News Pratyaksh


सासाराम में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी (CO) को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शहर के मोरसाराय इलाके में स्थित किराए के आवास पर की गई। निगरानी टीम के अनुसार, CO आकाश कुमार रौनियार क

News Pratyaksh | Updated : Fri 22nd May 2026, 12:20 pm
सासाराम में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी (CO) को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शहर के मोरसाराय इलाके में स्थित किराए के आवास पर की गई।
निगरानी टीम के अनुसार, CO आकाश कुमार रौनियार को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया गया।यह रकम कथित तौर पर एक राजस्व कार्य के बदले मांगी गई थी। टीम ने पूरी योजना बनाकर जाल बिछाया और मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया।मामले की शुरुआत निगरानी थाना पटना में दर्ज एक शिकायत से हुई थी।सासाराम अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार ने CO के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी।इसके बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए।सत्यापन रिपोर्ट में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद निगरानी टीम ने ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया।जैसे ही तय रकम का लेन-देन हुआ, टीम ने CO को मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान पूरी प्रक्रिया को गोपनीय रखा गया था।निजी सहायक के जरिए लेन-देन का आरोपबताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम CO अपने निजी सहायक सोनू कुमार के माध्यम से ले रहे थे।निगरानी टीम ने मौके पर मौजूद सभी संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी अंचल कार्यालय में निगरानी विभाग की कार्रवाई हो चुकी है।करीब एक साल पहले एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं