Bihar


एक घर सिर्फ ईंट, सीमेंट और सरिया से नहीं बनता, उसमें किसी परिवार की पूरी उम्र की कमाई, सपने, संघर्ष और आने वाली पीढ़ियों की उम्मीदें जुड़ी होती हैं. कोई अपनी नौकरी की बचत जोड़ता है, कोई गहने बेचता है, कोई कर्ज लेकर चार दीवारें खड़ी करता है ताकि बुढ़ापे मे

News Pratyaksh | Updated : Sat 02nd May 2026, 12:11 pm
एक घर सिर्फ ईंट, सीमेंट और सरिया से नहीं बनता, उसमें किसी परिवार की पूरी उम्र की कमाई, सपने, संघर्ष और आने वाली पीढ़ियों की उम्मीदें जुड़ी होती हैं. कोई अपनी नौकरी की बचत जोड़ता है, कोई गहने बेचता है, कोई कर्ज लेकर चार दीवारें खड़ी करता है ताकि बुढ़ापे में सिर छिपाने की जगह हो. लेकिन जब उसी घर के दरवाजे पर एक दिन प्रशासन का नोटिस चिपक जाए और लिखा हो कि मकान अवैध है, इसे तोड़ा जाएगा, तब सिर्फ दीवारें नहीं कांपतीं, पूरा परिवार भीतर से हिल जाता है. पटना में इन दिनों कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिल रहा है, जहां बुलडोजर एक्शन के डर ने कई परिवारों की नींद, भूख और सुकून छीन लिया है. गंगा किनारे अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ जिला प्रशासन और पटना नगर निगम की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है.

#newspratyaksh #jharkhand राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में कार्यरत डॉक्टर और कर्मियों के सामने गंभीर वेतन संकट खड़ा हो गया है। पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण डॉक्टरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मई माह के वेतन पर भी संशय के बादल छाए

News Pratyaksh | Updated : Fri 01st May 2026, 12:39 pm
#newspratyaksh #jharkhand राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में कार्यरत डॉक्टर और कर्मियों के सामने गंभीर वेतन संकट खड़ा हो गया है। पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण डॉक्टरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मई माह के वेतन पर भी संशय के बादल छाए हुए हैं।बताया जा रहा है कि ट्रेजरी से जुड़े घोटाले और जांच के कारण भुगतान प्रक्रिया बाधित हो गई है, जिससे रिम्स के लगभग 600 डॉक्टरों और कर्मियों पर सीधा असर पड़ा है।डॉक्टरों का कहना है कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ मरीजों की सेवा कर रहे हैं, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति डगमगा रही है। एक डॉक्टर ने कहा कि बच्चों की स्कूल फीस, घर का खर्च और बैंक के ईएमआई जैसे जरूरी भुगतान प्रभावित हो रहे हैं। समय पर लोन जमा नहीं होने के कारण बैंक पेनाल्टी चार्ज भी लगा रहे हैं, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।सूत्रों के अनुसार ट्रेजरी में कथित घोटाले की जांच चल रही है, जिसके कारण भुगतान प्रणाली को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इसका असर सिर्फ रिम्स तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य सरकारी विभागों में भी एक माह तक का वेतन लंबित बताया जा रहा है। वहीं, रांची के सदर अस्पताल में भी आंशिक प्रभाव देखने को मिल रहा है, जहां टुकड़ों में फंड आवंटन किया जा रहा है।लंबे समय तक वेतन न मिलने की स्थिति स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। डाक्टर मानसिक दबाव में काम करेंगे, तो इसका असर मरीजों की देखभाल पर पड़ना स्वाभाविक है। ऐसे में सरकार और प्रबंधन के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वे जल्द से जल्द समाधान निकालें। सिर्फ डॉक्टर ही नहीं, बल्कि अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी इस संकट से जूझ रहे हैं। कई कर्मियों का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। महंगाई के इस दौर में वेतन रुकना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया है। रिम्स जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में वेतन भुगतान की यह स्थिति न केवल कर्मचारियों के मनोबल को प्रभावित कर रही है, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार और संबंधित विभाग इस समस्या का समाधान कब तक निकालते हैं।

#newspratyaksh #BSNL सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए नए-नए प्रीपेड प्लान लेकर आती रहती है। हाल ही में अब कंपनी ने अपने एक और जबरदस्त प्लान के बारे में बताया है जो किफायती लॉन्ग वैलिडिटी प्लान है। इस प्लान की कीमत 997 रुपये है और इस प्लान

News Pratyaksh | Updated : Thu 30th Apr 2026, 11:40 am
#newspratyaksh #BSNL सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए नए-नए प्रीपेड प्लान लेकर आती रहती है। हाल ही में अब कंपनी ने अपने एक और जबरदस्त प्लान के बारे में बताया है जो किफायती लॉन्ग वैलिडिटी प्लान है। इस प्लान की कीमत 997 रुपये है और इस प्लान में कंपनी लंबी वैलिडिटी के साथ रोजाना डेटा और कॉलिंग की सुविधा दे रही है।ये प्लान उन ग्राहकों के लिए खास बन जाता है जो बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं। चलिए इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स पर एक नजर डालते हैं।BSNL के इस जबरदस्त प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 150 दिनों की लंबी वैलिडिटी है। इसका मतलब है कि एक बार रिचार्ज कराने के बाद आपको करीब 5 महीने तक किसी तरह की टेंशन लेने की जरूरत नहीं रहेगी। इतना ही नहीं इस प्लान में हर रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। ये ज्यादा इंटरनेट यूज करने वाले ग्राहकों के लिए भी बेस्ट प्लान हो सकता है।

#newspratyaksh #bihar #Encounter सिवान पुलिस ने बुधवार की देर रात एक बदमाश का हाफ एनकाउंटर कर दिया गया। बदमाश को दोनों पैर के घुटने में गोली मारी गई है। पुलिस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आई जहां प्रारम्भिक इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। घायल

News Pratyaksh | Updated : Thu 30th Apr 2026, 11:38 am
#newspratyaksh #bihar #Encounter सिवान पुलिस ने बुधवार की देर रात एक बदमाश का हाफ एनकाउंटर कर दिया गया। बदमाश को दोनों पैर के घुटने में गोली मारी गई है। पुलिस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आई जहां प्रारम्भिक इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। घायल बदमाश की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथोड़ा निवासी छोटू यादव के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार छोटू नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला ओवरब्रिज पर बुधवार की शाम पूर्व एमएलसी सह को ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज सिँह के भांजे की हुई हत्या वाली घटना में शामिल था।मामले में एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास बुधवार की शाम हुसैनगंज के पकवलिया गांव निवासी चंदन सिंह और उनके पुत्र पर फायरिंग हुई थी इसमें चंदन सिंह के पुत्र हर्ष की मौत हो गई थी और चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर जांच शुरू की गई। सीसी कैमरा के फुटेज के आधार पर चार बदमाशों की पहचान की गई। घटना में शामिल कार (वेन्यू) की पहचान कर धरपकड़ को छापेमारी की गई। वीडियो में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथोड़ा निवासी छोटू यादव की पहचान हुई। उसकी गिरफ्तारी की गई।पूछताछ के क्रम में उसने हथियार की जानकारी दी, बरामदगी के लिए पुलिस उसे लेकर जा रही थी तभी उसने मौका पाकर हमला करने की कोशिश की जवाब में पुलिस कार्रवाई में उसके दोनों पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया।

महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने 27 अप्रैल को मीरा रोड के नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास दो सुरक्षा गार्ड पर हुए हमले की जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा एजेंसियां ​​इसे एक संभावित 'लोन वुल्फ' टेरर अटैक मान रही हैं.महाराष्ट्र एटीएस ने बत

News Pratyaksh | Updated : Tue 28th Apr 2026, 11:56 am
महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने 27 अप्रैल को मीरा रोड के नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास दो सुरक्षा गार्ड पर हुए हमले की जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा एजेंसियां ​​इसे एक संभावित 'लोन वुल्फ' टेरर अटैक मान रही हैं.महाराष्ट्र एटीएस ने बताया कि, 31 साल का आरोपी जुबैर अंसारी ने वहां ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षा गार्ड को निशाना बनाया. वहीं चश्मदीदों का दावा है कि, आरोपी ने पहले गार्ड से रास्ता पूछा और फिर उनका धर्म पूछने के लिए लौटा.साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि आरोपी ने एक गार्ड को इस्लामिक कलिमा पढ़ने के लिए मजबूर किया और जब वह नाकाम रहा, तो आरोपी ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. घायल गार्ड अभी अस्पताल में भर्ती हैं.जब पुलिस ने अंसारी की गिरफ्तारी के बाद उसके घर की तलाशी ली, तो जांच टीम को हाथ से लिखे नोट मिले जिनमें उसने ISIS में शामिल होने की इच्छा जताई थी. महाराष्ट्र ATS के मुताबिक, सूत्रों के मुताबिक, इन नोटों में आरोपी ने इस हमले को एक आतंकवादी संगठन में शामिल होने की दिशा में अपना पहला कदम बताया.महाराष्ट्र एटीएस ने यह भी कहा कि जांच में पता चला कि आरोपी, जबर जुबैर अंसारी, साइंस ग्रेजुएट था और कई सालों तक अमेरिका में रहा था. अमेरिका में नौकरी न मिलने पर, वह भारत लौट आया और मीरा रोड में अकेले रहकर ऑनलाइन केमिस्ट्री कोचिंग दे रहा था. माना जा रहा है कि एकांत में रहने के दौरान, आरोपी इंटरनेट के जरिए कट्टरपंथी हो गया. एजेंसियां ​​अब उसके मोबाइल फोन और लैपटॉप के डिजिटल फुटप्रिंट्स की जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह बॉर्डर पार किसी हैंडलर के सीधे संपर्क में था या नहीं.

#newspratyaksh #bihar बेतिया के चनपटिया सीट से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने 'आपका विधायक-आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया. यह कार्यक्रम मझौलिया के गढ़वा बजार के एक बगीचा परिसर में किया गया, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. सभी विभाग के अलग अ

News Pratyaksh | Updated : Tue 28th Apr 2026, 11:54 am
#newspratyaksh #bihar बेतिया के चनपटिया सीट से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने 'आपका विधायक-आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया. यह कार्यक्रम मझौलिया के गढ़वा बजार के एक बगीचा परिसर में किया गया, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. सभी विभाग के अलग अलग स्टॉल लगाए गए थे, जिसमें क्षेत्र की आम जनता अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंची. जहां दर्जनों समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया.