुआ जब अंजना ओम कश्यप ने एक टीवी क

News Pratyaksh | Updated : Tue 09th Jun 2026, 07:11 am
हाल ही में वरिष्ठ पत्रकार Anjana Om Kashyap और TV Today Network ने लोकप्रिय शिक्षक Khan Sir समेत कई लोगों के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में ₹2 करोड़ का मानहानि (Defamation) मुकदमा दायर किया है। मामला क्या है? विवाद तब शुरू हुआ जब अंजना ओम कश्यप ने एक टीवी कार्यक्रम में कुछ "स्टार टीचर्स" की आलोचना की थी। इसके बाद खान सर और अन्य लोगों द्वारा की गई कथित टिप्पणियों को अंजना ओम कश्यप और टीवी टुडे नेटवर्क ने मानहानिकारक बताया। याचिका में आरोप लगाया गया है कि उनके खिलाफ ऑनलाइन अभियान चलाया गया, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा और परिवार की निजता प्रभावित हुई। कोर्ट में क्या हुआ? Delhi High Court ने मामले पर नोटिस जारी किया है। अदालत ने फिलहाल कोई अंतरिम रोक (interim injunction) देने से इनकार किया है और मामले की आगे सुनवाई के लिए तारीख तय की है। मांग क्या की गई है? अंजना ओम कश्यप और टीवी टुडे नेटवर्क ने ₹2 करोड़ हर्जाने (damages) की मांग की है। साथ ही कथित मानहानिकारक सामग्री को हटाने की भी मांग की गई है। यह मामला अभी अदालत में विचाराधीन है, इसलिए अंतिम फैसला आना बाकी है।

बिहार के दरभंगा में महिला की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ने लोगों को हैरान कर दिया. घटना तिलकेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत महिशौत गांव की है. मृतका की पहचान महिशौत गांव निवासी नंदन चौपाल की 30 वर्षीय पत्नी अंजली देवी के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार अंजल

News Pratyaksh | Updated : Wed 03rd Jun 2026, 12:09 pm
बिहार के दरभंगा में महिला की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ने लोगों को हैरान कर दिया. घटना तिलकेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत महिशौत गांव की है. मृतका की पहचान महिशौत गांव निवासी नंदन चौपाल की 30 वर्षीय पत्नी अंजली देवी के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार अंजली देवी की मौत के बाद ससुराल पक्ष द्वारा बिना मायके वालों को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था. इसी दौरान किसी माध्यम से घटना की जानकारी मृतका के परिजनों तक पहुंची. सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से चोरी-छिपे दाह संस्कार किए जाने का आरोप लगाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए तिलकेश्वर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. उस समय शव का दाह संस्कार किया जा रहा था. पुलिस ने जल रही चिता को पानी डालकर बुझाया और शव के अवशेषों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया है तथा एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है.बताया जाता है कि अंजली देवी की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी. उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं. घटना के बाद तीनों बच्चों के भविष्य को लेकर भी परिजन चिंतित हैं. मृतका की मां जयमाला देवी ने अपनी बेटी की हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है

बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग हुई। फायरिंग में सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा पुलिस फोर्स के

News Pratyaksh | Updated : Wed 03rd Jun 2026, 12:04 pm
बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग हुई। फायरिंग में सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल सिक्योरिटी गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है।एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा का कहना है कि यह मामला मारपीट से जुड़ा है। सिक्योरिटी गार्ड को चोटें आई हैं। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है

#newspratyaksh #bihar #weather समस्तीपुर में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शुक्रवार को मौसम ने बड़ी राहत दी. सुबह करीब 10 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में घने काले बादल छा गए. दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया, जिससे लोगों को लगा मान

News Pratyaksh | Updated : Fri 29th May 2026, 12:06 pm
#newspratyaksh #bihar #weather समस्तीपुर में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शुक्रवार को मौसम ने बड़ी राहत दी. सुबह करीब 10 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में घने काले बादल छा गए. दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया, जिससे लोगों को लगा मानो बारिश कभी भी शुरू हो सकती है. तेज हवाओं के साथ मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों को चौंका दिया. कई जगहों पर लोग घरों और दुकानों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद लेते नजर आए.पिछले कई दिनों से जिले में लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था. तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था. दोपहर के समय सड़कें सुनसान दिख रही थीं और बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी थी. ऐसे में शुक्रवार को बदले मौसम ने लोगों को राहत पहुंचाई और तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई

#newspratyaksh #bihar #MurderCase शुक्रवार की अहले सुबह समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दादपुर में रिश्तों का खून बहाया गया, जहां एक शख्स ने अपने ही चचेरे भाई को घर में घुसकर गोली मार दी. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जाता ह

News Pratyaksh | Updated : Fri 29th May 2026, 12:06 pm
#newspratyaksh #bihar #MurderCase शुक्रवार की अहले सुबह समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दादपुर में रिश्तों का खून बहाया गया, जहां एक शख्स ने अपने ही चचेरे भाई को घर में घुसकर गोली मार दी. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जाता है कि सूरज बकरीद की छुट्टी पर गुरुवार शाम को घर आया था. घटना की सूचना पर समस्तीपुर सदर अस्पताल में पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं समस्तीपुर सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया.आक्रशोति परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. परिजनों का कहना है, जिस युवक ने उसकी गोली मारकर हत्या की है, वह रिश्ते में चचेरा भाई लगता है. वह पूर्व में भी जेल में जा चुका है और शराब कारोबार से जुड़ा हुआ है. जब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं होगी, हमलोग पोस्टमार्टम करने नहीं देंगे.चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या: जानकारी के अनुसार, युवक ने घर में घुसकर अपने ही चचेरे भाई को तीन गोली दाग दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान दादपुर निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है. सूरज कोलकाता में रहकर मजदूरी करता था.