Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


बिहार के जमुई जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना :

News Pratyaksh | Updated : Fri 21st Mar 2025, 08:22 am

बिहार के जमुई जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना :
झाझा के जदयू विधायक दामोदर रावत की बहू की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है. उनकी बहू का शव घर के कमरे से बरामद किया गया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.सुमित्रा देवी के भाई आयुष कुमार ने कहा कि सुमित्रा के पति नवीन रावत के चाचा पूर्व मंत्री और वर्तमान में विधायक है. गिद्धौर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि अब तक मृतका के परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन दिया जाता है तो उसके आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.जमुई जिले के गिद्धौर में संदिग्ध हालत में एक महिला के शव को घर के कमरे में गिद्धौर थाने की पुलिस ने बरामद किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. मृतका की पहचान गिद्धौर निवासी नवीन रावत की 42 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार मृतका के पति नवीन कुमार घूमने के लिए वैष्णो देवी गए हुए है, लेकिन उसकी पत्नी सुमित्रा देवी का शव संदिग्ध हालत में उसके घर से बरामद किया गया.सुमित्रा देवी के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि उनकी बेटी की गला घोटकर हत्या की गई है. मृतका के भाई आयुष कुमार ने कहा कि सुमित्रा देवी के पति नवीन रावत के चाचा पूर्व मंत्री और वर्तमान में झाझा से जदयू विधायक दामोदर रावत है. इस कारण मामले को दबाया जा रहा है. पुलिस भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि गिद्धौर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि अब तक मृतका के परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन दिया जाता है तो उसके आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.