बिहार के सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र में पेट्रोल को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार अपराधियों ने एक वृद्ध दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक बुजुर्ग का नाम अमर सिंह था. अभी तक पुलिस को परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है. इसलिए अभी तक FIR दर्ज नहीं हो सकी है. पुलिस अपनी ओर से जांच कर रही है.घटना दरौली थाना क्षेत्र के विसवानिया मकरी टोला गांव की है. रविवार रात करीब 8 बजे बाइक पर सवार कुछ युवक विसवानिया बाजार स्थित एक छोटी गुमटी पर पहुंचे. वहां डीजल-पेट्रोल बेच रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार अमर सिंह से अपराधियों की किसी बात को लेकर बहस हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अपराधियों ने वृद्ध को सिर में सटाकर गोली मार दी और मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटना स्थल पर दौड़कर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने अमर सिंह को घायल अवस्था में पाया. ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में शोक की लहर है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm