पटना में दौड़ाकर मारी गोली, घर पर फायरिंग से दहशत में ..:
बिहार में अपराधियों का 'अंधाधुंध एक्सपेरिमेंट' जारी है। पटना और बेगूसराय में बुधवार की रात अपराधियों ने दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया। पटना के नौबतपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक बालू कारोबारी की दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, बेगूसराय में बदमाशों ने एक व्यवसायी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में दोनों ही वारदातों को अंजाम दिया है। इन घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।पटना के नौबतपुर थाने के नवही गांव में बुधवार रात एक बालू कारोबारी को अपराधियों ने दौड़ा-दौड़ाकर गोलियों से भून डाला। इस घटना में मनीष उर्फ मोनू कुमार (29 वर्ष) की मौत हो गई। वह नौबतपुर के नवही गांव के रहने वाले भगवान सिंह के बेटे थे। अपराधियों ने मोनू को ताबड़तोड़ चार गोलियां मारी। पुलिस की शुरुआती जांच में शक है कि इस हत्या के पीछे पटना के पश्चिमी इलाके नौबतपुर और इसके आसपास में सक्रिय बाप-बेटे का गैंग है। सूत्रों की मानें तो बाप-बेटे के गैंग ने किसी और को सुपारी देकर मोनू की हत्या करवाई है।वहीं, बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक व्यवसायी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। हालांकि, इस फायरिंग में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन घर के दरवाजे और खिड़की पर चार गोली लगने से दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना बुधवार की रात मंझौल बाजार के गांधी टोला मोहल्ले की है। बताया जाता है कि सुंदर महतो के घर के लोग जब बुधवार की रात खाना खाकर टीवी देख रहे थे, तभी दो बाइक पर चार बदमाश पहुंचे और अंधाधुंध दरवाजा खिड़की को निशाना बनाकर फायरिंग करने लगे। इस फायरिंग में चार गोली दरवाजा और खिड़की पर लगी है। इसके बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।जब तक घर के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तब तक नकाबपोश दो बाइक सवार बदमाश फायरिंग की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। बदमाशों ने किस वजह से फायरिंग की और फायरिंग में कौन बदमाश शामिल थे, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी पाकर मंझौल थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। घर के लोगों ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने खिड़की और दरवाजे पर ताबड़तोड़ करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग की है। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है। इस दौरान घर के लोगों ने नकाबपोश बदमाशों को पहचान नहीं पाया।बताया जाता है कि सुंदर महतो कोलकाता में रहकर व्यवसाय करते हैं और उनका पूरा परिवार मंझौल में अपने गांव में रहता है। सुंदर महतो पूर्व में मुखिया का चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि, बताया ये भी जा रहा है कि दो-तीन दिन पहले सुंदर महतो के बेटे का कुछ युवकों के साथ मामूली विवाद भी हुआ था। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा की फायरिंग किस वजह से की गई और बदमाशों की मंशा क्या थी?

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm