Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


बिहार में वज्रपात से तीन लोगों की मौत :

News Pratyaksh | Updated : Fri 21st Mar 2025, 06:20 am

बिहार में वज्रपात से तीन लोगों की मौत :
बिहार का मौसम सुहाना बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में पटना, गया, जहानाबाद समेत कई इलाकों में बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी। रात में तो लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हुआ। इतना ही नहीं पिछले 24 घंटे में वज्रपात के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बक्सर, गया और रोहतास में तीन लोगों मौत हो गई। इधर, मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पटना, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, रोहतास में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले 24 घंटे में बिहार का अधिकतम तापमान 25 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कई जिलों में पछुआ हवा की गति मध्यम से तेज हो सकती है, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंडक का एहसास होगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बिहार के विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटे तक बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।